CBSE Supplementary Exams 2024: सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए प्रैक्टिकल आज से होंगे शुरू, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स

1 minute read
CBSE Supplementary Exams 2024

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024 के साथ आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट एग्जाम आयोजित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि बोर्ड 5 जुलाई 2024 से 15 जुलाई 2024 तक CBSE Supplementary Exams 2024 आयोजित कर रहा है।

बोर्ड ने कहा है कि अध्ययन योजना या परीक्षा उपनियमों के प्रावधानों के अनुसार, CBSE सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने वाले छात्रों के लिए आंतरिक मूल्यांकन या प्रोजेक्ट एग्जाम भी आयोजित करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें : CTET July 2024 Admit Card Released : CTET एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड 

CBSE Supplementary Exams 2024 : एग्जाम पर बोर्ड की प्रतिक्रिया

CBSE ने बताया कि आंतरिक मूल्यांकन विषय में “RP” (रिपीट इन प्रैक्टिकल) वाले उम्मीदवारों के अंक उनके पैरेंट स्कूल द्वारा अपलोड किए जाएंगे। साथ ही प्रोजेक्ट विषयों में RP उम्मीदवारों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया जाएगा और इसके मार्क्स संबंधित परीक्षा केंद्रों पर ही अपलोड किए जाएंगे। संबंधित केंद्रों पर ही प्रोजेक्ट्स के मूल्यांकन के लिए रीजिनल डायरेक्टर्स या ऑफिसर्स, एक्सटर्नल एक्जामिनर्स को नियुक्त कर सकते हैं। इसमें बोर्ड ने आगे कहा कि ऐसी गतिविधियों को संबंधित कक्षाओं की सप्लीमेंट्री एग्जाम, 2024 के अंत तक पूरा किया जा सकता है।

प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए हैं ये निर्देश

CBSE प्रैक्टिकल एग्जाम गाईडलाइन्स को सप्लीमेंट्री कैंडिडेट्स के लिए पहले ही जारी किया है, इसके अनुसार रेगुलर स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल एग्जाम उनके स्कूलों में ही आयोजित किए जाएंगे, जबकि प्राइवेट कैंडिडेट्स को थ्योरी एग्जाम के लिए निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा देनी होगी। रिजल्ट्स को अपने रिजल्ट या एडमिट कार्ड की एक कॉपी के साथ 5 जुलाई 2024 तक अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र से संपर्क करने के लिए कहा गया था।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (5 July) : स्कूल असेंबली के लिए 5 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*