1 जुलाई का इतिहास (1 July Ka Itihas) – 2017 में आज ही के दिन भारत में लागू किया गया था वस्तु एवं सेवा कर (GST)

1 minute read
1 जुलाई का इतिहास (1 July Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 1 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 1 जुलाई का इतिहास (1 July Ka Itihas) जानेंगे। 

1 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2017 में 1 जुलाई को ही भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू किया गया था। 1862 में आज ही के दिन कलकत्ता हाई कोर्ट का उद्धाटन हुआ था। 1879 में 1 जुलाई को ही भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई थी। 

1964 में आज ही के दिन भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना हुई थी। 1975 में आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया था। 1991 में 1 जुलाई को ही वारसा संधि भंग की गई थी। 1995 में अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाए थे।

Today History in Hindi (1)

1 जुलाई का इतिहास (1 July Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2017 में 1 जुलाई को ही भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू किया गया था।
  • 2013 में आज ही के दिन नेप्च्यून के चंद्रमा एस/2004एन 1 की खोज की थी।
  • 2008 में 1 जुलाई को ही गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्रायल पर रॉकेट दागा था।
  • 2006 में 1 जुलाई को ही अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी दी थी।
  • 2006 में आज ही के दिन शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने थे।
  • 2000 में 1 जुलाई को ही लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया था।
  • 1996 में आज ही के दिन इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू हुआ था।
  • 1995 में 1 जुलाई को ही अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाए थे।
  • 1991 में आज ही के दिन वारसा संधि भंग की गई थी।
  • 1975 में 1 जुलाई को ही तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया था।
  • 1964 में आज ही के दिन भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना हुई थी।
  • 1960 में 1 जुलाई को ही अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया था।
  • 1955 में आज ही के दिन इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया था।
  • 1921 में 1 जुलाई के दिन ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना हुई थी।
  • 1881 में आज ही के दिन टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई थी।
  • 1879 में 1 जुलाई को ही भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई थी।
  • 1862 में आज ही के दिन कलकत्ता हाई कोर्ट का उद्घाटन हुआ था।
  • 1781 में 1 जुलाई को ही मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नाेवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

1 जुलाई का इतिहास (1 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1973 में आज ही के दिन समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव का जन्म हुआ था। 
  • 1961 में 1 जुलाई के दिन ही भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ कल्पना चावला का जन्म हुआ था। 
  • 1949 में आज ही के दिन साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का जन्म हुआ था। 
  • 1949 में 1 जुलाई के दिन ही प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू का जन्म हुआ था। 
  • 1933 में आज ही के दिन वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का जन्म हुआ था। 
  • 1933 में 1 जुलाई के दिन ही परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक अब्दुल हमीद का जन्म हुआ था।
  • 1928 में आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव का जन्म हुआ था। 
  • 1927 में 1 जुलाई के दिन ही भारत के 8वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का जन्म हुआ था। 
  • 1925 में आज ही के दिन ही भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कथा साहित्यकार अमरकांत का जन्म हुआ था।
  • 1913 में 1 जुलाई के दिन ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक का जन्म हुआ था।
  • 1882 में आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्म हुआ था और इस दिन को डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1 जुलाई को हुए निधन

  • 1962 में आज ही के दिन भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का निधन हुआ था।
  • 1962 में 1 जुलाई के दिन ही आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक पुरुषोत्तम दास टंडन का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

1 जुलाई को प्रमुख उत्सव

संबधित ब्लाॅग्स

1 जून का इतिहास2 जून का इतिहास
3 जून का इतिहास4 जून का इतिहास
5 जून का इतिहास6 जून का इतिहास
7 जून का इतिहास8 जून का इतिहास
9 जून का इतिहास10 जून का इतिहास
11 जून का इतिहास 12 जून का इतिहास
13 जून का इतिहास 14 जून का इतिहास
15 जून का इतिहास16 जून का इतिहास
17 जून का इतिहास18 जून का इतिहास
19 जून का इतिहास20 जून का इतिहास
21 जून का इतिहास22 जून का इतिहास
23 जून का इतिहास24 जून का इतिहास
25 जून का इतिहास26 जून का इतिहास
27 जून का इतिहास28 जून का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 1 जुलाई का इतिहास (1 July Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*