ये हैं भारत में बेस्ट बायोटेक्नोलॉजी के कॉलेज

1 minute read

भारत में करीब 1,300 बायोटेक्नोलॉजी कॉलेज हैं। जब बात सबसे अच्छी तकनीक, इंजीनियरिंग कॉलेज और विश्वविद्यालय की हो तो भारत किसी ऐसे अन्य देश से पीछे नहीं है जहां विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय उपलब्ध हैं।बायोटेक्नोलॉजी कोर्स सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी ट्रेंडिंग कोर्सेज की लिस्ट में शुमार हैं। भारत के हर एक राज्य में शानदार बायोटेक्नोलॉजी कॉलेज मौजूद हैं। आइए इस ब्लॉग में विस्तार से आपको Best Biotechnology Colleges In India के बारे में बताते हैं।

बायोटेक्नोलॉजी क्या है?

बायोटेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स और सेवाओं के लिए ऑर्गेनिज्म, सेल्स, उनके भागों और मॉलिक्यूलर एनालॉग्स के अनुप्रयोग को प्राप्त करने के लिए प्राकृतिक विज्ञान और इंजीनियरिंग विज्ञान का इंटीग्रेशन है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, IIT

Best Biotechnology Colleges In India की लिस्ट में सबसे पहला प्रमुख ऑटोनॉमस सार्वजनिक तकनीकी और रिसर्च इंस्टिट्यूट है, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जिसे IIT कहते हैं, जो खुद में एक ब्रांड है। IIT भारत के 23 शहरों में स्थापित है। इसकी स्थापना 1951 में पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू द्वारा की गई थी। IIT इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अधिनियम 1961 के तहत सरकार द्वारा शासित संस्थान है, जिसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया जा चुका है। बायोटेक्नोलॉजी कोर्सेज के लिए जाने माने IIT कैंपस हैं- IIT बॉम्बे, IIT नई दिल्ली, IIT मद्रास, IIT खड़गपुर, IIT कानपुर और IIT रुड़की।

प्रमुख कोर्सेज

  • MSc in Biotechnology
  • BE/BTech in Biotechnology
  • Integrated BTech and MTech in Bioengineering

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS)

Best Biotechnology Colleges In India की लिस्ट में अगला है बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस। इसे BITS के नाम से भी जाना जाता है। ये संस्थान तकनीक और विज्ञान के क्षेत्र में अपने तमाम ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज के लिए जाना जाता है। पिलानी राजस्थान में स्थित इस संस्थान की स्थापना सन् 1964 में की गई थी। BITS एक निजी डीम्ड यूनिवर्सिटी है जो इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और साइंस में उच्च शिक्षा और रिसर्च पर गौर करती है।

प्रमुख कोर्सेज

  • MSc in Biotechnology
  • BTech in Biotechnology
  • BE in Biotechnology
  • ME in Biotechnology

यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली (DU)

आगे बढ़ते हुए, हमारी Best Biotechnology Colleges In India की लिस्ट में अगला नाम है दिल्ली विश्वविद्यालय। दिल्ली वासियों द्वार डीयू नाम से पुकारा जाने वाला ये विश्वविद्यालय एक पब्लिक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है जो भारत की राजधानी दिल्ली में स्थापित है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना केंद्रीय विधानसभा अधिनियम के तहत सन् 1922 में हुई थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, अरुण जेटली, किरन बेदी, आंग सान सू की, शशि थरूर, और कई प्रसिद्ध हस्तियां यहां की पूर्व छात्र रही हैं।

प्रमुख कोर्सेज

  • MSc in Plant Molecular Biology and Biotechnology
  • PhD in Biotechnology
  • Medical biotechnology

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)

