विश्व शिक्षक दिवस पर निबंध : छात्र और बच्चे इस तरह लिख सकते हैं ‘विश्व शिक्षक दिवस’ पर निबंध

1 minute read
विश्व शिक्षक दिवस पर निबंध

विश्व शिक्षक दिवस को 5 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। विश्व शिक्षक दिवस को मनाने का प्रस्ताव यूनेस्को ने 1994 में रखा था। इसे मनाने के उद्देश्य दुनिया भर के शिक्षकों का शिक्षा के क्षेत्र में दिए उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक बढ़ाना था। यूनेस्को के द्वारा प्रति वर्ष विश्व शिक्षक दिवस पर एक थीम चुनी जाती है यह थीम शिक्षा और शिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर शयन केंद्रित करती है। छात्रों को कई बार विश्व शिक्षक दिवस पर निबंध लिखने के लिए दिया जाता है। इस बारे में अधिक जानने के लिए इस बोल को अंत तक पढ़ें। 

विश्व शिक्षक दिवस पर निबंध 100 शब्दों में निबंध

100 शब्दों में विश्व शिक्षक दिवस पर निबंध इस प्रकार है-

विश्व शिक्षक दिवस शिक्षा के महत्व को समझने और शिक्षकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 5 अक्टूबर के मनाया जाता है। इस दिन छात्रों द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया जाता है। छात्र शिक्षकों के लिए उपहार लेकर आते हैं और उन्हें उनके कार्य के लिए धन्यवाद भी देते हैं। शिक्षक हमें अच्छी शिक्षा देने के साथ जीवन में अच्छे नागरिक बनने का मार्ग दिखाते हैं। शिक्षक ज्ञान का भंडार होते हैं। वे छात्रों को ज्ञान और सीखने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। विश्व शिक्षक दिवस हम सभी को हमारे जीवन में शिक्षकों के महत्व को याद दिलाता है। हमें उनके संगठन, संघर्ष और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए।

विश्व शिक्षक दिवस पर निबंध 200 शब्दों में निबंध

200 शब्दों में विश्व शिक्षक दिवस पर निबंध इस प्रकार है:

किसी भी छात्र के जीवन में उसका शिक्षक ही उसका सच्चा मार्गदर्शक होता है। शिक्षक अपने छात्र को बिना किसी स्वार्थ के आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देता है। एक शिक्षक एक मित्र और एक फिलोसोफर भी होता है। शिक्षक छात्रों को आने वाली कठिनाइयों से लड़ना सिखाते हैं। वे उन्हें कड़ी परिस्थितियों में भी अड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। शिक्षक एक छात्र को किताबी ज्ञान से लेकर जीवन के अहम मुल्यों तक ज्ञान प्रदान करते हैं। पूरी दुनिया में शिक्षक का योगदान अमूल्य होता है क्योंकि वे भविष्य में आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करते हैं। 

शिक्षक समाज के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक हैं। शिक्षक सभी छात्रों के साथ बराबरी का व्यवहार करते हैं और किसी भी छात्र के साथ भेदभाव नहीं करते हैं। शिक्षक छात्रों को एक साथ मिलकर कार्य करना सिखाते हैं। एक शिक्षक के बिना किसी भी छात्र का जीवन अधूरा होता है। शिक्षक छात्रों को ज्ञान प्रदान करके देश में साक्षरता दर भी बढ़ाते हैं। जिससे उन्हें जीवन में उन्नति के अच्छे अवसर और नौकरी मिलती हैं जो छात्रों को अपना जीवन सुरक्षित करने में मदद करती हैं। दुनिया का लगभग हर देश शिक्षकों को मनाने और सम्मान देने के लिए एक दिन समर्पित करता है। भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है, जबकि विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। तिथियां भले ही अलग हो लेकिन शिक्षको को सदैव बराबर सम्मान दिया जाता है। 

यह भी पढ़ें: हर साल 5 सितंबर के क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस 

विश्व शिक्षक दिवस पर निबंध 500 शब्दों में निबंध

100 शब्दों में विश्व शिक्षक दिवस पर निबंध इस प्रकार है:

प्रस्तावना 

किसी भी छात्र का सच्चा मित्र उसका शिक्षक होता है। शिक्षक युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी लिए एक मार्गदर्शक और प्रेरणा के रूप में कार्य करता है। शिक्षक छात्रों को ज्ञान प्रदान करते हैं। किसी भी छात्र को पीछे नहीं छोड़ते हैं और सभी को साथ लेकर चलते हैं।

एक शिक्षक के पास कई अमूल्य गुण होते हैं। शिक्षक छात्रों को उनके जीवन में काम आने वाला महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान करते हैं। छात्रों के द्वारा शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के दौरान शिक्षकों के प्रयासों को मान्यता दी जाती है। हम हर साल दुनिया भर में शिक्षक दिवस के रूप में समाज के विकास में उनके योगदान का जश्न मनाते हैं। हम प्रतिवर्ष 5 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाते हैं।

