28 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

28 सितंबर को मनाये जाने वाले प्रमुख दिवस विश्व रेबीज़ दिवस और हरित उपभोक्ता दिवस है। इन दिवसों का आयोजन जागरूकता फैलाने, ज्ञान साझा करने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही इन अवसरों पर विभिन्न समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। विश्व रेबीज़ दिवस और हरित उपभोक्ता दिवस की जानकारी भी उन परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए इस ब्लॉग में आपको इस दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया है।

विश्व रेबीज़ दिवस क्या है?

हर साल 28 सितंबर को रेबीज दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेबीज के खिलाफ चल रही लड़ाई के महत्व को दर्शाता है। हर साल रेबीज दिवस सभी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। रेबीज एक वायरल संक्रमण है जो कुत्तों, बिल्लियों, और अन्य जानवरों के माध्यम से मनुष्यों में फैलता है। यह वायरस मनुष्य के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। इस बीमारी का इलाज न होने पर अक्सर व्यक्ति को मृत्यु भी हो सकती है। रेबीज के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके नियंत्रण के उपायों को समझने और इस खतरनाक बीमारी के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए हर साल विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। 

विश्व रेबीज़ दिवस का इतिहास

28 सितंबर को फ्रांसीसी रसायनज्ञ और सूक्ष्म जीवविज्ञानी लुई पाश्चर की पुण्यतिथि मनाई जाती है। लुई पाश्चर ने सबसे पहले रेबीज टीका विकसित किया था। 2007 में पहला विश्व रेबीज़ दिवस दो संस्थापक साझेदारों एलायंस फॉर रेबीज कंट्रोल (एआरसी) और सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन, अटलांटा (सीडीसी) द्वारा आयोजित किया गया था। तब से यह दिन हर साल 28 सितंबर को मनाया जाता है। 

विश्व रेबीज़ दिवस कैसे मनाया जाता है?

वर्ल्ड रेबीज डे को आप निम्नलिखित तरीकों से मना सकते हैं :

  • विश्व रेबीज़ दिवस दुनिया भर में अस्पतालों, पशु चिकित्सा केंद्रों, स्कूलों, और सामुदायिक संगठनों द्वारा रेबीज पर जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसके लिए विशेष कार्यक्रमों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जा सकता है। इन कार्यक्रमों में रेबीज के लक्षण, उससे बचाव के तरीके, और रेबीज़ के टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है।
  • वहीं इस अवसर पर मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाए जाते हैं। इस दौरान पालतू जानवरों और जंगली जानवरों को रेबीज से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं।
  • जागरूकता फैलाने के लिए रैलियों के द्वारा लोगों को रेबीज के खतरों और इसके निवारण के बारे में जानकारी दी जा सकती है। पोस्टर, बैनर और स्लोगन के माध्यम से रेबीज के बारे में महत्वपूर्ण संदेश साझा किए जाते हैं।

हरित उपभोक्ता दिवस क्या है?

हर साल 28 सितंबर को हरित उपभोक्ता दिवस पर्यावरण संरक्षण करने के लिए और इसके टिकाऊ उपभोग को बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह दिन उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए समर्पित है। उनके लिए यह आवश्यक है कि वे उन वस्तुओं और सेवाओं का चयन करें, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक न हों और प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग करें। इसका लक्ष्य उपभोक्ताओं को इस बात की जानकारी देना है कि उनके खरीदने के फैसले पर्यावरण और समाज पर क्या प्रभाव डालते हैं।

हरित उपभोक्ता दिवस का इतिहास

यह आंदोलन 1990 के दशक में तब जोर पकड़ने लगा जब पर्यावरण संबंधी चिंताओं पर चर्चा वैश्विक मंचों पर होने लगी थी। इस दिवस का मुख्य विचार उपभोक्ताओं को यह समझाना है कि उनके द्वारा खरीदी जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं का उनके पर्यावरण और समाज पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ता है। यह दिवस मुख्य रूप से जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया गया था। ताकि लोग उन उत्पादों का उपयोग करें जो पर्यावरण के अनुकूल हों। इस दिन की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को अधिक जागरूक बनाना और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए जिम्मेदार उपभोग को प्रोत्साहित करना था।

संबंधित आर्टिकल्स

1 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?4 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?6 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
7 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?8 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
9 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?10 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
11 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?12 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
13 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?14 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
15 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?16 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
17 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?18 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
19 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?20 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
21 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?22 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
23 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?24 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
25 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?26 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 28 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*