भारत की पवित्र नगरी बनारस, उत्तरप्रदेश, जिसे वाराणसी भी कहते हैं में स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय Best Biotechnology Colleges In India की लिस्ट में शामिल है। बीएचयू के नाम से जाना जाने वाला ये सार्वजनिक विश्वविद्यालय है जिसे पहले सेंट्रल हिंदू यूनिवर्सिटी नाम से बुलाया जाता था। इसकी स्थापना सन् 1916 में दरभंगा के महाराज रामेश्वर सिंह, सुंदर लाल, मदन मोहन मालवीय, ब्रिटिश थीजोफिस्ट और होम रूल लीग की संस्थापिका ऐनी बेसेंट के मिले जुले सहयोग से हुई थी। ये विश्वविद्यालय देश भर के तमाम छात्रों के लिए सुप्रसिद्ध और आकर्षक शिक्षण केंद्र है। ये विश्वविद्यालय शिक्षण के कई क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज प्रदान करता है।

प्रमुख कोर्सेज

  • MSc in Biotechnology

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT)

विज्ञान के छात्रों के अनुकूल और प्रसिद्ध शिक्षण स्थान वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के अलावा और कोई नहीं हो सकता। ये Best Biotechnology Colleges In India की लिस्ट में शामिल है। तमिलनाडु के वेल्लोर में स्थापित वीआईटी एक निजी डीम्ड यूनिवर्सिटी है। इसकी स्थापना सन् 1984 में वेल्लोर इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम से संस्थापक जी विश्वनाथन द्वारा की गई थी। बाद में इसका नाम वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पड़ा। इस विश्वविद्यालय में तमाम क्षेत्रों से संबन्धित बहुत से कोर्सेज उपलब्ध हैं जिनमें खास तौर पर विज्ञान और तकनीक के कोर्सेज शामिल हैं। यहां करीब 54 ग्रेजुएट, 34 पोस्टग्रेजुएट, 9 इंटीग्रेटेड, 2 रिसर्च और 2 एमटेक इंडस्ट्रीयल प्रोग्राम के कोर्सेज उपलब्ध हैं।

प्रमुख कोर्सेज

  • MSc in Biotechnology
  • Integrated MSc in Biotechnology
  • B.Tech in Biotechnology
  • MTech in Biotechnology

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT)

आगे बढ़ते हुए, Best Biotechnology Colleges In India की लिस्ट में अगला नाम है नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी। इसे NIT भी पुकारा जाता है, जो एक प्रमुख ऑटोनॉमस सार्वजनिक विश्वविद्यालय है जो खास तौर पर तक्नीक और अनसंधान में विशेषज्ञता रखता है। वर्तमान में ये भारत में 31 जगहों पर स्थापित है, इसकी स्थापना सन् 2007 में नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एक्ट द्वारा की गई थी। बायोटेक्नोलॉजी के लिए कुछ प्रमुख NIT कैंपस हैं NIT वारंगल, NIT दिल्ली, NIT दुर्गापुर, NIT कालीकट, NIT आंध्रप्रदेश, NIT रायपुर और NIT सिक्किम।

प्रमुख कोर्सेज

  • BSc in Biotechnology
  • BTech in Biotechnology
  • MTech in Biotechnology
  • ME/BE in Biotechnology

दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (DTU)

लिस्ट में अगला ना दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी का है जिसे पहले दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नाम से जाना जाता था। DTU के नाम से प्रसिद्ध ये भारत का राजकीय विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना सन् 1941 में दिल्ली पॉलिटेक्नीक के तौर पर हुई थी। सन् 1952 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त करने के बाद DTU ने IT, इंजीनियरिंग, डिजाइन, साइंस और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर्स और मास्टर्स के डिग्री कोर्सेज प्रदान करना शुरू किया।

प्रमुख कोर्सेज

  • BTech in Biotechnology
  • MSc in Biotechnology

जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी

Best Biotechnology Colleges In India की लिस्ट में आगे हैं जवाहर लाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी। हैदराबाद के तेलंगाना में स्थित JNTU सार्वजनिक विश्वद्यिालय है और इंजीनियरिंग और विज्ञान के क्षेत्र में भारत के अग्रणी विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी स्थापना सन् 1965 में हुई थी। ये विश्वविद्यालय तमाम क्षेत्र जैसे इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी या IT, विज्ञान, मैनेजमेंट, समाज शास्त्र और ह्यूमेनिटीज में बैचलर्स, मास्टर्स, इंटीग्रेटेड और डॉक्टोरल कार्यक्रम प्रदान करता है।

