16 मई का इतिहास (16 May Ka Itihas) – 1996 में आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में ली थी शपथ

1 minute read
16 मई का इतिहास (16 May Ka Itihas)

देश और दुनिया में 16 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 16 मई का इतिहास (16 May Ka Itihas) जानेंगे। 

16 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1996 में आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 2013 में आज ही के दिन अमेरिकी वैज्ञानिकों को इंसानी भ्रूण के क्लोन से पहली बार स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी। 1960 में 16 मई को ही भारत और ब्रिटेन के बीच इंटरनेशनल टेलेक्स सेवा की शुरुआत हुई थी। 

2008 में आज ही के दिन सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय शिक्षण संस्थानों के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में 27 प्रतिशत ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया था। 2014 में आज ही के दिन भारतीय उद्योगपति रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन हुआ था। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

16 मई का इतिहास (16 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2014 में आज ही के दिन भारतीय उद्योगपति रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन हुआ था।
  • 2014 में 16 मई के दिन ही भारतीय जनता पार्टी को 16वें लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई।
  • 2013 में 16 मई को ही अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी।
  • 2008 में आज ही के दिन सुप्रीम कोर्ट केंद्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27 प्रतिशत ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता हाई कोर्ट के निर्णय को खारिज किया था।
  • 2007 में आज ही के दिन निकोलस सरकोजी फ्रांस के 23वें राष्ट्रपति बने थे।
  • 2006 में हॉलीवुड की चर्चित अदाकारा नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया था।
  • 2004 में आज ही के दिन टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स खिताब जीता था।
  • 1996 में आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
  • 1991 में आज ही के दिन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं थी।
  • 1975 में 16 मई को ही सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया था।
  • 1974 में इजराइल के लड़ाकू विमानों ने 7 फलस्तीनी शरणार्थी शिविरों और दक्षिणी लेबनान के गांवों पर बम दागे थे और इन हमलों में 27 लोगों की मृत्यु हो गई थी। 
  • 1960 में आज ही के दिन भारत और ब्रिटेन के बीच इंटरनेशनल टेलेक्स सेवा की शुरुआत हुई थी। 
  • 1943 में आज ही के दिन वॉरसॉ में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई खत्म हुई थी।
  • 1920 में 16 मई को ही फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी, सेनापति जॉन ऑफ आर्क को संत की उपाधि दी गई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

16 मई का इतिहास (16 May Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1933 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर ख़ाँ शानी का जन्म हुआ था।
  • 1931 में 16 मई के दिन ही भारतीय राजनेता व विद्वान भारत सरकार नटवर सिंह का जन्म हुआ था।

16 मई को हुए निधन

  • 2014 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा समूह के शीर्ष सदस्यरूसी मोदी का निधन हुआ था।
  • 1945 में 16 मई के दिन ही उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार और भाषाविद गोपाल चंद्र प्रहराज का निधन हुआ था।

16 मई के दिन उत्सव

  • विश्व परिवार दिवस।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 मई का इतिहास2 मई का इतिहास
3 मई का इतिहास4 मई का इतिहास
5 मई का इतिहास 6 मई का इतिहास
7 मई का इतिहास8 मई का इतिहास
9 मई का इतिहास10 मई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 16 मई का इतिहास (16 May Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*