Answer
Verified
कागजी घोड़े दौड़ाना मुहावरे का अर्थ होता है – बिना मतलब का काम करना, खयाली योजनाएं बनाना या सिर्फ़ योजनाएं बनाना लेकिन उन्हें क्रियान्वित न करना।
[UPSC सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 हिंदी अनिवार्य पेपर]
कागजी घोड़े दौड़ाना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग
- आज के दौर में ई-गवेंस का लक्ष्य यही है कि सरकारी विभाग केवल कागजी घोड़े न दौड़ाएं, बल्कि हर सुविधा जनता तक सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुँचे।
- राजन पिछले दो साल से नया बिजनेस शुरू करने के लिए सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ा रहा है, लेकिन जब तक वह मार्केट में उतरकर काम शुरू नहीं करता, उसे कोई सफलता नहीं मिलेगी।
- वह दिन-भर ऑफिस में बैठकर कागजी घोड़े दौड़ाता रहता है, जबकि असलियत में वह सिर्फ अपनी ज़िम्मेदारियों से बचने के बहाने ढूँढता है।
- मेज पर किताबें फैलाकर कागजी घोड़े दौड़ाने से परीक्षा की तैयारी नहीं होगी, जब तक तुम मोबाइल छोड़कर असल में पढ़ना शुरू नहीं करते।

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.