विश्व शिक्षक दिवस का इतिहास

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह दिन दुनिया भर के शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। 1994 में यूनेस्को द्वारा वैश्विक स्तर पर शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया था। यह अंतर्राष्ट्रीय उत्सव शिक्षकों की स्थिति से संबंधित 1966 ILO और संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की सिफारिश को अपनाने की वर्षगांठ का प्रतीक है। यूनेस्को/आईएलओ अनुशंसा पर हस्ताक्षर किए जिसमें शिक्षकों के अधिकारों, कार्य स्थितियों और पेशेवर विकास के लिए मानक निर्धारित किए हैं। विश्व शिक्षक दिवस शिक्षकों के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डालता है। यह दिन शिक्षकों के बेहतर समर्थन, प्रशिक्षण और संसाधनों के लिए वकालत करता है। 

विश्व शिक्षक दिवस का महत्व

विश्व शिक्षक दिवस का महत्व विभिन्न कारणों से महत्त्वपूर्ण है। यह दिन अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने में शिक्षकों के योगदान का जश्न मनाता है। यह दिन शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए उनके मूल्यों, विश्वासों और समर्पण का स्मरण कराता है। यह छात्रों को अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता और प्रशंसा व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। शिक्षक दिवस शिक्षण को एक मूल्यवान पेशे के रूप में भी बढ़ावा देता है और बड़े पैमाने पर लोगों को इसे करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह दिन नीति निर्माताओं और शिक्षकों को उन मुद्दों को पहचानने का मौका देता है जिनका सामना शिक्षक कर रहे हैं और समाधान निकालने का प्रयास करते हैं। शिक्षकों के लिए, स्कूल और शैक्षणिक संस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मेजबानी करते हैं।

विश्व शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व शिक्षक दिवस छात्रों को शिक्षित करने के लिए शिक्षकों की कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर है। शिक्षक अक्सर लंबे समय तक काम करते हैं और सभ्य समाज के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह दिन व्यक्तिगत विकास और सामाजिक प्रगति में शिक्षा के महत्व की याद दिलाता है। विश्व शिक्षक दिवस शिक्षकों के अधिकारों और परिस्थितियों के बारे में लोगों की जागरूकता भी बढ़ाता है। यह शिक्षकों के लिए उचित वेतन, व्यावसायिक विकास के अवसरों और सुरक्षित और अनुकूल कार्य वातावरण की वकालत करने का एक अवसर है। विश्व शिक्षक दिव शिक्षकों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना जारी रखने और दूसरों को शिक्षण पेशे में शामिल होने के लिए प्रेरित कर सकता है। विश्व शिक्षक दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है, यह शिक्षकों के बीच अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देता है और दुनिया भर में शिक्षा के महत्व पर जोर देता है। विश्व शिक्षक दिवस के दिन सरकारें, शैक्षणिक संस्थान और संगठन अक्सर शिक्षा प्रणालियों, शिक्षक प्रशिक्षण और व्यावसायिक विकास का समर्थन और सुधार करने वाली पॉलिसीज पर चर्चा भी करते हैं।

विश्व शिक्षक दिवस कैसे मनाया जाता है?

  • वर्ल्ड टीचर्स डे मनाने के लिए, संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) और एजुकेशन इंटरनेशनल (ईआई) दुनिया को शिक्षकों और छात्रों के विकास में उनकी भूमिका के बारे में बेहतर समझ देने में मदद करने के लिए हर साल एक अभियान चलाते हैं। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए वे मीडिया संगठनों जैसे निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी करते हैं। 
  • विश्व शिक्षक दिवस के दिन शिक्षण कर्मियों के कभी-कभी उपेक्षित क्षेत्र को सामने लाया गया।  उच्च शिक्षा संस्थानों में टीचर्स की कंडीशंस के बारे में बातचीत।
  • यूनेस्को ने घोषणा की है शिक्षक मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करना और यह सुनिश्चित करने है कि शिक्षक का सम्मान होना चाहिए। स्कूल और छात्र इस दिन शिक्षकों के लिए एक विशेष अवसर तैयार करते हैं।
  • 100 से अधिक देश वर्ल्ड टीचर्स डे मनाते हैं। प्रत्येक देश अपना-अपना उत्सव मनाता है जैसे कि भारत, जो हर 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाता रहा है। यह देशों के अनुसार अलग अलग दिन पर हो सकता है। 
  • ऑस्ट्रेलिया में चूंकि यह दिन आमतौर पर स्कूल की छुट्टियों के दौरान पड़ता है, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई राज्य और क्षेत्र प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के आखिरी शुक्रवार को मनाते हैं।
  • छात्र इस दिन शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं उन्हें उपहार देते हैं और उनके जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद देते हैं। 

