BLIS कोर्स: योग्यता, सिलेबस, फीस, कॉलेज और करियर स्कोप

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
बीएलआईएस कोर्स

आज के समय में केवल जानकारी प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे व्यवस्थित करना, सुरक्षित रखना और सही समय पर सही व्यक्ति तक पहुँचाना भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है। स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, रिसर्च संस्थानों और डिजिटल लाइब्रेरी जैसे शैक्षणिक व शोध संस्थानों में इस कार्य के लिए प्रशिक्षित पेशेवरों की आवश्यकता होती है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस एक संगठित शैक्षणिक क्षेत्र के रूप में विकसित हुआ है।

इस क्षेत्र का एक प्रमुख प्रोफेशनल कोर्स है ‘बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस’ (BLIS)। यह कोर्स उन छात्रों के लिए बनाया गया है जो सूचना प्रबंधन, दस्तावेज़ीकरण और लाइब्रेरी सिस्टम में करियर बनाना चाहते हैं। इस लेख में आपके लिए BLIS कोर्स से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दी गई है।

BLIS कोर्स का ओवरव्यू

कोर्स का नामबैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (BLIS)
कोर्स का प्रकारप्रोफेशनल डिग्री
योग्यता स्तरग्रेजुएशन के बाद
कोर्स की अवधि 1 साल (2 सेमेस्टर)
कोर्स का प्रकार फुल टाइम व पार्ट टाइम
कैरियर फील्डपुस्तकालय, अभिलेखागार (आर्काइव्ज), कॉर्पोरेट फर्म, अनुसंधान संगठन (रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन), डिजिटल सूचना केंद्र (डिजिटल इंफॉर्मेशन सेंटर), स्कूल व कॉलेज लाइब्रेरी, विश्वविद्यालय

BLIS कोर्स क्या है?

बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस (BLIS) एक 1 वर्षीय स्नातकोत्तर स्तर का व्यावसायिक पाठ्यक्रम है, जिसमें पुस्तकालय प्रबंधन, वर्गीकरण (DDC), सूचीकरण, सूचना स्रोत, डिजिटल लाइब्रेरी और सूचना प्रौद्योगिकी का अध्ययन कराया जाता है। इसमें प्रवेश सामान्यतः किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के आधार पर होता है।

BLIS कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस (BLIS) कोर्स में एडमिशन के लिए सामान्य पात्रता मानदंड इस प्रकार है:

  • शैक्षणिक योग्यता: आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा किसी भी स्ट्रीम से पास की हो। इसके बाद ही आप BLIS कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • न्यूनतम अंक: भारत के अधिकांश संस्थानों में BLIS कोर्स में एडमिशन के लिए न्यूनतम 55% अंक आवश्यक होते हैं; हालांकि कुछ संस्थानों में यह अधिक हो सकता है या आरक्षित वर्ग को न्यूनतम अंकों में छूट मिल सकती है।
  • आयु सीमा: सामान्यतः इस कोर्स के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा नहीं होती। 

BLIS कोर्स के लिए आवदेन प्रक्रिया 

BLIS कोर्स की पात्रता पूरी करने के बाद प्रवेश प्रक्रिया कुछ तय चरणों में होती है। वहीं, अलग-अलग राज्यों और संस्थानों में इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है। हालांकि सामान्यतः प्रक्रिया इस प्रकार रहती है:

  • BLIS कोर्स में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले अपने चुने हुए कॉलेज या संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • फिर वेबसाइट में साइन इन करने के बाद BLIS कोर्स का चयन करें। 
  • अब शैक्षिक योग्यता, कैटेगिरी और पर्सनल डिटेल्स आदि के साथ एप्लीकेशन फॉर्म फिल करें। 
  • इसके बाद अपनी सीट कंफर्म करने के लिए तय डेडलाइन के भीतर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराएं और निर्धारित एडमिशन फीस सबमिट करने के बाद एडमिशन कंफर्म करें। 
  • आपको बता दें कि एडमिशन प्रोसेस पूरा होने के बाद, BLIS कोर्स कॉलेज के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार शुरू होता है। 

BLIS कोर्स का सिलेबस

भारत के विभिन्न संस्थानों तथा विश्वविद्यालयों में BLIS कोर्स का सिलेबस कुछ हद तक भिन्न हो सकता है। इसलिए आप एडमिशन से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सिलेबस अवश्य चेक कर लें।

यहां BLIS कोर्स का सिलेबस ‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय’ (IGNOU) की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के आधार पर एक सामान्य रेफरेंस के रूप में दिया गया है, ताकि आपको पढ़ाए जाने वाले प्रमुख विषयों का स्पष्ट अंदाजा हो सके:

एक वर्षीय सिलेबस 
लाइब्रेरी, इनफॉर्मेशन एंड सोसाइटीइनफॉर्मेशन सोर्सेज एंड सर्विसेज
ऑर्गनाइजिंग एंड मैनेजिंग इनफॉर्मेशनICT फंडामेंटल्स
कम्युनिकेशन स्किल्समैनेजमेंट ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन सेंटर
डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग: प्रैक्टिसइनफॉर्मेशन प्रोडक्ट्स एंड सर्विसेज
ICT इन लाइब्रेरीजइंटर्नशिप

