इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन C (16 अक्टूबर) है। हर वर्ष 16 अक्टूबर को दुनियाभर में विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) मनाया जाता है। यह दिन दुनियाभर में मौजूद भूखे और कुपोषण का शिकार लोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
| दिवस | विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) |
| तिथि | 16 अक्टूबर |
| आरंभ | वर्ष 1981 |
| आयोजक संस्था | संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन |
| मुख्य उद्देश्य | भुखमरी मुक्त दुनिया के लक्ष्य को बढ़ावा देना, खाद्य सुरक्षा को बढ़ाना और कुपोषण से लड़ना |
| विश्व खाद्य दिवस 2024 की थीम | ‘Right to foods for a better life and a better future’ |
विश्व खाद्य दिवस के बारे में
प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) मनाया जाता है। विश्व खाद्य दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization) के 20वें महासम्मेलन में हुई थी। वर्ष 1945 में रोम में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की स्थापना हुई। बताना चाहेंगे एफएओ, दुनियाभर में भूख और कुपोषण से लड़ने के लिए समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
वहीं एफएओ ने साल 1981 से हर वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाने का निर्णय लिया। तब से प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2024 में ‘Right to foods for a better life and a better future’ थीम के साथ यह दिवस मनाया गया था।
भारत में भी विश्व खाद्य दिवस विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, NGOs और सरकारी संस्थानों द्वारा मनाया जाता है, जहाँ पोषण, जैविक खेती, और खाद्य अपव्यय रोकने जैसे विषयों पर कार्यशालाएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बता दें कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) 2024 की रिपोर्ट के अनुसार 127 देशों में भारत 105वें स्थान पर है।
यह भी पढ़ें:
- विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है?
- उत्तराखंड स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
- अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस कब मनाया जाता है?
- प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है?
- राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
- बिहार दिवस कब मनाया जाता है?

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!