उपसंहार 

किसी भी देश की उन्नति में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। एक शिक्षक का दर्जा सर्वोपरि होता है। हम अपने जीवन में शिक्षकों के योगदान का सम्मान करने के लिए शिक्षक दिवस मनाते हैं। बच्चों के पालन-पोषण में शिक्षकों द्वारा किए गए कर्तव्य बहुत बड़े हैं और इस प्रकार शिक्षक दिवस के साथ मान्यता प्राप्त होना उनके पेशे और समाज में उनकी भूमिका को मान्यता देने की दिशा में एक कदम है। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर हम सभी को शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहिए। 

विश्व शिक्षक दिवस पर 10 लाइन्स

विश्व शिक्षक दिवस पर 10 लाइन्स नीचे दी गई है:

  • शिक्षक हमारे जीवन में एक महान और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • शिक्षक दिवस भारत में हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन की जयंती होती है। 
  • शिक्षक दिवस पहली बार वर्ष 1962 में मनाया गया था।
  • वह शिक्षा के प्रति अत्यधिक समर्पित थे और एक विद्वान, राजनयिक, भारत के राष्ट्रपति और सबसे महत्वपूर्ण रूप से एक शिक्षक के रूप में जाने जाते थे।
  • यह दिन पूरे देश में शिक्षक समुदाय के प्रति बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाता है।
  • छात्र अपने शिक्षकों के प्रति अपना प्यार और आभार व्यक्त करने के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाते हैं।
  • स्कूलों और अन्य संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
  • शिक्षा मंत्रालय कुछ विशेष शिक्षकों को उनके असाधारण योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार भी देता है।
  • शिक्षक अपने सभी विद्यार्थियों के जीवन और भविष्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अक्सर शिक्षक, आदर्श और मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व शिक्षक दिवस प्रतिवर्ष 5 अक्टूबर के दिन वर्ष 1994 से मनाया जा रहा है। यूनेस्को ने शिक्षकों की स्थिति के बारे में 1966 की यूनेस्को की तरफ से सिफारिशों की वर्षगांठ मनाने के हिस्से के रूप में आधिकारिक तौर पर इस उत्सव की घोषणा की थी।

FAQs 

हम शिक्षक दिवस क्यों मनाते हैं?

माँ-बाप के बाद वो शिक्षक ही हैं, जो बिना किसी विश्वास के हमारे जीवन को सकारात्मकता की ओर ले जाते हैं और हमें हर स्तर पर अच्छा सीखने का प्रयास करते हैं, ताकि हम जीवन के हर पहलू को समृद्ध और बेहतर बना सकें।  इंसान बन नौकर।

शिक्षक लघु निबंध क्या है?

शिक्षक, भगवान द्वारा दिया गया एक खूबसूरत उपहार है क्योंकि भगवान पूरी दुनिया का निर्माता है और एक शिक्षक पूरे राष्ट्र का निर्माता है। एक छात्र के जीवन में शिक्षक एक ऐसा महत्वपूर्ण प्राणी होता है, जो अपने ज्ञान, धैर्य और प्रेम से एक छात्र के पूरे जीवन को एक मजबूत आकार देता है।

हमारे जीवन में शिक्षक का क्या महत्व है?

शिक्षक छात्रों को जीवन में सीखने और अधिक ज्ञान प्राप्त करने में मदद करते हैं। आज हम व्यापार, राजनीति और समाज में जो देखते हैं उस पर सभी शिक्षाओं का प्रभाव है।  इसलिए, शिक्षक की सराहना महत्वपूर्ण है, और इसीलिए, हर साल, 5 सितंबर को, हम भारत में शिक्षक दिवस मनाते हैं।

संबंधित आर्टिकल

प्रकृति पर निबंधजीएसटी पर निबंध
प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंधबाल दिवस पर निबंध
संयुक्त परिवार पर निबंधजल संरक्षण पर निबंध
गरीबी पर निबंधपिकनिक पर निबंध
समय के सदुपयोग पर निबंधस्वामी विवेकानंद पर निबंध
मेरे जीवन के लक्ष्य पर निबंधपेड़ों के महत्व पर निबंध
बंकिम चंद्र चटर्जी पर निबंधरानी दुर्गावती पर निबंध
अच्छी आदतों पर निबंधदुर्गा पूजा पर निबंध
विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंधव्यायाम पर निबंध
राष्ट्रीय एकता पर निबंधबरसात के दिन पर निबंध
आपदा प्रबंधन पर निबंधमेरे भाई पर निबंध
‘स्वयं’ पर निबंधयोग पर निबंध
कबीर दास पर निबंधलाल किला पर निबंध
उत्तर प्रदेश पर निबंधक़ुतुब मीनार पर निबंध
भारतीय संस्कृति पर निबंधसुभाष चंद्र बोस पर निबंध
जलवायु परिवर्तन पर निबंधहरित ऊर्जा पर निबंध

आशा हैं कि आपको इस ब्लाॅग में विश्व शिक्षक दिवस पर निबंध के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य निबंध लेखन पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*