Today History in Hindi | 7 July – भारतीय सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हुआ था जन्म, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 7 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1981 में आज ही के दिन क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था। 1985 में 7 जुलाई को ही 17 साल में बोरिस बेकर ने विंबलडन जीता था।

7 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1999 में फ्रांसीसी वैज्ञानिकों की ओर से पेचिस के नए टीके की खोज की थी। 2003 में आज ही के दिन यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ था। Today History in Hindi| 7 July में हम 7 जुलाई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 7 July- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1758 में आज ही के दिन आधुनिक त्रावणकोर के निर्माता राजा मार्तंड वर्मा का निधन हुआ था।
  • 1799 में 7 जुलाई को ही महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया था।
  • 1930 में आज ही के दिन ब्रिटिश लेखक आर्थर कॉनन डॉयल का निधन हुआ था।
  • 1948 में आज ही के दिन दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई थी।
  • 1948 में 7 जुलाई को ही स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना हुई थी
  • 1978 में आज ही के दिन सोलोमन द्वीप ने यूनाइटेड किंगडम से अपनी आजादी का ऐलान किया था।
  • 1985 में 7 जुलाई को ही बोरिस बेकर ने विंबलड़न जीता था।
  • 1981 में आज ही के दिन क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ियों में शुमार और कैप्टन कूल के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था।
  • 1999 में 7 जुलाई को ही फ्रांसीसी साइंटिस्ट द्वारा पेचिस के नए टीके की खोज की गई थी।
  • 2003 में आज ही के दिन यूनाइटेड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ था।
  • 2003 में 7 जुलाई को ही नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी थी।
  • 2008 में आज ही के दिन काबुल में भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • 2011 में 7 जुलाई को ही उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल क़ावी देसनावी का निधन हुआ था। 
  • 2012 में आज ही के दिन रूस में भयंकर बाढ़ आने से 140 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 2013 में 7 जुलाई को ही विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर एंडी मरे इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले प्लेयर बने थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 7 July में आपको 7 जुलाई का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*