WBJEE Exam Application Process 2023 – जानिए WBJEE Exam के फॉर्म भरने से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

1 minute read
54 views
WBJEE Exam Application Process 2023

WBJEE ने WBJEE 2023 का एप्लीकेशन फॉर्म रिलीज़ कर दिया है। कैडिडेट्स WBJEE एप्लीकेशन फॉर्म 2023 को WBJEE की ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in. से भर सकते हैं। इससे पहले हम आपको यह बता दें कि WBJEE Exam 2023 Registration की आखरी तारीख 20 जनवरी है। तो अगर आप WBJEE एग्जाम में बैठना चाहते हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की अंतिम तारीख यानी 20 जनवरी 2023 से पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म में क्या भरें? कैसे भरें? इसके लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए। 

क्या रहेंगी WBJEE 2023 की Application Dates?

हालाकि अथॉरिटीज ने WBJEE 2023 के एप्लीकेशन फॉर्म डेट अनाउंस कर दी है। डेट्स की जानकारी आप चाहें तो WBJEE की ऑफिशियल वेबसाइट से ले सकते हैं। एप्लीकेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स हमने नीचे टेबल में मेंशन की है-

इवेंट्स  डेट्स 
WBJEE 2023 application form भरने की आखरी तारीख जनवरी 20, 2023
WBJEE application correction Window जनवरी 22, 2023
WBJEE admit card date 2023 अप्रैल 20, 2023
WBJEE 2023 exam date अप्रैल 30, 2023

नोट : Application Form की डेट आ चुकी है, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की आप फॉर्म भरने से पहले एग्जाम के एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया यानी योग्यताओं पर भी ख़ास ध्यान दें। 

WBJEE Application Form 2023 कैसे भरें?

WBJEE Application Form 2023 भरने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। कुछ महत्वपूर्ण स्टेप्स हमने नीचे पॉइंटर्स में समझाए हैं- 

स्टेप 1

Online WBJEE Registration 2023 – पहले स्टेप में कैंडिडेट को अपनी WBJEE Exam registration 2023 के प्रोसेस को पूरा करना होगा-

  • WBJEE 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट wbjee.nic.in को विज़िट करें। 
  • ‘New Registration’ के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपनी डिटेल्स जैसे पिता का नाम, माता का नाम, डेट ऑफ़ बर्थ, जेंडर, कांटेक्ट नंबर आदि भरें। 
  • बाकी कांटेक्ट डिटेल्स भरें ( एड्रेस, डिस्ट्रिक्ट, स्टेट, पिन कोड, ईमेल आईडी आदि )
  • एक पासवर्ड और सिक्योरिटी क्वेशन जवाब सहित क्रिएट करें। 
  • WBJEE registration 2023 के दौरान भरी गई डिटेल्स को प्रीव्यू करें और ;Submit’ पर क्लिक करें। 

स्टेप 2 

WBJEE Application Form 2023 भरें – इसके बाद कैंडिडेट को WBJEE कैंडिडेट पोर्टल का इस्तमाल कर लॉगिन करना होगा। यहाँ आपको एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की ज़रूरत पड़ेगी। कैंडिडेट को अपनी अनिवार्य डिटेल्स भरने के बाद एप एग्जाम सेंटर ज़ोन का सिलेक्शन करना होगा।

स्टेप 3  

फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें : डिटेल्स भरने के बाद कैंडिडेट को अपनी फोटोग्राफ की स्कैन्ड इमेज और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। अथॉरिटीज द्वारा दी गयी इंस्ट्रक्शंस का ख़ास ध्यान रखें। डाक्यूमेंट्स की स्पेसिफिकेशंस हमने नीचे टेबल में मेंशन की हैं।

इमेज  फॉर्मेट  साइज़  डाइमेंशन्स 
Photograph JPG/JPEG 10 KB to 200 KB 4 cm x 3 cm
Signature JPG/JPEG 4 KB to 30 KB 4 cm x 1.5 cm

स्टेप 4 

एप्लीकेशन की फीस भरें : अगला कदम आपकी फीस सब्मिशन का है। WBJEE 2023 की एप्लीकेशन फीस जनरल केटेगरी के लिए INR 500 है।  जबकि SC/ST/OBC-A/OBC-B के लिए यह राशी INR 400 है। 

स्टेप 5 

प्रिंट आउट निकालें : आखरी स्टेप में कैंडिडेट को भविष्य के लिए कन्फ़र्मेशन पेज को डाउनलोड कर, उसका प्रिंटआउट निकालना होगा। 

WBJEE Application Form 2023 में करेक्शन कबतक करा सकते हैं?

अथॉरिटीज आपके एप्लीकेशन फॉर्म में मौजूद जानकारी को ठीक करने का मौका भी देती है। WBJEE 2023 की करेक्शन विंडो जनवरी 22, 2023 से खुलेंगी। कैंडिडेट्स अपने फॉर्म में हुई गलतियों का सुधार इस टाइम स्पैन में कर सकते हैं। हलाकि जानकारी जैसे कैंडिडेट का नाम, माता पिता का नाम, जेंडर, डोमिसाइल और डेट ऑफ़ बर्थ की तारीख में आप बदलाव नहीं कर पाएंगे। कोशिश करियेगा की आप इस समय के दायरे में हर मौजूदा जानकारी को ठीक कर पाएं। इसके बाद यह विंडो नहीं खुल पाएगी। 

इस आर्टिकल में हमने आपको एप्लीकेशन से जुड़ी जानकारी दी जिसमें फॉर्म कैसे भरें यह भी शामिल था। किन दस्तावेजों की ज़रूरत आपको फॉर्म भरते समय पड़ेगी, ये जानकारी हम आपको अगले आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे। जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ और हमारे आने वाले आर्टिकल्स भी ज़रूर पढ़िए।   

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

10,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert