CBSE Passing Marks Criteria 2025: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक जरुरी, यहां जानें

1 minute read
CBSE 10th 12th Result 2025 Passing Marks

CBSE Passing Marks Criteria 2025: CBSE बोर्ड के परिणाम 2025 के मई के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जारी होने की संभावना है। छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर और स्कूल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 को 15 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक पेन और पेपर मोड में आयोजित किया गया था।

CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पासिंग क्राइटेरिया निर्धारित किए हैं। कक्षा 10वीं के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल अंकों को मिलाकर प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि कक्षा 12वीं के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल में अलग-अलग 33% अंक लाने आवश्यक हैं। CBSE नौ-पॉइंट ग्रेडिंग स्केल का उपयोग करता है, जिसमें A1 (91-100 अंक) से लेकर E2 (0-20 अंक) तक श्रेणियां होती हैं। कठिन प्रश्नपत्र या मामूली अंतर से फेल होने पर बोर्ड ग्रेस मार्क्स प्रदान कर सकता है, लेकिन अनुचित साधनों के उपयोग पर यह लागू नहीं होता। जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होते हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जा सकते हैं। इस लेख में सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? (CBSE Passing Marks Criteria) की सभी आवश्यक जानकारी दी गई है। 

10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

बताना चाहेंगे CBSE बोर्ड में 10वीं परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी को पास होने के लिए थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों के अंकों को मिलाकर न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं 12वीं में भी परीक्षार्थी को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग 33 फीसदी अंक पास होने के लिए चाहिए होंगे। ध्यान दें कि CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए ग्रेडिंग और संख्यात्मक स्कोर का पालन करता है। 

हालांकि, जो छात्र न्यूनतम अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, वे सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन 2025 के लिए आवेदन कर सकेंगे। CBSE बोर्ड परीक्षा में 10वीं, 12वीं के परीक्षार्थी के यदि एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम अंक से कम अंक आते हैं, तो परीक्षार्थी की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। ऐसे परीक्षार्थी अपने बोर्ड एग्जाम अंकों को ठीक करने के लिए सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट एग्जाम 2025 में भाग ले सकते है। वहीं यदि किसी परीक्षार्थी की दो से ज्यादा सब्जेक्ट में 33 फीसदी अंक से कम अंक प्राप्त होते हैं, उस छात्र को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में असफल माना जाएगा।

CBSE कक्षा 10वीं के लिए पासिंग मार्क्स

CBSE कक्षा 10वीं के लिए पासिंग मार्क्स (CBSE Passing Marks Criteria 2025) इस प्रकार है:

विषयकुल अंकपासिंग मार्क्स
गणित (Mathematics)10033
विज्ञान (Science)10033
सामाजिक विज्ञान (Social Science)10033
अंग्रेजी (English)10033
हिंदी (Hindi)10033
कंप्यूटर साइंस (Computer Science)10033
अन्य व्यावसायिक विषय (Vocational Subjects)10033

CBSE कक्षा 12वीं के लिए पासिंग मार्क्स

CBSE कक्षा 12वीं के लिए पासिंग मार्क्स (CBSE Passing Marks Criteria 2025) इस प्रकार है:

विषयकुल अंकथ्योरी पासिंग मार्क्सप्रैक्टिकल पासिंग मार्क्सकुल पासिंग मार्क्स
गणित (Mathematics)10033N/A33
भौतिकी (Physics)100231033
रसायन (Chemistry)100231033
जीवविज्ञान (Biology)100231033
अंग्रेजी (English)10033N/A33
हिंदी (Hindi)10033N/A33
अर्थशास्त्र (Economics)10033N/A33
व्यापार अध्ययन (Business Studies)10033N/A33
अकाउंटेंसी (Accountancy)10033N/A33
कंप्यूटर साइंस (Computer Science)100231033

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए (CBSE Passing Marks Criteria 2025) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*