Today History in Hindi | 8 July – जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में बनी थी सहमति, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 8 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 2005 में आज ही के दिन जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी। 1693 में 8 जुलाई को ही न्यूयॉर्क पुलिस की वर्दी को मंजूरी दी गई थी। 

8 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1948 में आज ही के दिन अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई थी। 2002 में 8 जुलाई को ही दक्षिण अफ्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त की गई थी। Today History in Hindi| 8 July में हम 8 जुलाई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 8 July- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1497 में आज ही के दिन 170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र के रास्ते भारत पहुंचने के लिए वास्को डी गामा यूरोप से रवाना हुए थे।
  • 1693 में 8 जुलाई को ही न्यूयॉर्क पुलिस की वर्दी को मंजूरी दी गई।
  • 1833 में आज ही के दिन रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1858 में 8 जुलाई को ही ग्वालियर के किले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने शांति की घोषणा की थी।
  • 1948 में आज ही के दिन अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई थी।
  • 1972 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान सौरव गांगुली का जन्म हुआ था।
  • 1992 में 8 जुलाई को ही थॉमस क्लेस्टिल ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति बने थे।
  • 1994 में आज ही के दिन शिमाकी मुकाई की जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
  • 2005 में 8 जुलाई को ही जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी थी।
  • 2007 में आज ही के दिन भारत के 9वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का निधन हुआ था।
  • 2008 में आज ही के दिन पेरिस की सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया था।
  • 2012 में 8 जुलाई को ही अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में हुए कार बम धमाके से 14 नागरिकों की मृत्यु हो गई थी।
  • 2013 में आज ही के दिन मिस्त्र की राजधानी काहिरा में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर सेना की गोलीबारी में 42 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • 2014 में 8 जुलाई को ही जर्मनी फुटबाल टीम के मिरोस्लाव क्लोस ने विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोलों का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 8 July में आपको 8 जुलाई का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*