विश्व कविता दिवस 2023

1 minute read
12 views
विश्व कविता दिवस

हर साल 21 मार्च को विश्व कविता दिवस मनाया जाता है। कविताएँ दिल के सबसे करीब होती है। जो बात हम कई पन्‍नों में बयां नहीं कर पाते वो कविता की एक पंक्‍त‍ि कर देती है। इतिहास इस बात का गवाह है कि कविता से सत्ताएँ हिल जाती है और दिल भी महसूस करने लगते हैं। आज का मशीनी युग भले ही इंटरनेट की जद में आ चुका हो, एक सुंदर कविता हमारी रूह को छू ही जाती है। आईये इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें और शब्दों के सौंदर्य और ताकत के दिवस, विश्व कविता दिवस को मनाएं। 

विश्व कविता दिवस 2023 का इतिहास 

विश्व कविता दिवस यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र, शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) द्वारा स्थापित किया गया। इसका उद्देश्य कवियों और उनके सृजन को सम्मानित करना है। वर्ष 1999 में पेरिस में यूनेस्को के 30वें अधिवेशन में तय किया गया कि 21 मार्च को आधिकारिक रूप से विश्व कविता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसके बाद यह घोषणा की गई। तब से लेकर आज तक हर साल 21 मार्च को बतौर विश्व कविता दिवस मनाया जाता है। विश्व कविता दिवस के मौके पर भारत सरकार द्वारा संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी के सहयोग से विश्व कविता दिवस का आयोजन किया जाता है। 

साहित्य समाज का दर्पण होता है। कविताएँ प्राचीन काल से चली आ रही हैं और आज भी उतनी ही हमारे आपके जीवन में उतनी ही प्रासंगिक हैं। यूनेस्को इस बात का समर्थन करता है कि कविताओं के माध्यम से लुप्त हो रहीं आंचलिक भाषाओं, बोलियों को बचाया जा सकता है। विश्व कविता दिवस मानव का भाषा के माध्यम से खुद को ज़ाहिर करने का और विश्व भर में भाषाई विवधता का जश्न है। 

विश्व कविता दिवस 2023 की थीम 

हर साल विश्व कविता दिवस एक निर्धारित थीम के तहत मनाया जाता है। इस साल विश्व कविता दिवस 2023 की थीम है – “ ऑलवेज बी ए पोएट, इवन इन प्रोज़”। यह लाइन्स मशहूर फ्रेंच कवि चार्ल्स बॉडीलेर से ली गई हैं। 

विश्व कविता दिवस 2023 महत्व 

विश्व कविता दिवस कविताओं, कवि, काव्य सृजन की कला और भाषा की विविधता के सौंदर्य को रेखांकित करता है। कुछ कारण जिनकी वजह से विश्व कविता दिवस हमारे आपके जीवन में बहुत महत्व रखता है –

  • कवियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करना।
  • काविता के भाव की सार्वभौमिकता और भाषाई विविधता के बावजूद उसके एकीकृत प्रभाव का जश्न मनाना।
  • कविता के माध्यम से लोगों को एकजुट करना।
  • सभी के जीवन में कविता के महत्व और कविताओं के माध्यम से मानव को प्रेरित करना, शिक्षित करना और बदलने की क्षमता के बारे में जागरूकता फैलाना। 
  • मानव मन की रचनात्मक भावना को पकड़ने के लिए कविता की अद्वितीय क्षमता का उत्सव मनाना।
  • दुनिया भर में भाषाई विविधता के सौंदर्य का समर्थन करना इसे दुनियाभर में मान्यता देना।

ऐसी ही रोमांचक जानकारी के लिए बने रहिये हमारी वेबसाइट के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

10,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert