Answer
Verified
इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन B है। अव्यय के मुख्यतः चार भेद होते हैं; क्रिया विशेषण अव्यय, संबंधबोधक अव्यय, समुच्चयबोधक अव्यय, विस्मयादिबोधक अव्यय। हालांकि कुछ विद्वान ‘निपात’ को भी अव्यय का भेद मानते हैं, लेकिन निपात शुद्ध अव्यय नहीं है, किंतु सामान्य रूप से इसे अव्यय का एक प्रकार माना जाता है।
अव्यय के कितने भेद होते हैं?
अव्यय के मुख्यतः चार भेद होते हैं;-
- क्रिया विशेषण अव्यय – जो अव्यय क्रिया की विशेषता प्रकट करता है, उसे क्रिया विशेषण अव्यय कहते हैं।
- संबंधबोधक अव्यय – वे अव्यय, जिससे संज्ञा अथवा सर्वनाम का संबंध वाक्य के दूसरे शब्दों से जाना जाता है, संबंधबोधक अव्यय कहलाते हैं।
- समुच्चयबोधक अव्यय – दो वाक्यों अथवा शब्दों को मिलाने वाले अव्यय को समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं।
- विस्मयादिबोधक अव्यय – शोक, हर्ष, क्रोध, विस्मय आदि भावों को प्रकट करने वाले अव्यय को विस्मयादिबोधक अव्यय कहते हैं।
अव्यय किसे कहते हैं?
किसी भी भाषा के वे शब्द जिन पर लिंग, वचन, पुरुष, कारक, काल इत्यादि का कोई प्रभाव नहीं पड़ता, अव्यय कहलाते हैं। वस्तुतः हर स्थिति में अव्यय का रूप वैसे का वैसे बना रहता है।
यह भी पढ़ें;

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.