6 जून का इतिहास (6 June Ka Itihas) – 2005 में आज ही के दिन ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में हुई थी सहमति

1 minute read
6 जून का इतिहास (6 June Ka Itihas)

देश और दुनिया में 6 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 6 जून का इतिहास (6 June Ka Itihas) जानेंगे। 

6 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि आज ही के दिन दिन स्वर्ण मंदिर में सेना का ऑपरेशन ब्लूस्टार खत्म हुआ था। अकाल तख्त हरमंदिर साहिब की तरफ बढ़ती सेना का जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने विरोध किया और इस दौरान दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई थी।

1916 में आज ही के दिन अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया था। 1919 में 6 जून को फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। 1944 में आज ही के दिन द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका और मित्र देशों के सेनाओं ने नॉर्मैंडी पर आक्रमण किया था और यह इतिहास में समुद्र, जमीन और हवा से होने वाला सबसे बड़ा आक्रमण था।  

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

6 जून का इतिहास (6 June Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया था।
  • 2008 में 6 जून को ही कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया था।
  • 2007 में आज ही के दिन दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक लगाई थी।
  • 2005 में 6 जून को ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति हुई थी।
  • 2002 में 6 जून को ही इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया था।
  • 2001 में आज ही के दिन नेपाल के शाही परिवार पर गोलियां चलाई गईं थी।
  • 1975 में 6 जून को दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन हुआ था।
  • 1967 में आज ही के दिन इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया था।
  • 1919 में आज ही के दिन प्रिकमर्ग गणराज्य पर हंगरी की लाल सेना का आक्रमण हुआ था।
  • 1919 में 6 जून को ही फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1916 में आज ही के दिन अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया था।
  • 1831 में आज ही के दिन अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय काला सम्मेलन हुआ था।
  • 1674 में 6 जून को ही छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

6 जून का इतिहास (6 June Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1977 में आज ही के दिन बेलारूस के टेनिस खिलाड़ी मैक्स मिरन्यी का जन्म हुआ था। 
  • 1968 में 6 जून के दिन ही दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री और भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ था। 
  • 1956 में आज ही के दिन स्वीडिश टेनिस खिलाड़ी जिनको महान टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाने वाले ब्योन बोर्ग का जन्म हुआ था।
  • 1955 में 6 जून के दिन ही हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1939 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा का जन्म हुआ था।
  • 1936 में 6 जून के दिन ही प्रसिद्ध फिल्म निर्माता डी. रामानायडू का जन्म हुआ था।
  • 1919 में आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार राजेन्द्र कृष्ण का जन्म हुआ था।
  • 1891 में 6 जून के दिन ही उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का जन्म हुआ था।
  • 1884 में आज ही के दिन प्रसिद्ध शायर शौक़ बहराइची का जन्म हुआ था।
  • 1881 में 6 जून के दिन ही हिंदी भाषा के साहित्यकार गिरिधर शर्मा नवरत्न का जन्म हुआ था।

6 जून को हुए निधन

  • 2004 में आज ही के दिन भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन हुआ था।
  • 1967 में 6 जून के दिन ही सामाजिक कार्यकर्त्ता कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह का निधन हुआ था। 
  • 1982 में आज ही के दिन कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स का निधन हुआ था।
  • 1986 में 6 जून के दिन ही कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का निधन हुआ था। 
  • 2004 में आज ही के दिन भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन हुआ था।

6 जून को प्रमुख उत्सव

संबधित ब्लाॅग्स

1 जून का इतिहास2 जून का इतिहास
3 जून का इतिहास4 जून का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 6 जून का इतिहास (6 June Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*