UK Board Result 2024 Date : उत्तराखंड बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं एग्जाम रिजल्ट की डेट, इस दिन जारी होंगे नतीजे

1 minute read
UK Board Result 2024 Date

UK Board Result 2024 Date : उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की एग्जाम खत्म हो गए हैं, अब स्टूडेंट्स को अपने एग्जाम रिजल्ट का इंतजार है। आपको बता दें की राज्य के 29 सेंटर में 27 मार्च से आंसर-की का मूल्यांकन शुरू होकर 10 अप्रैल 2024 किया गया। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक 30 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होगा ! आपको बता दें की आंसर-की मूल्यांकन के कार्य में  3,574 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है।

इस बार मूल्यांकन के लिए 10वीं में 1,993 और 12वीं में 1,581 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है। 30 अप्रैल को UK Board Result 2024 जारी होने के साथ मार्क्स इम्प्रूवमेंट II का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। 

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, उत्तराखंड बोर्ड के ऑडिटोरियम में रिजल्ट कमेटी की सुबह 10 बजे बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के चेयरमैन महावीर सिंह बिष्ट ने की। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, सभापति ने बताया 30 अप्रैल, 2024 को उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं रिजल्ट सुबह 11:30 बजे जारी किया जाएगा।

आपको बता दें पिछली 2023 में यूके बोर्ड परीक्षा में कुल 2,59,437 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण किया था। यूके बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 में राज्य भर से करीब 1,27,844 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं कुल 1,27,324 छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। यूके बोर्ड वर्ष 2023 में 10वीं का परीक्षा परिणाम 92.04 प्रतिशत था, जबकि 12वीं का परीक्षा परिणाम 86.57 प्रतिशत रहा था।

UP Board Result 2024 Live Updates : सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी 10वीं और 12वीं के छात्रों को बधाई

उम्मीद है की आप सभी को UK Board Result 2024 Date परीक्षा से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*