CBSE आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन का आज आख़िरी दिन, यहां जानें कैसे करें अप्लाई?

1 minute read
cbse aryabhata ganit challenge mein registration karne ka aakhri din 25 september hai

CBSE के द्वारा आयोजित कराए जाने वाले आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन करने का आज आखिरी दिन है। यह प्रतियोगिता CBSE के द्वारा देश में मैथ सब्जेक्ट में प्रतिभाओं की खोज करने और उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित की जाती है। इस चैलेंज के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें केवल स्कूली छात्र ही भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 

दो भागों में होगी आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता 

CBSE द्वारा आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता दो भागों में आयोजित की जाएगी। लेवल 1 और लेवल 2 इस प्रतियोगिता के दो चरण हैं। लेवल 1 एक कॉपी और पेन के साथ दिया जाने वाला एग्जाम होगा, जो स्टूडेंट्स को उनके स्कूल में ही देना होगा। लेवल 2 एक नेशनल लेवल कम्पटीशन होगा। यह प्रतियोगिता पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित होगी। लेवल 1 में जो स्टूडेंट्स टॉप रैंकर्स होंगे वे लेवल 2 के लिए चयनित किए जाऐंगे।  

यह भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2024 : सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस दिन से, जानें कब शुरू होंगे प्रैक्टिकल

कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं 

इस चैलेंज में समाज के हर वर्ग का स्टूडेंट भाग ले सके, इसलिए CBSE ने आर्यभट्ट गणित कम्टीशन प्रतियोगिता के लिए कोई फीस नहीं रखी है। इससे अधिक से अधिक स्टूडेंट्स इस कम्पटीशन में भाग ले सकेंगे और उन्हें अपने मैथ्स टैलेंट को दिखाने का मौक़ा मिलेगा। इस कम्पटीशन में केवल CBSE बोर्ड से एफिलेटेड स्कूलों के स्टूडेंट्स ही भाग ले सकते हैं।  

cbse aryabhata ganit challenge mein registration karne ka aakhri din 25 september hai

यह है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता के लिए निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है : 

  • आर्यभट्ट गणित चैलेंज में क्लास 8th से लेकर क्लास 10th तक के छात्र भाग ले सकते हैं। 
  • इस कम्पटीशन में केवल CBSE बोर्ड से सम्बद्ध स्कूलों के स्टूडेंट्स ही भाग ले सकते हैं। 
  • जो स्टूडेंट्स लेवल 1 क्वालीफाई करेंगे केवल वे ही लेवल 2 में बैठने के लिए एलिजेबल होंगे।  

रजिस्ट्रेशन से जुड़ी ज़रूरी बातें 

यहां CBSE आर्यभट्ट गणित चैलेंज के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें बताई जा रही हैं : 

  • आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2023 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए स्टूडेंट्स को CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।  
  • CBSE की तरफ से आर्यभट्ट गणित चैलेंज के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं रखी गई है। 
  • स्टूडेंट्स आज का दिन यानी 25 सितंबर तक ही पहले आर्यभट्ट गणित चैलेंज के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 
  • इस कम्पटीशन के लिए केवल वे ही स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं जो CBSE एफिलेटेड स्कूल में पढ़ते हैं। 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*