Surya Grah Kise Kahate Hain: सूर्य ग्रह किसे कहते हैं?

1 minute read
Surya Grah Kise Kahate Hain
A) पृथ्वी का उपग्रह
B) प्रकाश और ऊष्मा स्रोत वाला तारा
C) सबसे बड़ा ग्रह
D) सफेद रंग वाला ग्रह 
Answer
Verified

सही उत्तर: B) प्रकाश और ऊष्मा स्रोत वाला तारा

सूर्य ग्रह नहीं, बल्कि एक तारा है जो हमारे सौरमंडल का केंद्र है। यह पृथ्वी सहित सभी ग्रहों को प्रकाश और ऊष्मा प्रदान करता है। सूर्य का गुरुत्वाकर्षण सभी ग्रहों को अपने चारों ओर परिक्रमा करने के लिए बाध्य करता है। यह ऊर्जा का मुख्य स्रोत होता है।


सूर्य को अक्सर लोग सूर्य ग्रह कह देते हैं। वास्तव में सूर्य कोई ग्रह नहीं बल्कि एक तारा है। यह हमारे सौरमंडल का केंद्र है और इसकी गुरुत्वीय शक्ति के कारण पृथ्वी समेत अन्य सभी ग्रह इसकी परिक्रमा करते हैं। सूर्य का व्यास लगभग 13 लाख किलोमीटर है। यह पृथ्वी से 109 गुना बड़ा है, इसका तापमान सतह पर लगभग 5600 डिग्री सेल्सियस होता है, जबकि केंद्र में यह तापमान करोड़ों डिग्री तक पहुंचता है।

सूर्य मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैस से बना है, और इसमें निरंतर परमाणु संलयन की प्रक्रिया चलती रहती है, जिससे भारी मात्रा में ऊर्जा उत्पन्न होती है। यही ऊर्जा प्रकाश और ऊष्मा के रूप में पृथ्वी तक पहुंचती है और जीवन के लिए आवश्यक है। यदि सूर्य नहीं होता तो पृथ्वी पर जीवन असंभव होता, बता दें सूर्य के प्रकाश से ही प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के द्वारा पौधे अपना भोजन बनाते हैं, जिससे जीवन चक्र चलता है। सिर्फ पृथ्वी पर बड़ी मात्रा में ऊर्जा प्रदान करते है जिससे यहां के जीवों की इस पर निर्भरता बहुत अधिक बढ़ जाती है।

संबंधित आर्टिकल्स

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*