होटल मैनेजमेंट कोर्स लिस्ट 2026: डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
होटल मैनेजमेंट कोर्सेज

अगर आप ऐसा करियर ढूंढ रहे हैं जहां सीखने के साथ-साथ बेहतर लाइफस्टाइल, नई-नई जगहों पर जाने का मौका और अच्छी करियर ग्रोथ मिले, तो होटल मैनेजमेंट सेक्टर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आज के समय में लोग सिर्फ घूमने नहीं, बल्कि नए अनुभव लेने के लिए ट्रैवल करते हैं। इसी कारण से होटल, रिजॉर्ट, एयरलाइंस और टूरिज्म सेक्टर में स्किल्ड और प्रोफेशनल लोगों की डिमांड लगातार बढ़ रही है।

अगर आप कम्युनिकेशन, मैनेजमेंट और कस्टमर सर्विस में अच्छे हैं, तो यह फील्ड आपको देश-विदेश में शानदार करियर बनाने का अवसर दे सकती है। इस लेख में आपके लिए होटल मैनेजमेंट कोर्स लिस्ट की जानकारी दी गई है, जिसे आप अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार चुन सकते हैं।

होटल मैनेजमेंट कोर्स क्यों चुनें?

होटल मैनेजमेंट कोर्स, न केवल प्रोफेशनल स्किल्स और पर्सनालिटी डेवलपमेंट करने में मदद करता है, बल्कि देश-विदेश में रोजगार के बेहतरीन अवसर भी देता है। नीचे दिए गए बिंदुओं में आपको होटल मैनेजमेंट कोर्स करने के प्रमुख कारण बताए गए हैं:

  • होटल मैनेजमेंट की डिग्री करने के बाद आपको केवल भारत ही नहीं, बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और यूरोप जैसे देशों में Marriott International और Hilton जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम करने का अवसर मिलता है।
  • वर्ल्ड ट्रेवल एंड टूरिज्म कॉउंसिल (WTTC) की रिपोर्ट के अनुसार, पर्यटन क्षेत्र में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे क्रूज लाइन्स, एयरलाइंस, और लग्जरी रिसॉर्ट्स में प्रोफेशनल स्टाफ की मांग बढ़ी है।
  • यह कोर्स आपको केवल कुकिंग करना नहीं बल्कि आप इसमें इवेंट मैनेजमेंट, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस, सेल्स एंड मार्केटिंग और गेस्ट रिलेशनशिप जैसे विभिन्न विभागों में करियर बना सकते हैं।
  • यह कोर्स आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स, बॉडी लैंग्वेज और ग्रूमिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो किसी भी कॉर्पोरेट करियर के लिए आवश्यक होता है।
  • इस कोर्स को करने के बाद आप अपना खुद का स्टार्टअप या कैफे शुरू कर सकते हैं।

होटल मैनेजमेंट कोर्स लिस्ट 2026

होटल मैनेजमेंट एक ऐसा क्षेत्र है जो हर साल बहुत सारे युवाओं को आकर्षित कर रहा है। इसमें हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म, फूड सर्विस, फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग, इवेंट मैनेजमेंट और कस्टमर से जुड़ी सेवाओं में करियर बनाने के कई अच्छे मौके मिलते हैं। इस फील्ड में एंट्री के लिए कई तरह के कोर्सेज उपलब्ध हैं – जैसे डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और ऑनलाइन प्रोग्राम। नीचे इन कोर्सेज की डिटेल लिस्ट दी गई है:

होटल मैनेजमेंट डिग्री कोर्स की सूची

अगर आप 12वीं के बाद होटल इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं, तो डिग्री कोर्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये कोर्स न सिर्फ थ्योरी सिखाते हैं बल्कि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के ज़रिए आपको इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह तैयार भी करते हैं:

कोर्स का नामअवधिन्यूनतम योग्यताप्रवेश परीक्षा (यदि लागू हो)
बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (BHM)4 वर्ष12वीं पास (50% अंकों सहित)NCHMCT JEE, AIMA UGAT
बैचलर ऑफ साइंस इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन3 वर्ष12वीं पासNCHMCT JEE
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन होटल एंड टूरिज़्म मैनेजमेंट3 वर्ष12वीं पासविश्वविद्यालय-स्तरीय परीक्षा
बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (BHMCT)4 वर्ष12वीं पासराज्य या राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
बैचलर ऑफ वोकेशनल इन होटल मैनेजमेंट3 वर्ष12वीं पासमेरिट आधारित
बी.ए. (ऑनर्स) कुलिनरी आर्ट्स3 वर्ष12वीं पासSTEP (Oberoi) / संस्थान आधारित परीक्षा

होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा कोर्स की लिस्ट

अगर आप कम समय में होटल इंडस्ट्री में एंट्री लेना चाहते हैं, तो डिप्लोमा कोर्स एक अच्छा विकल्प हैं। ये कोर्स फाउंडेशन से जुड़ी जानकारी और जरूरी प्रैक्टिकल स्किल्स सिखाते हैं, जिससे आप जल्दी से नौकरी के लिए तैयार हो सकते हैं।

कोर्स नामअवधिन्यूनतम योग्यता
डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट1–2 वर्ष10वीं या 12वीं पास
डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विसेज1 वर्ष10वीं पास
डिप्लोमा इन फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन्स1 वर्ष10वीं या 12वीं पास
डिप्लोमा इन हाउसकीपिंग1 वर्ष10वीं पास
डिप्लोमा इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट1–2 वर्ष12वीं पास
डिप्लोमा इन बेकरी एंड कन्फेक्शनरी1.5 वर्ष10वीं या 12वीं पास
डिप्लोमा इन फ़ूड प्रोडक्शन1.5 वर्ष10वीं या 12वीं पास

होटल मैनेजमेंट सर्टिफिकेट कोर्स की लिस्ट

अगर आप होटल मैनेजमेंट की किसी खास स्किल को जल्दी सीखना चाहते हैं, तो सर्टिफिकेट कोर्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ये कोर्स कम समय में कम लागत पर विशेष ट्रेनिंग देते हैं:

कोर्स का नामअवधिअध्ययन का माध्यम
सर्टिफिकेट इन फूड प्रोडक्शन6–12 महीनेऑफलाइन
सर्टिफिकेट इन हाउसकीपिंग6 महीनेऑफलाइन
सर्टिफिकेट इन होटल मैनेजमेंट6 महीनेऑनलाइन / ऑफलाइन
सर्टिफिकेट इन बेकरी एंड कन्फेक्शनरी3–6 महीनेऑफलाइन
सर्टिफिकेट इन फ्रंट ऑफिस स्किल्स3–6 महीनेऑनलाइन / ऑफलाइन

होटल मैनेजमेंट कॉलेज और उनकी फीस

भारत में कई प्रतिष्ठित कॉलेज हैं जहां होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कराई जाती है। यहां होटल मैनेजमेंट कोर्स के कुछ प्रमुख कॉलेजों और उनकी अनुमानित फीस की जानकारी दी गई है, ताकि आप अपने लिए सही विकल्प चुन सकें:

कॉलेज / संस्थानस्थानमुख्य कोर्सवार्षिक फीस (लगभग)
आईएचएम दिल्ली (IHM पुसा)दिल्लीबी.एससी हॉस्पिटैलिटी एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशनINR 1,00,000 – INR 1,20,000
आईएचएम मुंबईमहाराष्ट्रबी.एससी HHAINR 1,00,000 – INR 1,30,000
आईएचएम बेंगलुरुकर्नाटकबी.एससी HHAINR 1,10,000 – INR 1,40,000
आईएचएम हैदराबादतेलंगानाबी.एससी HHAINR 90,000 – INR 1,20,000
वेलकमग्रुप ग्रेजुएट स्कूल ऑफ होटल एडमिनिस्ट्रेशन (WGSHA)मणिपालबीएचएमINR 3,50,000 – INR 4,00,000
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (AIHM)बेंगलुरुबीएचएमINR 1,70,000 – INR 2,00,000
एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटीनोएडाबीएचएमINR 1,50,000 – INR 2,00,000
क्राइस्ट विश्वविद्यालयबेंगलुरुबीएचएमINR 1,80,000 – INR 2,20,000
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, चेन्नईतमिलनाडुबी.एससी HHAINR 1,00,000 – INR 1,20,000
एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंटचेन्नईबी.एससी होटल मैनेजमेंटINR 1,00,000 – INR 1,75,000

