बीए नृविज्ञान में करियर कैसे बनाएं?

1 minute read

बीए नृविज्ञान आपको सांस्कृतिक नृविज्ञान, जैविक नृविज्ञान और पुरातत्व से परिचित कराता है। यह कोर्स उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो मानव जाति और समाज से जुड़ी चीजों के बारे में रिसर्च करना चाहते है या उसके बारे और जानना चाहते हैं। यदि आप भी उनमें से एक हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए है इसमें इस कोर्स की सभी जानकारी विस्तार से दी गई है।

फुल फॉर्मबैचलर ऑफ आर्ट्स इन एंथ्रोपोलॉजी
अवधि3 साल 
औसत वार्षिक शुल्कINR 10,000-40,000
प्रवेश प्रक्रियाप्रवेश / योग्यता-आधारित
जॉब प्रोफाइल्स -टूर गाइड
-कल्चर रिसोर्स मैनेजर
-रिसर्च स्कॉलर
-आर्काइविस्ट

बीए नृविज्ञान क्या है?

बीए नृविज्ञान को बीए एंथ्रोपोलॉजी या बैचलर ऑफ आर्ट्स इन एंथ्रोपोलॉजी भी कहा जाता है। यह तीन साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स है जिसमें मनुष्य के विकास और मनुष्यों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास का अध्ययन किया जाता है। इस कोर्स में सामाजिक-सांस्कृतिक, जैविक-भौतिक तथा पुरातत्व का अध्ययन भी शामिल है। इस कोर्स में करियर के कई विकल्प हैं।

बीए नृविज्ञान को क्यों चुनें?

बीए नृविज्ञान कोर्स शिक्षा की एक बहुत दिलचस्प कोर्स है। इसे क्यों चुनना चाहिए इसके कुछ कारण नीचे दिए गए हैं:

  • समाज के विकास, व्यवहार और संरचनाओं में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह एक अच्छा कोर्स है।
  • इस कोर्स में आप मानव जाति के बारे में सीख और रिसर्च कर सकते हैं।
  • बीए नृविज्ञान कोर्स के बाद कई करियर विकल्प मिलते हैं।
  • इस कोर्स के जरिए मानव विकास और व्यवहार के जैविक और सांस्कृतिक पहलुओं का अध्यन करने को मिलता है। साथ ही आपको जगह जगह घूमने का अवसर भी मिलता है।

बीए नृविज्ञान के लिए स्किल्स

बीए नृविज्ञान के लिए स्किल्स इस प्रकार हैं:

  • डेटा इकट्ठा करने, आकलन करने और व्याख्या करने की क्षमता
  • समय प्रबंधन
  • प्रोब्लम सॉल्विंग स्किल
  • विश्लेषणात्मक कौशल
  • चर्चा और समूह कार्य कौशल 

बीए एंथ्रोपोलॉजी का सिलेबस

बीए एंथ्रोपोलॉजी का सिलेबस सेमेस्टर वाइज नीचे दिया गया है:

सेमेस्टर 1सेमेस्टर 2
सामाजिक और सांस्कृतिक नृविज्ञान बुनियादी पाठ्यक्रमबुनियादी पाठ्यक्रम
सामाजिक अनुसंधान विधिमानवशास्त्रीय विचार
भारतीय समाज और संस्कृतिसर्वे रिसर्च मेथड प्रैक्टिकल
जैविक नृविज्ञाननृवंशविज्ञान फील्डवर्क
पुरातत्व नृविज्ञान तुलनात्मक शरीर रचना विज्ञान और मानव विकास
सेमेस्टर 3सेमेस्टर 4
जैविक नृविज्ञान प्रैक्टिकल Iमानवशास्त्रीय जनसांख्यिकी
उन्नत पाठ्यक्रमअनुप्रयुक्त पाठ्यक्रम
उन्नत मानवशास्त्रीय सिद्धांतजटिल समाज और शहरी विकास
सामाजिक सांस्कृतिक परिवर्तनआदिवासी और ग्रामीण विकास
चिकित्सा नृविज्ञान Iचिकित्सा नृविज्ञान II
जैविक नृविज्ञान प्रैक्टिकल IIआदिम अर्थव्यवस्था और धर्म
सेमेस्टर 5सेमेस्टर 6
विकास नृविज्ञाननृविज्ञान की नींव
विकास विकास और पोषणशारीरिक नृविज्ञान में व्यावहारिक
वृद्धावस्थाशारीरिक नृविज्ञान
आण्विक नृविज्ञान का परिचयपुरातत्व नृविज्ञान
उन्नत पुरातत्वसंस्कृति और समाज

