इस प्रश्न का सही उत्तर B है। 1 इंच में 2.54 सेंटीमीटर होते हैं। इंच (Inch) और सेंटीमीटर (Centimeter) दोनों लंबाई नापने की इकाइयाँ हैं। बताना चाहेंगे इंच का उपयोग मुख्यतः संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और कुछ अन्य देशों में होता है। यह इम्पीरियल सिस्टम (Imperial System) का हिस्सा है। जबकि सेंटीमीटर मीट्रिक सिस्टम (Metric System) का हिस्सा है, जो भारत सहित अधिकांश देशों में उपयोग होता है।
इंच को सेमीमीटर में बदलने की प्रक्रिया काफी सीधी है। इंच को सेमीमीटर में बदलने के लिए, आपको 1 इंच को 2.54 से गुणा करना होगा। इंच को आमतौर पर एक फुट के बारहवें हिस्से या एक यार्ड के एक-छत्तीसवें हिस्से के रूप में परिभाषित किया जाता है।
1 इंच = 2.54 सेंटीमीटर कैसे तय हुआ?
1 इंच को आधिकारिक रूप से 2.54 सेंटीमीटर माना जाता है। यह निर्धारण सन 1959 में संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों द्वारा एक समझौते के तहत किया गया था। इसे “International Yard and Pound Agreement” कहा जाता है। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सटीक माप के लिए यार्ड (yard) और पाउंड (pound) के मूल्यों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक समान बनाना था।
1 इंच की गणना कैसे करें?
इंच से सेमीमीटर रूपांतरण सूत्र सरल है और इसे निम्न सूत्र के माध्यम से ज्ञात किया जा सकता है:-
फॉर्मूला: सेमी = इंच X 2.54
उदाहरण:
- 5 इंच = 5 × 2.54 = 12.75
- 10 इंच = 10 × 2.54 = 25.4
- 20 इंच = 20 × 2.54 = 50.8
यह भी पढ़ें
- महलों का शहर किसे कहा जाता है?
- भारत का प्रवेश द्वार किसे कहा जाता हैं?
- भारत का गुलाबी शहर किसे कहा जाता है?
- हरा ग्रह किसे कहते हैं?
- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क कहां है?
- राजस्थान में कितने जिले हैं?
- आंध्र प्रदेश में कितने जिले हैं?
- दिल्ली में कितने जिले हैं?
- मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
- कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
- दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.