2023 में IIT तिरुपति में INR 46 लाख का सर्वाधिक सालाना सैलरी पैकेज, प्लेसमेंट देती हैं ये बड़ी कंपनियां

1 minute read
IIT Tirupati me diya gaya INR 46 lakh ka package

2016 बैच के बाद से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरुपति (IIT-T) में प्लेसमेंट के लिए रेजिस्टर्ड छात्रों की मात्रा में भारी इजाफा हुआ है। हालाँकि सालाना मिलने वाले सैलरी पैकेज में थोड़ा डाउनफॉल देखने को मिला है।

आईआईटी तिरूपति के ऑफिशियल आंकड़ों की बात की जाए तो प्लेसमेंट के लिए रेजिस्टर्ड छात्रों की मात्रा 2016-2020 बैच में 33 से बढ़कर 2019-2023 बैच में 49 हो गई है।

रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या 2016-2020 बैच में 33 से घटकर 2017-2021 बैच में 25 हो गई, और फिर 2018-2022 बैच में बढ़कर 42 हो गई। वहीं हाल के प्लेसमेंट सीज़न में 49 तक पहुंच गई।

आईआईटी तिरूपति में बीटेक प्लेसमेंट में चयनित छात्रों की संख्या भी 2016-2020 बैच में 28 से बढ़कर 2017-2021 बैच में 24 हो गई। वहीं 2022 और 2023 बैच में बढ़कर क्रमशः 38 और 43 हो गई।

2023 में कम रहा हाई सैलरी पैकेज

जबकि हाई सैलरी पैकेज 2020 में INR 43 लाख प्रति वर्ष से बढ़कर 2023 में INR लाख प्रति वर्ष हो गया है। यह संख्या 2022 बैच से घट गई है। हाई सैलरी पैकेज 2020 में INR 43 लाख प्रति वर्ष से घटकर 2021 में INR 40 लाख प्रति वर्ष हो गया था, फिर 2022 में यह तेजी से बढ़कर INR 69 लाख प्रति वर्ष हो गया। वहीं इस वर्ष 2023 में हाई सैलरी पैकेज गिरकर INR 46 लाख प्रति वर्ष हो गया है।

IIT तिरुपति में छात्रों को प्लेसमेंट देने वाले टॉप रिक्रूटर्स

IIT तिरुपति में छात्रों को प्लेसमेंट देने वाले टॉप रिक्रूटर्स के नाम इस प्रकार हैं:

  • Microsoft
  • Amazon
  • TCS
  • Salesforce
  • HCL
  • Cognizant
  • Synopsys
  • TATA Elxsi
  • Paytm
  • ICICI Bank
  • Thermax
  • IBM
  • NVidia
  • Goldman Sachs
  • Versa Networks.

IIT तिरुपति के बारे में

IIT तिरूपति आंध्र प्रदेश के तिरूपति में एक ऑटोनोमस इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजिकल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन है। इस संस्थान की स्थापना वर्ष 2015 में की गई थी। शुरुआत में इस संस्थान को आईआईटी मद्रास का जाता था। तीसरी पीढ़ी का इस संस्थान का कैंपस 539 एकड़ है, जिसमें एक प्रस्तावित रिसर्च पार्क भी शामिल है।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*