CBSE कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2022 के लिए गाइड

2 minute read
CBSE Class 10 Hindi syllabus

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और इसी को मद्देनजर रखते हुए हिंदी भाषा को CBSE में अनिवार्य किया गया। चूंकि हिंदी भाषा सरल होने के साथ-साथ मन को भाने वाली भी होती है। हिंदी CBSE बोर्ड का अनिवार्य विषय है और परीक्षाओं का सिलसिला शुरू होने वाला है इसी को ध्यान में रखकर CBSE Class 10 Hindi syllabus हिंदी ए तथा हिंदी बी दोनों का संपूर्ण सिलेबस परीक्षा पैटर्न इस ब्लॉग में दिया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि CBSE Class 10 Hindi syllabus क्या है।

CBSE कक्षा 10 हिंदी-ए सिलेबस

CBSE कक्षा 10 हिंदी-ए सिलेबस नीचे दिया गया है-

खंड अ (ऑब्जेक्टिव प्रश्न)

1. अपठित गद्यांश व काव्यांश (कुल-10 अंक)

  • रिवाइज़ किए गए कक्षा 10 हिंदी-ए सिलेबस के अनुसार आपको 150 से 200 शब्दों का एक अपठित गद्यांश और एक अपठित काव्यांश दिया जाएगा, जिसमें एक-एक अंक के 5 प्रश्न होते हैं और सभी प्रश्न करना अनिवार्य है , अतः कुल अंक 10।

2. व्याकरण (कुल-16 अंक)

  • पद परिचय- पद परिचय पर आधारित पांच प्रश्न दिए जाते हैं जिनमें से चार का चयन करके उत्तर देने होते हैं। यह प्रश्न 1-1 अंक के होते हैं तथा 4 प्रश्न होते हैं अत: कुल अंक 4 होते हैं।
  • रचना के आधार पर वाक्य भेद- वाक्य भेद के 5 में से 4 प्रश्न का उत्तर देना होता है, प्रश्न का अंक 1 होता है अतः कुल अंक (1अंक×4 प्रश्न=4) होते हैं।
  • रस- रस के 5 में से 4 प्रश्न का उत्तर देना होता है प्रश्न का अंक 1 होता है अतः कुल अंक (1अंक×4 प्रश्न=4) होते हैं।
  • वाच्य- वाच्य के 5 में से 4 प्रश्न का उत्तर देना होता है प्रश्न का अंक 1 होता है अतः कुल अंक (1अंक×4 प्रश्न=4) होते हैं।

अतः रिवाइज़ किए गए कक्षा 10 हिंदी-ए सिलेबस के में उपरोक्त डिटेल के अनुसार व्याकरण कुल-16 अंक की दी जाएगी।

3. पाठ्यपुस्तक क्षितिज भाग 2 (कुल अंक-14)

गद्य खंड

  • क्षितिज से निर्धारित पाठ में से गद्यांश के आधार पर विषय वस्तु का ज्ञान बोध अभिव्यक्ति आदि पर 5 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, यह प्रत्येक 1-1 अंक के होते हैं।
  • क्षितिज से निर्धारित गद्य पाठ के आधार पर विद्यार्थियों की उच्च चिंतन क्षमताओं को एवं अभिव्यक्ति का आकलन करने हेतु 2 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे,प्रत्येक 1-1 अंक के होते हैं।

काव्य खंड

  • क्षितिज में दिए गए कविताओं के आधार पर 5 बहुविकल्पीय  प्रश्न पूछे जाएंगे प्रत्येक 1-1 अंक के होते हैं। (1×5) 
  • क्षितिज में दिए गए कविताओं के आधार पर 2 बहुविकल्पीय  प्रश्न पूछे जाएंगे प्रत्येक 1-1 अंक के होते हैं। (1×2) 

खंड ब (वर्णनात्मक प्रश्न)

4. पाठ्यपुस्तक क्षितिज भाग 2 तथा पूरक पाठ्यपुस्तक कृतिका भाग 2 (कुल अंक 14+6=20) 

गद्य खंड

  • क्षितिज पाठ्य पुस्तक निर्धारित अध्याय  पर आधारित 4 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है। अतः कुल अंक 8 होते हैं। (2×4) 

