CUET PG Result 2023 Release Date: जानिए CUET PG रिजल्ट 2023 कैसे डाउनलोड करें

1 minute read
CUET PG Result 2023 Release Date

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 05 जून से 17 जून तक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2023) की परीक्षाएं आयोजित करवाई थी। ऐसे में अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को परिणाम का बेसब्री से इंतज़ार है। CUET PG Result 2023 Release Date 23 जुलाई घोषित की गई थी। संभावना जताई जा रही है कि NTA द्वारा 7 -8 दिनों के भीतर यानी 23 जुलाई को परिणाम घोषित कर दिया जायेगा इससे पहले एनटीए द्वारा CUET PG Answer Key जारी की गयी थी।

                परीक्षा का नाम          CUET PG 2023 
                कंडक्टिंग वॉडी        नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 
                  एग्जाम मोड         कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
              आधिकारिक वेबसाइट          cuet.nta.nic.in

आपको बता दें कि CUET PG 2023 की परीक्षा पूरे देश में लगभग 245 शहरों में आयोजित की गयी थी। जिसमें तकरीबन 8.33 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीद्वार CUET PG 2023 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं या फिर रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें CUET PG Result 2023

CUET PG Result 2023 Release Date जारी रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें इसके लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड नीचे दी गई है:

  • सबसे पहले उम्मीदवार CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं। 
  • यहाँ होम पेज पर आपको CUET PG Result 2023 का लिंक दिखेगा, इसपर क्लिक करें। 
  • अपने लॉगिन विवरण जैसे एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज कर, सबमिट पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद CUET PG Result 2023 आपको स्क्रीन पर दिखेगा। 
  • इसे डाउनलोड कर लें। 
  • भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें। 

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*