नोट: ध्यान दें कि यह फीस अनुमानित है; इसकी आधिकारिक पुष्टि के लिए संबंधित कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें।

होटल मैनेजमेंट कोर्स कैसे चुनें?

होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई शुरू करने से पहले यह तय करना जरूरी है कि कौन-सा कोर्स आपके इंटरेस्ट और करियर के प्लान के अनुसार सबसे अच्छा रहेगा। हर कोर्स की पढ़ाई का लेवल, समय अवधि, सिलेबस और करियर के मौके अलग-अलग होते हैं। इसलिए सही कोर्स चुनना आपकी सफलता की पहली सीढ़ी है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिए गए हैं, जो कोर्स और कॉलेज चुनने में आपकी सहायता करेंगे:

कोर्स सिलेक्शन से पहले किन बातों का ध्यान रखें

कोई भी कोर्स चुनने से पहले यह देखना जरूरी है कि वह आपके हुनर, समय और करियर के लक्ष्य से मेल खाता है या नहीं। साथ ही यह भी जांचें कि कोर्स मान्यता प्राप्त है या नहीं, उसकी फीस कितनी है, पढ़ाई में क्या-क्या सिखाया जाएगा (सिलेबस), और पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी मिलने के कितने मौके हैं (प्लेसमेंट रिकॉर्ड)। 

करियर लक्ष्य और इंटरेस्ट के अनुसार सही कोर्स

हर छात्र का सपना और रुचि अलग होती है। कोई बड़े होटल में काम करना चाहता है, कोई खुद का रेस्टोरेंट खोलना चाहता है, तो कोई ट्रैवल और टूरिज्म से जुड़ना चाहता है। अगर आपको बिज़नेस और मैनेजमेंट में रुचि है तो आप BHM जैसी डिग्री कोर्स चुन सकते हैं। लेकिन अगर आपको खाना बनाना, बेकिंग या फूड सर्विस में दिलचस्पी है तो स्पेशल डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स ज्यादा फायदेमंद होंगे।

कॉलेज सिलेक्शन गाइडलाइन

एक अच्छा कॉलेज सिर्फ पढ़ाई नहीं कराता, बल्कि आपको इंडस्ट्री से जोड़ने का मौका भी देता है। कॉलेज चुनते समय देखें कि वह AICTE या UGC जैसे संस्थानों से मान्यता प्राप्त है या नहीं। फैकल्टी (शिक्षकों) का अनुभव, क्लासरूम और लैब्स की सुविधा (इंफ्रास्ट्रक्चर), प्लेसमेंट रिकॉर्ड और वहां से पढ़ चुके छात्रों का फीडबैक (अलुमनी) भी चेक करें। साथ ही, यह भी देखें कि कॉलेज में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट्स पर कितना ध्यान दिया जाता है, क्योंकि ये चीजें आपके असली अनुभव को बढ़ाती हैं।

होटल मैनेजमेंट कोर्स के बाद करियर विकल्प

होटल मैनेजमेंट कोर्स करने के बाद आपके पास कई बेहतर करियर विकल्प होते हैं। यह इंडस्ट्री सिर्फ होटलों तक सीमित नहीं है, बल्कि रेस्टोरेंट, एयरलाइन्स, क्रूज़, इवेंट मैनेजमेंट और ट्रैवल इंडस्ट्री तक फैली हुई है। इस कोर्स के बाद आप किन-किन क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं नीचे बताया गया है:

प्रमुख नौकरियाँ

होटल मैनेजमेंट कोर्स पूरा करने के बाद आप विभिन्न डिपार्टमेंट्स में जॉब्स पा सकते हैं। कुछ लोकप्रिय जॉब प्रोफाइल्स:

  • फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव
  • फूड एंड बेवरेज मैनेजर
  • शेफ / किचन सुपरवाइज़र
  • हाउसकीपिंग
  • इवेंट मैनेजर
  • होटल मैनेजर
  • ट्रैवल एंड टूरिज़्म एग्जीक्यूटिव
  • एयरलाइन्स / क्रूज़ हॉस्पिटैलिटी

होटल मैनेजमेंट कोर्स के बाद सैलरी

भारत में चयनित होटल मैनेजमेंट कोर्स कंप्लीट करने के बाद सैलरी आपके पद, एक्सपीरियंस, जॉब सेक्टर और शहर के अनुसार भिन्न हो सकती है। यहां कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल के साथ सैलरी रेंज AmbitionBox पर उपलब्ध डेटा के अनुसार नीचे दी गई है:

अनुभव स्तरअनुमानित सैलरी (प्रति माह)
फ्रेशर्स (0–2 वर्ष)INR 15,000 – INR 30,000
मिड-लेवल (2–5 वर्ष)INR 35,000 – INR 60,000
सीनियर प्रोफेशनल्सINR 70,000 – INR 1,50,000+ (या अधिक)

FAQs

होटल मैनेजमेंट कोर्स के लिए क्या योग्यता चाहिए?

होटल मैनेजमेंट कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही कुछ कोर्स में संबंधित विषयों और प्रवेश परीक्षा की शर्तें भी हो सकती हैं।

क्या होटल मैनेजमेंट में विदेश में भी करियर ऑप्शन हैं?

होटल मैनेजमेंट इंटरनेशनल इंडस्ट्री है। आप विदेशों में होटल, क्रूज, एयरलाइंस, और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नौकरी पा सकते हैं।

क्या होटल मैनेजमेंट में मैथ्स जरूरी है?

होटल मैनेजमेंट के लिए मैथ्स जरूरी नहीं है। यह कोर्स प्रैक्टिकल स्किल्स और कम्युनिकेशन पर ज़्यादा फोकस करता है।

होटल मैनेजमेंट करने के बाद शुरुआती सैलरी कितनी होती है?

होटल मैनेजमेंट करने के बाद, शुरुआती सैलरी INR 15,000 से INR 25,000 प्रति माह हो सकती है, जो अनुभव के साथ बढ़ती जाती है।

होटल मैनेजमेंट के बाद नौकरी के कौन-कौन से विकल्प हैं?

कोर्स पूरा करने के बाद होटल, रिसॉर्ट, एयरलाइन, क्रूज, रेस्टोरेंट, केटरिंग, टूरिज्म और इवेंट मैनेजमेंट में नौकरी मिल सकती है। शुरुआती पद जैसे ट्रेनी, फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव, शेफ असिस्टेंट और हाउसकीपिंग सुपरवाइजर आम होते हैं। अनुभव बढ़ने पर मैनेजमेंट रोल और सैलरी दोनों बढ़ते हैं।

होटल मैनेजमेंट के बाद विदेश में नौकरी मिल सकती है?

हाँ, सही स्किल, अनुभव और अंग्रेजी कम्युनिकेशन के साथ विदेश में नौकरी संभव है। कई छात्र क्रूज लाइन, दुबई, कनाडा और यूरोप के होटल में काम करते हैं। कुछ देशों में वर्क परमिट और होटल अनुभव जरूरी होता है। इंटरनेशनल ब्रांड में इंटर्नशिप से विदेश अवसर बढ़ते हैं।

12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स कितने साल का होता है?

होटल मैनेजमेंट की डिग्री 12वीं के बाद सामान्यतः 3 से 4 साल की होती है। वहीं डिप्लोमा कोर्स 1 से 2 वर्ष का हो सकता है।

हमें आशा है कि इस लेख में आपको होटल मैनेजमेंट कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*