पद्य खंड

  • क्षितिज पाठ्य पुस्तक निर्धारित कविताओं  पर आधारित 3 प्रश्न पूछे जाएगें हैं तथा प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा है।

पूरक पाठ्यपुस्तक कृतिका

  • पूरक पाठ्यपुस्तक कृतिका निर्धारित पाठों में से 2 प्रश्न विकल्प सहित पूछे जाएंगे तथा प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है।(3×2) 

5. लेखन (कुल अंक 20)

  • किसी एक विषय पर 80 से 100 शब्दों में , विकल्प सहित अनुच्छेद पर एक प्रश्न दिया जाता है। यह 5 अंक का होता है।
  • औपचारिक पत्र अथवा अनौपचारिक से संबंधित प्रश्न दिया जाता है उसमें से आपको किसी एक विषय पर 5 अंक का पत्र लिखना होता है।
  • विज्ञापन लेखन पर एक प्रश्न विकल्प सहित दिया होता है जिसका अंकन (मार्किंग) 5 होता है।
  • संदेश लेखन विकल्प सहित दिया होता है जो 30 से 40 शब्दों के बीच लिखना होता है जो 5 अंक का होता है।

Detail in English: CBSE Class 10 Syllabus

हटाए गए सीबीएसई क्लास 10 हिंदी ए सिलेबस की लिस्ट

काव्य खंड

  • देव
  • जय शंकर प्रसाद- आत्मकथ्य
  • नागार्जुन- यह दंतुरित मुसकान,फसल
  • गिरीजाकुमार माथुर- छाया मत छूना
  • मंगलेश डबराल -संगतकार

गद्य खंड

  • मन्नू भंडारी – एक कहानी यह भी
  • महावीर प्रसाद द्विवेदी-  स्त्री-शिक्षा के विरोधी

कुतर्कों का खंडन

  • यतीन्द्र मिश्र – नौबत खाने में इबादत
  • भदंत आनंद कौसल्यायन – संस्कृति

कृतिका भाग 2

रिवाइज्ड सीबीएसई कक्षा 10 हिंदी सिलेबस के बाद पाठ की लिस्ट

क्षितिज

पद्य खंड

  • सूरदास
  • तुलसीदास
  • सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
  • गिरिजा कुमार माथुर
  • ऋतुराज

गद्य खंड

  • स्वयं प्रकाश 
  • रामवृक्ष बेनीपुरी 
  • यशपाल
  • सर्वेश्वर दयाल सक्सेना 

कृतिका

  • माता का आंचल
  • जॉर्ज पंचम की नाक
  • साना साना हाथ जोड़ी 
  • लेखक परिचय

CBSE class 10 Hindi -A syllabus PDF download link- https://d2cyt36b7wnvt9.cloudfront.net/exams/wp-content/uploads/2020/08/12170038/REVISEDHindi_A_Sec_2020-21.pdf

रिवाइज्ड CBSE कक्षा 10 हिंदी-बी सिलेबस

खंड अ (वस्तुपरक प्रश्न)

1. अपठित गद्यांश (कुल-10 अंक)

  • Revised class 10 hindi-B syllabus के अनुसार चार अपठित गद्यांश दिए जाएंगे जिनमें से दो अपठित गद्यांश का चयन करके प्रश्न को हल करना है। एक गद्यांश 200 से 250 शब्दों के होंगे तथा 1-1 अंक के पांच प्रश्न पूछे जाएंगे। अतः 2 गद्यांश के कुल अंक 10 होते हैं।

2. व्याकरण (कुल-16 अंक)

  • पद बंध- पदबंध पर आधारित पांच प्रश्न दिए जाते हैं जिनमें से चार का चयन करके उत्तर देने होते हैं। यह प्रश्न 1-1 अंक के होते हैं तथा 4 प्रश्न होते हैं अत: कुल अंक 4 होते हैं।
  • रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण- 5 में से 4 प्रश्न का उत्तर देना होता है प्रश्न का अंक 1 होता है अतः कुल अंक (1अंक×4 प्रश्न=4) होते हैं।
  • समास- 5 में से 4 प्रश्न का उत्तर देना होता है प्रश्न का अंक 1 होता है अतः कुल अंक (1अंक×4 प्रश्न=4) होते हैं।
  • मुहावरे- 4 प्रश्न दिए जाते हैं सभी करना अनिवार्य होते हैं तथा 1-1 नंबर के होते हैं अतः कुल अंक (1अंक×4 प्रश्न=4) होते हैं।

