Answer
Verified
जो संज्ञा शब्द किसी एक ही जाति के सभी प्राणियों, पदार्थों अथवा समूह का बोध कराएं उन्हें जातिवाचक संज्ञा (Jativachak Sangya) कहते हैं; जैसे पक्षी, मनुष्य, नदी, पुस्तक, गाड़ी, फल, वृक्ष आदि। बताना चाहेंगे जातिवाचक संज्ञा किसी विशेष व्यक्ति या वस्तु के बजाय उसके पूरे वर्ग, प्रजाति या प्रकार को दर्शाती है।
जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं?
जो शब्द किसी जाति, धर्म, प्राणी व वस्तु के पूरे समूह का बोध कराते हैं, उन्हें जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।
जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण
जातिवाचक संज्ञा के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं;-
- मनुष्य: लड़का, लड़की, आदमी, औरत, बच्चा, बूढ़ा, जवान आदि।
- पशु-पक्षी: गाय, घोड़ा, कुत्ता, बिल्ली, शेर, हाथी, पक्षी, चिड़िया, बकरी आदि।
- वस्तुएँ: पुस्तक, कुर्सी, मेज़, घर, विद्यालय, नदी, पर्वत, शहर, देश, फल, सब्जी, कपड़ा, खिलौना आदि।
- पद या व्यवसाय: अध्यापक, डॉक्टर, वकील, किसान, सैनिक, नेता, कलाकार, खिलाड़ी आदि।
जातिवाचक संज्ञा के दो भेद
जातिवाचक संज्ञा के दो भेद हैं;-
- द्रव्यवाचक संज्ञा – इससे ऐसे द्रव्यों, पदार्थों अथवा सामग्री का बोध होता है, जिससे अनेक वस्तुएं बनती हैं।
- समूहवाचक संज्ञा – समूहवाचक संज्ञा उन संज्ञा शब्दों को कहते हैं जो किसी समूह या समुदाय का बोध कराते हैं। यह संज्ञाएँ किसी एक व्यक्ति या वस्तु को न दर्शाकर उनके संग्रह या समूह को व्यक्त करती हैं।
वाक्य में जातिवाचक संज्ञा के 10 उदाहरण
वाक्य में जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण इस प्रकार हैं:-
- लड़का मैदान में खेल रहा है। (जाति: मनुष्य)
- कुत्ता भौंक रहा है। (जाति: पशु)
- यह पुस्तक बहुत रोचक है। (जाति: वस्तु)
- नदी में पानी बह रहा है। (जाति: स्थान)
- शिक्षक कक्षा में पढ़ा रहे हैं। (जाति: पद/व्यवसाय)
- पेड़ हमें छाया देते हैं। (जाति: वनस्पति)
- मैंने एक सुंदर फूल देखा। (जाति: वनस्पति)
- वह शहर बहुत बड़ा है। (जाति: स्थान)
- किसान खेत में काम कर रहा है। (जाति: पद/व्यवसाय)
- मुझे फल खाना पसंद है। (जाति: वस्तु)
यह भी पढ़ें
- समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण
- समूहवाचक संज्ञा के 100 उदाहरण
- कर्म कारक की परिभाषा और उदाहरण
- भाववाचक संज्ञा किसे कहते हैं?
- संज्ञा की परिभाषा, भेद, उदाहरण और उपयोग

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.