मतदाता सूची (Voter list) किसी भी चुनाव क्षेत्र में रहने वाले उन लोगों की सूची होती है जो 1 जनवरी को 18 वर्ष के हो चुके हों या उससे अधिक आयु के हों। बताना चाहेंगे मतदाता सूची में समयानुसार संशोधन होता रहता है ताकि नए मतदाताओं को शामिल किया जा सके और मृत लोगों के नाम हटा दिए जाएं।
मतदाता सूची क्या है?
मतदाता सूची वह आधिकारिक रिकॉर्ड है जिसमें उन सभी नागरिकों के नाम, लिंग, फोटो, उम्र, पते और अन्य पहचान संबंधी विवरण होते हैं, जो चुनावी प्रक्रिया में मतदान करने के लिए पात्र होते हैं। इसे भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा तैयार और अद्यतन किया जाता है।
इसमें केवल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों के नाम शामिल होते हैं। ध्यान दें कि मतदान केंद्र के आधार पर मतदाता सूची तैयार की जाती है। वहीं समय-समय पर उसे अपडेट किया जाता है। याद रखें चुनाव मे केवल वहीं व्यक्ति मतदान कर सकता है, जिसका नाम मतदाता सूची में हो।
यह भी पढ़ें:

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!