अतः Revised cbse class 10 hindi-B syllabus के में उपरोक्त डिटेल के अनुसार व्याकरण कुल-16 अंक की दी जाएगी।

3. पाठ्यपुस्तक स्पर्श भाग 2 (कुल अंक-14)

  • काव्य खंड पर आधारित पठित पद्यांश दिया जाएगा। जिसमें प्रश्नों की संख्या 4 होगी तथा प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • गद्य खंड में दो पठित गद्यांश दिए जाएंगे। जिनमें प्रत्येक गद्यांश पांच प्रश्न पूछे जाएंगे जो 1-1 अंक के होंगे।

खंड ब (वर्णनात्मक प्रश्न)

4. पाठ्यपुस्तक स्पर्श भाग 2 तथा पूरक पाठ्यपुस्तक संचयन भाग 2 (कुल अंक 8+6=14) 

  • स्पर्श पाठ्य पुस्तक निर्धारित अध्याय  पर आधारित 25 से 30 शब्दों वाले 3 प्रश्न पूछे जाते हैं जिनमें से 2 प्रश्न करने होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है।  अतः कुल अंक 4 होते हैं । 
  • स्पर्श पाठ्य पुस्तक निर्धारित अध्याय  पर आधारित 60 से 70 शब्दों वाला 1 प्रश्न पूछा जाता हैं तथा यह प्रश्न 4 अंक का होता है। 
  • पूरक पाठ्यपुस्तक संचयन निर्धारित पाठों में से 40 से 50 शब्दों के 3 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें से दो प्रश्न करने होते हैं तथा प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होता है ।

5. लेखन (कुल अंक 26) 

  • किसी एक विषय पर 80 से 100 शब्दों में , विकल्प सहित अनुच्छेद पर एक प्रश्न दिया जाता है। जो 6 अंक का होता है।
  • औपचारिक पत्र से संबंधित एक प्रश्न दिया जाता है जो 5 अंक का होता है।(विकल्प सहित) 
  • 30 से 40 शब्दों में सूचना लेखन पर एक प्रश्न विकल्प सहित दिया जाता है । जो 5 अंक का होता है।
  • विज्ञापन लेखन पर एक प्रश्न विकल्प सहित दिया होता है जिसका अंकन 5 होता है।
  • लघुकथा लेखन विकल्प सहित दिया होता है जो 100 से 120 शब्दों के बीच होता है जो 5 अंक का होता है।

हटाए गए CBSE कक्षा 10 हिंदी-बी के सिलेबस की लिस्ट

व्याकरण खंड 

पद्य खंड

  • बिहारी- दोहे
  • महादेवी वर्मा -मधुर मधुर मेरे दीपक जल
  • वीरेन डंगवाल-तोप
  • रविंद्रनाथ ठाकुर-आत्मत्राण

गद्य खंड

  • सीताराम केसरिया- डायरी का एक पन्ना
  • प्रहलाद अग्रवाल- तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र
  • अंतोन चेखव -गिरगिट
  • रविंद्र केलेकर- पतझड़ में टूटी पत्तियाँ –

रिवाइज्ड सीबीएसई कक्षा 10 हिंदी सिलेबस के बाद पाठ की लिस्ट

स्पर्श भाग 2

पद्य भाग

  • कबीर- साखी 
  • मीरा -पद 
  • मैथिलीशरण गुप्त -मनुष्यता 
  • सुमित्रानंदन पंत- पर्वत प्रदेश में पावस
  • कैफ़ी आज़मी- कर चले हम फिदा

गद्य खंड

  • प्रेमचंद –बड़े भाई साहब
  • लीलाधर मंडलोई -तताँरा वामीरो कथा
  • निदा फ़ाज़ली -अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले
  • रवींद्र केलेकर- झेन की देन
  • हबीब तनवीर -कारतूस

संचयन भाग 2

CBSE class 10 Hindi -B syllabus PDF download link- https://d2cyt36b7wnvt9.cloudfront.net/exams/wp-content/uploads/2020/08/12170110/REVISEDHindi_B_Sec_2020-21.pdf