आप AI Course Finder की मदद से अपने पसंद के कोर्सेस और यूनिवर्सिटीज का चयन कर सकते हैं।

विदेश में टॉप कॉलेज

बीए नृविज्ञान कोर्स प्रदान करने वाले दुनिया के टॉप कॉलेज इस प्रकार हैं:

आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सकेंगे।

भारत में टॉप कॉलेज

बीए नृविज्ञान कोर्स प्रदान करने वाले भारत के टॉप कॉलेज इस प्रकार हैं:

  • सेंट जेवियर्स कॉलेज
  • नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज
  • बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय – [बीएमयू]
  • आर्य विद्यापीठ कॉलेज – [एवीसी]
  • मोदी विश्वविद्यालय
  • अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज
  • शिया पीजी कॉलेज
  • एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज
  • निम्स विश्वविद्यालय
  • करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय – [सीपीयू]

योग्यता

बीए नृविज्ञान करने के लिए योग्यता नीचे दी गई है-

  • अगर कोई छात्र नृविज्ञान में बैचलर्स करना चाहता है तो उसे किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 पूरा करना होगा।
  • कुछ यूनिवर्सिटी और कॉलेज में मैरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन होता है। वहीं कुछ कॉलेज में एंट्रेंस एग्जाम द्वारा एडमिशन होता है।
  • अगर आप विदेश में इसकी शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको IELTS, TOEFL आदि जैसी इंग्लिश भाषा परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना होगा। इसके साथ-साथ SOP और LORs की भी जरूरत होगी।

क्या आप IELTS/TOEFL/SAT/GRE में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं? आज ही इन परीक्षाओं  की बेहतरीन तैयारी के लिए Leverage Live पर रजिस्टर करें और अच्छे अंक प्राप्त करें।

आवेदन प्रक्रिया

बीए नृविज्ञान के लिए भारत और विदेशी विश्वविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है:

विदेश में आवेदन प्रक्रिया

विदेश के विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है–

  • आपकी आवेदन प्रक्रिया का फर्स्ट स्टेप सही कोर्स और यूनिवर्सिटी का चुनाव है। 
  • कोर्स और यूनिवर्सिटी के चुनाव के बाद उस कोर्स के लिए उस यूनिवर्सिटी की पात्रता मानदंड के बारे में रिसर्च करें। 
  • आवश्यक टेस्ट स्कोर और दस्तावेज एकत्र करें। यूनिवर्सिटी की साइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरें या फिर आप Leverage Edu एक्सपर्ट्स की भी सहायता ले सकते हैं।
  • ऑफर की प्रतीक्षा करें और सिलेक्ट होने पर इंटरव्यू की तैयारी करें। 
  • इंटरव्यू राउंड क्लियर होने के बाद आवश्यक ट्यूशन शुल्क का भुगतान करें और स्कॉलरशिप, छात्रवीजा, एजुकेशन लोन और छात्रावास के लिए आवेदन करें।

भारत के विश्वविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया 

भारत के विश्वविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया, इस प्रकार है –

  1. सबसे पहले अपनी चुनी हुई यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  2. यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  3. फिर वेबसाइट में साइन इन के बाद अपने चुने हुए कोर्स का चयन करें जिसे आप करना चाहते हैं।
  4. अब शैक्षिक योग्यता, वर्ग आदि के साथ आवेदन फॉर्म भरें।
  5. इसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. यदि एडमिशन, प्रवेश परीक्षा पर आधारित है तो पहले प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करें और फिर रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रतीक्षा करें। प्रवेश परीक्षा के अंको के आधार पर आपका चयन किया जाएगा और लिस्ट जारी की जाएगी।

