इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन D है। प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य मलेरिया जैसी घातक बीमारी के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना और इसके उन्मूलन हेतु कार्रवाई करना है।
वहीं, हर वर्ष विश्व मलेरिया दिवस एक विशेष थीम के साथ आयोजित किया जाता है। वर्ष 2025 में मलेरिया दिवस की थीम है “मलेरिया एंड्स विथ अस: रीइन्वेस्ट, रीइमेजिन, रीइग्नाइट” (Malaria Ends With Us: Reinvest, Reimagine, Reignite)।
विश्व मलेरिया दिवस के बारे में
हर वर्ष विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) 25 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन की स्थापना विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मलेरिया के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने, इसके नियंत्रण और उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करने और इसके खिलाफ संयुक्त वैश्विक कार्रवाई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साल 2007 में की गई थी।
मलेरिया क्या है?
मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, जो प्लास्मोडियम नामक परजीवी से होती है। यह एनोफिलीज़ मादा मच्छर के काटने से फैलता है। इसकी अन्य प्रजातियां पी. मलेरी, पी. ओवेल और पी. नोलेसी हैं।
मलेरिया के लक्षण
मलेरिया के लक्षण निम्नलिखित हैं:-
- तेज़ बुखार
- ठंड लगना और पसीना आना
- सिरदर्द
- मांसपेशियों में दर्द
- उल्टी या दस्त
- कमजोरी
- गंभीर मामलों में अंग पात अथवा मृत्यु
रोकथाम के उपाय
मलेरिया के रोकथाम के उपाय निम्नलिखित हैं;-
- मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाएँ।
- सफाई रखें और मच्छरों को पनपने से रोकें।
- मलेरिया-प्रभावित क्षेत्रों में जाने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।
- समय पर निदान और उपचार करें।
यह भी पढ़ें:
- राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
- बिहार दिवस कब मनाया जाता है?
- रासायनिक अभिक्रिया कितने प्रकार की होती हैं?
- करुण रस कितने प्रकार के होते हैं?
- रस के कितने अंग हैं?
- राष्ट्रीय ध्वज में कितने रंग होते हैं?
- शिशु मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- जन्म दर किसे कहते हैं?
- मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- वैज्ञानिक वानिकी क्या है?
- ज्वालामुखी किसे कहते हैं?
- भारत का भौतिक स्वरुप क्या है?
- ज्वार भाटा किसे कहते हैं?
- भूमध्य रेखा क्या है?
- अक्षांश और देशांतर क्या है?
- लाल ग्रह किसे कहते हैं?
- पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?
- नदी तंत्र किसे कहते हैं?

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!