PDF हिंदी ए और बी 2022

CBSE Class 10 Hindi Previous Paper

Question Papers for Examination 2020

Question Papers for Examination 2019

Question Papers for Examination 2018

Check out: Class 10 Hindi Sample Papers

CBSE हिंदी कक्षा 10 के लिए तैयारी करने की टिप्स

CBSE Class 10 Hindi Syllabus जानने के साथ-साथ इसकी तैयारी कैसे करनी है, इसकी जानकारी इस प्रकार है:

  • एक टाइम-टेबल बनाएं: CBSE कक्षा 10 की तारीख पत्र 2022 के अनुसार एक ऐसा टाइम-टेबल बनाएं ताकि पूरे CBSE कक्षा 10 के हिंदी सिलेबस 2022 को परीक्षा से दो महीने पहले कवर किया जा सके।
  • सभी कॉन्सेप्ट्स को समझने के लिए निर्धारित पुस्तकों से संदर्भ लें।
  • नोट्स तैयार करें: छात्रों को छोटे नोट्स बनाने चाहिए या महत्वपूर्ण विषयों को हाइलाइट करना चाहिए। ये नोट्स अंतिम दिनों के दौरान कम समय में CBSE 10 वीं कक्षा के हिंदी सिलेबस को संशोधित करने में मदद करेंगे।
  • प्रश्न पत्र हल करें: CBSE कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2022 के सभी विषयों को पढ़ने के बाद, छात्रों को विभिन्न प्रश्नों के साथ अभ्यास करने के लिए CBSE कक्षा 10 नमूना पत्र 2022 हल करना चाहिए।
  • प्रश्न पत्र हल करने के बाद तैयारी के स्तर का विश्लेषण करें और कमियों को पहचान कर दूर करें।
  • प्रश्न पत्रों को हल करने के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने से छात्रों को उनके अनुमानित CBSE 10वीं परिणाम 2022 के बारे में जानने में मदद मिलेगी।

CBSE कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2022 का रचनात्मक तरीके से उपयोग कैसे करें?

CBSE Class 10 Hindi Syllabus जानने के साथ-साथ यह जानना भी ज़रूरी है कि इसका रचनात्मक तरीके से उपयोग कैसे करें, इसकी जानकारी नीचे दी गई है-

  • सिलेबस की संरचना जानने के लिए सेशन की शुरुआत से ही कक्षा 10 हिंदी के लिए पूरे CBSE सिलेबस को पढ़ें।
  • गैरज़रूरी विषयों से बचने के लिए एक पाठ शुरू करने से पहले CBSE 10वीं हिंदी सिलेबस 2022 में निर्धारित सभी विषयों की सूची बनाएं।
  • CBSE कक्षा 10 हिंदी सिलेबस 2022 की स्पष्ट समझ और यह तय करने के लिए वेटेज कि आपको प्रत्येक अनुभाग को कितना समय देना चाहिए।

FAQs

हिंदी ए और हिंदी बी क्या है?

हिंदी कोर्स ए साहित्य के बारे में है, और यह मुख्य रूप से हिंदी गद्य और कविता पर केंद्रित है। वहीं कोर्स बी: हिंदी कोर्स बी हिंदी भाषा की समझ के बारे में है, और जो छात्र भाषा के साथ कुशल होना चाहते हैं, वे हिंदी कोर्स बी पर काम कर सकते हैं।

क्या हिंदी कक्षा 10 2022 के लिए सिलेबस में कोई कमी की गई है?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2022 के लिए 10वीं के सिलेबस में कोई कमी नहीं की है। पिछले वर्ष के शैक्षणिक सत्र का संशोधित/कम किया गया सिलेबस इस शैक्षणिक वर्ष 2022 में लागू नहीं होगा।

हिंदी कोर्स ए या बी में से कौन सा कठिन है?

दोनों ही एक समान हैं।

आशा है कि इस ब्लॉग से आपको CBSE Class 10 Hindi Syllabus के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिली होगी। यदि आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज ही हमारे Leverage Edu एक्सपर्ट्स को 1800572000 पर कॉल करें और 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*