Answer
Verified
सही उत्तर: (B) जलज
Detailed Solution:
यहां दिए गए विकल्पों में जलज, बादल का पर्यायवाची नहीं है।
जलज का अर्थ है ‘जल में उत्पन्न’ या ‘जल में उगने वाली चीज़’ (जैसे कमल)। यह शब्द बादल से संबंधित नहीं है, यह कमल का पर्यायवाची है।
जबकि:
- मेघ — बादल का सामान्य पर्यायवाची है, जो वर्षा कराने वाला आकाशीय जलवाष्प होता है।
- पर्जन्य — यह भी वर्षा और वर्षा के कारण उत्पन्न होने वाले बादल के लिए प्रयोग किया जाता है।
- अंबुद — यह भी बादल का पर्यायवाची है, विशेषकर घने और भारी बादल को कहा जाता है।
अतः सही उत्तर (B) जलज है, क्योंकि यह बादल का पर्यायवाची नहीं है।
Additional Information
- बादल के अन्य पर्यायवाची शब्द: मेघ, जलद, पर्जन्य, अंबुद, अंबुधर, अब्र, अभ्र, घटा, जीमूत, तोयद, तोयधर, पयोधर, धर, घन, वारिद, नीरद, धराधर, वारिवाह, पयोदि, धाराधर, नीरधर, पयोद, बलाधर, बदली, बलाहक, वारिधर, घनमाला, मेघमाला, मेघावली, कादंबिनी, जलधर।
- जगजीवन, घनश्याम, जीमूत, तोयद, तोयधर, पयोद, पयोदि, सारंग, धाराधर, नीरधर, बलाधर, बदली, बलाहक, वारिधर, घनमाला, मेघमाला, मेघावली, कादंबिनी, जलधर, बादल के ये पर्यायवाची शब्द ज्यादातर साहित्यिक/काव्यात्मक संदर्भ में प्रयोग किये जाते हैं।
- क्या आप को पता है यदि जल के कुछ पर्यायवाची जैसे नीर, जल, वारि, अम्बु के आखिर में ‘द’ अक्षर जोड़ दिया जाए तो बादल का पर्यायवाची और ‘ज’ जोड़ दिया जाए तो कमल का पर्यायवाची बन जाता है।
- अंबुधर का अर्थ होता है बादल का पहाड़ (अंबु+धर = बादल का पहाड़)
- पर्जन्य वेदों के अनुसार बारिश, गरज, बिजली और पृथ्वी को उपजाऊ बनाने वाले देवता हैं।
- कुछ शब्द जैसे घनश्याम और सारंग सामान्य रूप से बादल के पर्यायवाची नहीं होते, लेकिन काव्य भाषा में इनका प्रयोग हो सकता है।
- परि + अय धातु से “पर्याय” शब्द बना है, जिसका अर्थ होता है — “समान या निकट अर्थ वाला।” इसलिए वे शब्द जो समान अर्थ व्यक्त करते हैं, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।
संबंधित प्रश्न

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.