7 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

7 सितंबर को मनाया जाने वाला प्रमुख दिवस ब्राज़ील का स्वतंत्रता दिवस है। इसे “दिया दा इंडिपेंडेंसिया” (Dia da Independência) के नाम से भी जाना जाता है। 7 सितंबर 1822 को ब्राज़ील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी। तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। ब्राज़ील स्वतंत्रता दिवस की जानकारी भी उन परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए इस ब्लॉग में इस दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया है।

कब और क्यों मनाया जाता है ब्राज़ील का स्वतंत्रता दिवस?

पुर्तगाल से ब्राजील की स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए, हर साल 7 सितंबर को ब्राज़ील स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए ब्राज़ील की राजधानी ब्रा‍ज़िलिया) समेत विभिन्न शहरों में भव्य परेड आयोजित की जाती हैं। इनमें सैन्य, पुलिस, और सांस्कृतिक समूहों द्वारा प्रदर्शनों और मार्चिंग का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही इसदिन विभिन्न सार्वजनिक और सरकारी स्थानों पर ब्राजील का राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, जैसे संगीत और नृत्य समारोह, आयोजित किए जाते हैं। 

ब्राज़ील स्वतंत्रता दिवस का इतिहास 

ब्राज़ील स्वतंत्रता दिवस का इतिहास 1822 से जुड़ा हुआ है। बता दें कि 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों ने ब्राजील को अपने उपनिवेश के रूप में स्थापित किया था। वे यहां सोने, चांदी और अन्य खनिजों की खोज में आए थे। वहीं समय के साथ साथ, पुर्तगालियों के लिए ब्राजील एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र बन गया था। इस तरह पुर्तगाल का ब्राज़ील पर शासन 300 से ज़्यादा सालों तक चला। ब्राजील के लोग पुर्तगाली शासन से असंतुष्ट थे और वे अपने देश को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाना चाहते थे। ऐसे में जब 19वीं शताब्दी में कई देशों ने स्वतंत्रता की मांग शुरू कर दी तो ब्राजील में भी स्वतंत्रता की भावना बढ़ने लगी। इसके बाद पुर्तगाल के राजा के बेटे डोम पेड्रो ने अपने देश से नाता तोड़ कर ब्राज़ील की आज़ादी के लिए आवाज उठाई। उन्होंने 7 सितंबर 1822 को, इपिरंगा नदी के किनारे खड़े होकर पुर्तगाल से स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। इस ऐतिहासिक घटना को ग्रिटो डू इपिरंगा (इपिरंगा क्राई) के रूप में जाना जाता है।

कैसे मनाया जाता है ब्राज़ील का स्वतंत्रता दिवस?

इस विशेष अवसर पर सैन्य परेड और देशभक्तिपूर्ण प्रदर्शनों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान, आतिशबाजी होती है, ब्राज़ील के राष्ट्रपति नागरिक-सैन्य परेड का नेतृत्व करते हैं, हज़ारों ब्राज़ीलवासी सड़कों पर इकट्ठा होते हैं और झंडे और बैनर लहराकर इस दिन का जश्न मनाते हैं। वे नाचते हैं, गाने गाते हैं, विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लेते हैं। 

संबंधित आर्टिकल्स

1 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?4 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?6 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 7 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*