Today History in Hindi| 6 May- जानें क्या हैं देश और दुनिया में आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास (18)

देश और दुनिया के इतिहास में 6 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 6 मई का दिन इतिहास में काफी यादगार माना जाता है, क्योंकि 2010 में आज ही के दिन कसाब को मौत की सजा सुनाई गई थी। करीब एक दशक पहले मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब ने 26 नवंबर, 2008 को वारदात को अंजाम दिया था। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हुए थे।

6 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1542 में आज ही के दिन संत फ्रांसिस जेवियर पुर्तगाली गोवा की राजधानी ओल्ड गोवा पहुंचे थे। 1632 में 6 मई को ही शाहजी को हराने के लिए मुगल बादशाह शाहजहां और आदिलशाह के बीच संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। Today History in Hindi| 6 May- में हम 6 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 6 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1529 में आज ही के दिन बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार हुई थी। 
  • 1632 में 6 मई के दिन शाहजी को हराने के लिए मुगल बादशाह शाहजहां और आदिलशाह के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • 1739 में आज ही के दिन चिमाजिअप्पा के नेतृत्व में, मराठों ने वसई अभियान पर विजय प्राप्त की और उत्तरी कोंकण को ​​मराठा साम्राज्य में लाया।
  • 1840 में आझ ही के दिन दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का ग्रेट ब्रिटेन में इस्तेमाल हुआ था।
  • 1857 में आज ही के दिन ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इंफैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया। रेजिमेंट के सिपाही मंगल पांडेय ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था।
  • 1861 में 6 मई को मोतीलाल नेहरू का जन्म हुआ था।
  • 1910 में आज के ही दिन जॉर्ज पंचम, पिता एडवर्ड सप्तम की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के सम्राट बने थे।
  • 1997 में 6 मई को ही बैंक ऑफ इंग्लैंड को स्वायत्तता दी गई थी।
  • 1999 में आज ही के दिन महाराष्ट्र राज्य के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का निर्णय लिया गया था।
  • 2001 में आज ही के दिन पोप जॉन पॉल द्वितीय ने सीरिया में मस्जिद का दौरा किया था और वह किसी मस्जिद में जाने वाले पहले पोप थे।
  • 2002 में आज ही के दिन भूपिंदर नाथ कृपाल भारत के 31वें मुख्य न्यायाधीश बने थे।
  • 2010 में आज ही के दिन मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाई गई थी।
  • 2015 में आज ही के दिन भारतीय फिल्म अभिनेता सलमान खान को गैर इरादतन हत्या के लिए 5 साल जेल की सजा सुनाई गई थी, बाद में हाईकोर्ट ने अपील पर उन्हें तत्काल जमानत पर रिहा कर दिया था।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 6 May- में आपको 6 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*