AIAPGET Exam Date 2024: एडमिट कार्ड (2 जुलाई), एग्जाम (6 जुलाई), रिजल्ट (जुलाई तीसरे सप्ताह में)

1 minute read
AIAPGET Exam Date 2024

AIAPGET की फुलफॉर्म All India Ayush Post Graduate Entrance Test होती है। AIAPGET Exam Date 2024 जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 6 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। AIAPGET एग्जाम के लिए 2 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। AIAPGET के लिए रजिस्ट्रेशन टाइम 15 मई तक खुला था। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 अप्रैल को शुरू की गई थी। रिजल्ट के बारे में अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस एग्जाम का रिजल्ट जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।

AIAPGET Exam Date 2024 – एआईएपीजीएटी परीक्षा

इस एग्जाम का ब्यौरा ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:

इवेंट्समहत्वपूर्ण डेट्स
AIAPGET 2024 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया16 अप्रैल से 15 मई 2024
AIAPGET 2024 एडमिट कार्ड2 जुलाई से 6 जुलाई 2024
AIAPGET Exam Date 20246 जुलाई 2024
AIAPGET 2024 रिजल्टजुलाई 2024

AIAPGET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

AIAPGET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • ऑफिशियल वेबसाइट aiapget.nta.nic.in विजिट करें।
  • होमपेज खुलने पर करंट इवेंट सेक्शन में “Download admit card” टैब को खोजें और क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि (DD/MM/YYYY) और Captcha भरें।
  • उसके बाद सभ जानकारी को “submit” कर दें।
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखेगा।
  • अब एडमिट कार्ड को आखिर में डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

AIAPGET के लिए एग्जाम पैटर्न

AIAPGET के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

  • एग्जाम मोड: एग्जाम ऑनलाइन CBT मोड के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
  • ड्यूरेशन: एग्जाम की अवधि केवल 2 घंटे की होगी।
  • क्वेश्चन टाइप: एग्जाम में एक सही उत्तर के साथ मल्टीपल चॉइस (MCQs) शामिल होंगे।
  • क्वेश्चन नंबर्स: एग्जाम में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • टोटल मार्क्स: पेपर में कुल 480 अंक होंगे।
  • मार्किंग स्कीम: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

उम्मीद है कि AIAPGET Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*