प्रमुख कोर्सेज

  • MSc in Biotechnology

मणिपाल अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन

Best Biotechnology Colleges In India की लिस्ट मणिपाल अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन को शामिल किए बिना पूरी नहीं हो सकती। पहले इसे पहले मणिपाल विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता था जिसकी स्थापना सन् 1953 में कर्नाटक के खूबसूरत शहर मणिपाल में हुई थी। माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला और माइकेलिन स्टार इंडिया शेफ विकास खन्ना जैसे जाने माने लोग यहां के पूर्व छात्र हैं। ये भारत में विश्वविद्यालय के रूप में माना जाने वाला निजी संस्थान है जो प्रमुख तौर पर इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, विज्ञान और अन्य कई क्षेत्रों में उच्च शिक्षा पर केंद्रित है।

प्रमुख कोर्सेज

  • BTech Biotechnology
  • Mtech industrial biotechnology
  • BSc in Biotechnology

थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

अंत में Best Biotechnology Colleges In India की लिस्ट में थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का नाम शामिल है। पंजाब के पटियाला में स्थित इस प्रौद्योगिकी केंद्रित संस्थान को टीआईईटी भी कहते हैं। इस निजी डीम्ड विश्वविद्यालय की स्थापना सन् 1956 में संस्थापक श्री करन चंद थापर द्वारा की गई थी।

प्रमुख कोर्सेज

  • BTech (बायोटेक्नोलॉजी)
  • MTech (बायोटेक्नोलॉजी)
  • MSc (बायोटेक्नोलॉजी)
  • PhD (बायोटेक्नोलॉजी)

विशेष वर्णन

ऊपर दी गई लिस्ट के आलावा भी भारत में कई अन्य सर्वश्रेष्ठ बायोटेक्नोलॉजी कॉलेज मौजूद हैं। यहां कुछ और Best Biotechnology Colleges In India पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं, जैसे-

1. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
2. एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा
3. एसआरएम इंजीनियरिंग कॉलेज, तमिलनाडु
4. गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
5. यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस), देहरादून 
6. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर 
7. मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज, चेन्नई
8. हैदराबाद विश्वविद्यालय, हैदराबाद
9. क्रिस विश्वविद्यालय, बैंगलोर 
10. स्टेला मैरिस कॉलेज, चेन्नई
11. इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई
12. सिम्बायोसिस इंटरनेशनल, पुणे 
13. सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई 
14. जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पांडिचेरी
15. ऑक्सफोर्ड कॉलेज ऑफ साइंस, बैंगलोर

हमे उम्मीद है कि आपको Best Biotechnology Colleges In India का ये ब्लॉग पसंद आया होगा। यदि आप विदेश में बायोटेक्नोलॉजी पढ़ना चाहते हैं तो आज ही हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर कॉल करके 30 मिनट का फ्री सेशन बुक कीजिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

2 comments
    1. हैलो शुभम, बीएससी बायोटेक्नोलाॅजी के बाद आप PG Diploma in Medical Lab Technology, PG Diploma in Bioinformatics, PG Diploma in Computational Biology, MSc in Toxicology, MSc Biotechnology, MSc Botany, MSc Microbiology, MSc in Animal biotechnology आदि कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

    1. हैलो शुभम, बीएससी बायोटेक्नोलाॅजी के बाद आप PG Diploma in Medical Lab Technology, PG Diploma in Bioinformatics, PG Diploma in Computational Biology, MSc in Toxicology, MSc Biotechnology, MSc Botany, MSc Microbiology, MSc in Animal biotechnology आदि कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।