उत्तर: A, इस प्रश्न का सही उत्तर है। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 21 मई को मनाया जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
चाय की खेती से जुड़े किसानों, मजदूरों और पूरे चाय उद्योग के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से हर साल 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) मनाया जाता है। बताना चाहेंगे कि इस दिन को पहली बार संयुक्त राष्ट्र (United Nations) द्वारा वर्ष 2020 में आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई थी।
चाय दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई?
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चाय दिवस मनाने का विचार भारत, श्रीलंका, नेपाल, वियतनाम, बांग्लादेश, केन्या और तंज़ानिया जैसे देशों से आया था। बता दें कि इन देशों की अर्थव्यवस्था में चाय का एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अगर आप इसके इतिहास पर एक नज़र डालेंगे तो आप जानेंगे कि भारत में पहले यह दिवस 15 दिसंबर को मनाया जाता था, जिसकी शुरुआत 2005 में हुई थी। यह मुख्य रूप से चाय श्रमिकों के अधिकारों और उनके जीवन की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करता था। बाद में जब संयुक्त राष्ट्र ने 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया, तो इसे ही वैश्विक मान्यता प्राप्त हुई।
अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस का महत्व
अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस, चाय उद्योग में काम करने वाले लाखों लोगों की मेहनत और अधिकारों को पहचान दिलाता है। इसके साथ ही यह दिन किसानों को बेहतर मजदूरी और काम की परिस्थितियों के लिए प्रेरित करने का अवसर देता है। बताना चाहेंगे यह दिन उपभोक्ताओं को चाय के विभिन्न प्रकारों और उसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करता है। इसके साथ ही यह दिन जलवायु परिवर्तन, जैविक खेती और टिकाऊ उत्पादन जैसे मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करता है।

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.