Bhoo Shabd Roop Sanskrit Mein : ऊकारांत स्त्रीलिंग संज्ञापद – भू के शब्द रूप संस्कृत में

1 minute read
Bhoo Shabd Roop

क्या आपके संस्कृत के अध्यापक ने कभी आपको Bhoo Shabd Roop लिखने या कक्षा में सुनाने के लिए कहा है? या आपने उन्हें ये कहते सुना है कि भू शब्द रूप बहुत महत्वपूर्ण है। Bhoo Shabd Roop छोटी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक पूछा जाता है क्योंकि यह संस्कृत की नींव है। आपको बता दें कि इससे जुड़े हुए प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। Shabd Roop के जरिए हम किसी भी शब्द का प्रयोग सही ढंग से कर सकते हैं और उसका अर्थ भी सही से समझ सकते हैं। इस ब्लॉग में Bhoo Shabd Roop Sanskrit mein, शब्द रूप किसे कहते हैं?, ऊकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं? के बारे में दिया गया है।

ऊकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

ऊकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा वे शब्द होते हैं जिनके अंत में “ऊ” आता है और स्त्री जाति का बोध कराते हैं। आपको बता दें कि सभी ऊकारांत स्त्रीलिंग संज्ञापदों के शब्द रूप एक ही प्रकार से बनते हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

भू शब्द रूप संस्कृत में (Bhoo Shabd Roop Sanskrit Mein)

भू शब्द रूप (Bhoo Shabd Roop) समझ लेने से संस्कृत में वचन के अनुसार वाक्यों में इसका प्रयोग करना आसान हो जाता है, जो इस प्रकार हैं –

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाभूःभुवौभुवः
द्वितीयाभुवम्भुवौभुवः
तृतीयाभुवाभूभ्याम्भूभिः
चतुर्थीभुवै / भुवेभूभ्याम्भूभ्यः
पंचमीभुवाः/ भुव:भूभ्याम्भूभ्यः
षष्ठीभुवाः/ भुव:भुवो:भूनाम् / भुवाम्
सप्तमीभुवाम्/भुविभुवो:भूषु
सम्बोधनहे भूः !हे भुवौ !हे भुव: !
Bhoo Shabd Roop

अकारान्त पुल्लिंग के शब्द रूप से संबंधित

आकारांत स्त्रीलिंग के शब्द रूप से संबंधित

इकारांत पुल्लिंग के शब्द रूप से संबंधित

उम्मीद है आप सभी को Bhoo Shabd Roop Sanskrit mein समझ आए होंगे। संस्कृत व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*