BLIS कोर्स के लिए प्रमुख विश्वविद्यालय

यहां भारत के कुछ प्रमुख संस्थानों और विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है, जहां से आप BLIS कोर्स कर सकते हैं। ध्यान रखें कि कोर्स की उपलब्धता कैंपस और सत्र के अनुसार बदल भी सकती है:

  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU)
  • चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ
  • लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, फगवाड़ा
  • वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा
  • लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या
  • महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
  • एमिटी विश्वविद्यालय
  • चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
  • डी वाई पाटिल विश्वविद्यालय

BLIS कोर्स के लिए प्रमुख डिस्टेंस लर्निंग विश्वविद्यालय

यहां BLIS कोर्स के लिए प्रमुख ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है, जिनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप कोर्स के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

  • इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू)
  • कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी
  • नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी

BLIS कोर्स की फीस

BLIS कोर्स की फीस अन्य डिग्री या डिप्लोमा की तुलना में कम होती है। आमतौर पर यह INR 15,000 रुपये से INR 50,000 रुपये प्रति वर्ष के बीच होती है। वहीं, डिस्टेंस लर्निंग विश्वविद्यालय से BLIS कोर्स की अनुमानित फीस INR 9,000 रुपये से INR 12,000 रुपये प्रति वर्ष होती है जो विश्वविद्यालय के आधार पर भिन्न हो सकती है।

नोट: दी गई जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है, इसलिए इसमें बदलाव संभव है। आपको सलाह दी जाती है कि चयनित संस्थान या कॉलेज में आवेदन करने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से फीस स्ट्रक्चर की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

BLIS कोर्स करने के बाद करियर स्कोप

बीएलआईएस कोर्स करने के बाद आपके पास लाइब्रेरी और सूचना प्रबंधन के क्षेत्र में कई तरह के करियर विकल्प उपलब्ध होते हैं। आप स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, डिजिटल लाइब्रेरी, आर्काइव्स और रिसर्च सेंटर में नौकरी कर सकते हैं। आपको बता दें कि नीचे दी गई सैलरी डिटेल्स अनुमानित हैं, वास्तविक सैलरी अलग-अलग कॉलेज, शहर और अनुभव के अनुसार बदल सकती है।

जॉब प्रोफाइल / सेक्टरवर्क सेक्टरऔसत सैलरी (प्रति माह)
लाइब्रेरी असिस्टेंट / टेक्नीशियनस्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी लाइब्रेरीINR 12,000 – INR 20,000
डिजिटल लाइब्रेरियन / कैटलॉगरडिजिटल लाइब्रेरी, रिसर्च सेंटरINR 18,000 – INR 30,000
रिसर्च असिस्टेंटरिसर्च इंस्टिट्यूट, विश्वविद्यालयINR 20,000 – INR 35,000
आर्काइव असिस्टेंटसरकारी या प्राइवेट आर्काइव्सINR 15,000 – INR 28,000
सूचना अधिकारी / इन्फॉर्मेशन मैनेजरकॉर्पोरेट, सरकारी विभागINR 25,000 – INR 40,000

नोट: यहां दी गई जानकारी अन्य स्रोतों से ली गई है जिसमें बदलाव संभव है।

FAQs

BLIS कोर्स की अवधि कितनी होती है?

BLIS कोर्स आमतौर पर 1 साल का होता है, जिसमें 2 सेमेस्टर शामिल होते हैं। 

BLIS कोर्स करने के लिए योग्यता क्या है?

BLIS कोर्स करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं के करने के बाद, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम से स्नातक की डिग्री पूरी की हो।

BLIS कोर्स क्या होता है और इसमें क्या सिखाया जाता है?

BLIS एक साल का लाइब्रेरी साइंस कोर्स है जिसमें स्टूडेंट्स को लाइब्रेरी मैनेजमेंट, कैटलॉगिंग, डेटा हैंडलिंग, डिजिटल लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन सिस्टम जैसी स्किल्स सिखाई जाती हैं।

BLIS किसके लिए सही कोर्स है?

यह कोर्स उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो लाइब्रेरी, सूचना प्रबंधन या रिसर्च सपोर्ट क्षेत्र में काम करना चाहते हैं।

क्या BLIS के बाद MLIS करना जरूरी है?

उच्च पदों और शैक्षणिक लाइब्रेरी में लाइब्रेरियन बनने के लिए MLIS करना लाभदायक होता है।

कोर्स से संबंधित अन्य ब्लॉग

D.El.Ed कोर्स की अवधि, फीस और करियर ऑप्शंसDNYS कोर्स की सिलेबस, कॉलेज और करियर स्कोप
PGDM कोर्स क्या है? जानिए योग्यता, फीस और एडमिशन प्रक्रियाVLDA कोर्स क्या है? जानिए योग्यता, फीस और करियर स्कोप
CMLT कोर्स की पूरी जानकारी

हमें आशा है कि आप इस लेख के माध्यम से BLIS कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर पाए होंगे। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*