आवदेन प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी और मदद के लिए Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर संपर्क करें

आवश्यक दस्तावेज

कुछ जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई हैं–

  • आधिकारिक शैक्षणिक टेप 
  • स्कैन किए हुए पासपोर्ट की कॉपीI
  • IELTS या TOEFL, आवश्यक टेस्ट स्कोर 
  • प्रोफेशनल/एकेडमिक LORs
  • SOP 
  • निबंध (यदि आवश्यक हो)
  • Íपोर्टफोलियो (यदि आवश्यक हो)
  • अपडेट किया गया सीवी / रिज्यूमे
  • एक पासपोर्ट और छात्र वीजा
  • बैंक विवरण

छात्र वीजा पाने के लिए भी Leverage Edu विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।

नृविज्ञान के लिए किताबें

बीए नृविज्ञान के लिए किताबों की लिस्ट इस प्रकार है:

प्रवेश परीक्षाएं

बीए नृविज्ञान के लिए प्रवेश परीक्षाओं की लिस्ट नीचे दी गई है-

  • Arts and Humanities Entrance Examinations
  • DU DSE M.A. (Economics) Entrance Test
  • Humanities and Social Sciences Entrance Examination (HSEE)
  • Regional Institute of Education (RIE) Common Entrance Exam (CEE)

करियर स्कोप

बीए नृविज्ञान ग्रेजुएट निजी व्यवसायों, सामुदायिक संगठनों, संग्रहालयों, स्वतंत्र अनुसंधान संस्थानों, सेवा संगठनों, मीडिया में भी नौकरी पा सकते हैं। एंथ्रोपोलॉजिस्ट विभिन्न क्षेत्रों में अपना करियर शुरू कर सकते हैं:

  • कॉलेज
  • विश्वविद्यालय
  • सरकारी एजेंसियां
  • गैर सरकारी संगठन
  • व्यवसाय 
  • स्वास्थ्य और मानव सेवाएं
  • रोग नियंत्रण केंद्र
  • UNESCO
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) 
  • विश्व बैंक

जॉब प्रोफाइल्स

बीए नृविज्ञान करने के बाद छात्रों को मिलने वाली जॉब प्रोफाइल्स इस प्रकार हैं:

  • मानव विज्ञानी
  • डेटा वैज्ञानिक
  • प्रोफ़ेसर
  • शोधकर्ता
  • व्याख्याता
  • समाजशास्त्री
  • पुरातत्त्ववेत्ता
  • मानव संसाधन
  • प्रतिभा अधिग्रहण

सैलरी

एक एंथ्रोपोलॉजिस्ट के लिए औसत वेतन INR 8-9 लाख प्रति वर्ष या INR 380 भारत में प्रति घंटा है। एंथ्रोपोलॉजिस्ट के लिए औसत वेतन INR 6-10 लाख के बीच होता है। औसतन, एक एंथ्रोपोलॉजिस्ट के लिए बैचलर्स की डिग्री शिक्षा का हाईएस्ट लेवल है।

FAQs

एंथ्रोपोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है?

इसमें मनुष्य के विकास और मनुष्यों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास का अध्ययन किया जाता है।

बैचलर ऑफ आर्ट्स इन एंथ्रोपोलॉजी कितने समय का कोर्स होता है?

यह तीन साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स है।

नृविज्ञान की कुछ प्रमुख जॉब कौनसी है?

मानव विज्ञानी
डेटा वैज्ञानिक
प्रोफ़ेसर
शोधकर्ता
व्याख्याता
समाजशास्त्री
पुरातत्त्ववेत्ता
मानव संसाधन

विदेश में नृविज्ञान पढ़ने के लिए क्या–क्या आवश्यक है ?

अगर आप विदेश में पढ़ना चाहते है तो आपको IELTS, TOEFL आदि जैसी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना होगा। इसके साथ-साथ SOP और LORs की भी जरूरत होगी।

उम्मीद है, आपको बीए नृविज्ञान के बारे में सभी जानकारी मिल गई होगी। यदि आप बीए नृविज्ञान को विदेश में करना चाहते हैं तो Leverage Edu एक्सपर्ट्स को 1800 572 000 पर कॉल करके 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*