20 जून का इतिहास (20 June Ka Itihas) – 2005 में आज ही के दिन रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था

1 minute read
20 जून का इतिहास (20 June Ka Itihas)

देश और दुनिया में 20 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 20 जून का इतिहास (20 June Ka Itihas) जानेंगे। 

20 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2005 में आज ही के दिन रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था। 1840 में 20 जून को ही सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

20 जून का इतिहास (20 June Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2005 में आज ही के दिन रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था।
  • 2002 में आज ही के दिन अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक बीमारों की फांसी की सजा पर रोक लगाई थी।
  • 2001 में 20 जून को ही जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे।
  • 1991 में 20 जून को ही एकीकृत जर्मनी की राजधानी फिर से ​बर्लिन को बनाने के प्रस्ताव को संसद ने मंजूरी दी थी।
  • 1990 में आज ही के दिन ईरान में भूकंप से 40 हजार से अधिक की मृत्यु हो गई थी।
  • 1976 में आज ही के दिन अमेरिकी राजदूत की हत्या के बाद लेबनान से अमेरिका ने सैकड़ों अपने नागरिकों को वहां से निकाला था।
  • 1960 में 20 जून को ही माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली थी।
  • 1921 में 20 जून को ही चेन्नई, भारत शहर में बकिंघम और कर्नाटक मिल्स के श्रमिकों ने 4 महीने की हड़ताल शुरू की थी।
  • 1916 में आज ही के दिन पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
  • 1887 में 20 जून को ही भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला था।
  • 1877 में आज ही के दिन अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कनाडा के ओंटारियो में दुनिया का पहला वाणिज्यिक टेलीफोन सेवा शुरू की थी।
  • 1863 में 20 जून को ही पश्चिमी वर्जीनिया अमेरिका का 35वां राज्य बना था।
  • 1862 में आज ही के दिन रोमानिया के प्रधानमंत्री बार्बू कटारगिउ की हत्या की गई थी।
  • 1840 में 20 जून को ही सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया था।
  • 1837 में आज ही के दिन विक्टोरिया ब्रिटेन की महारानी बनीं थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

20 जून का इतिहास (20 June Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1923 में आज ही के दिन कुशल पत्रकार और लेखक गौर किशोर घोष का जन्म हुआ था।
  • 1869 में 20 जून के दिन ही भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति किर्लोस्कर उद्योग समूह’ के वे संस्थापक लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर का जन्म हुआ था।

संबधित ब्लाॅग्स

1 जून का इतिहास2 जून का इतिहास
3 जून का इतिहास4 जून का इतिहास
5 जून का इतिहास6 जून का इतिहास
7 जून का इतिहास8 जून का इतिहास
9 जून का इतिहास10 जून का इतिहास
11 जून का इतिहास 12 जून का इतिहास
13 जून का इतिहास 14 जून का इतिहास
15 जून का इतिहास16 जून का इतिहास
17 जून का इतिहास18 जून का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 20 जून का इतिहास (20 June Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*