UPSC 2024: NDA 2 एग्जाम के लिए करेक्शन विंडो हुई ओपन, ऐसे करें एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन 

1 minute read
UPSC 2024 upsc ne radd ki 67 pado ke liye bharti aawedan prakriya

यूपीएससी की ओर से NDA 2 2024 एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए विंडो ओपन कर दी है। वे छात्र जिन्होंने NDA 2 के लिए आवेदन किया है, वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर NDA 2 2024 के अपने एप्लिकेशन फॉर्म में बदलाव या सुधार कर सकते हैं। 

अपनी व्यक्तिगत जानकारी में बदलाव/सुधार कर सकेंगे छात्र 

कैंडिडेट्स करेक्शन विंडो के माध्यम से यूपीएससी NDA 2 2024 के एप्लिकेशन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे फोटो, पिता का नाम, हस्ताक्षर, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जन्मतिथि, लिंग आदि में सुधार या बदलाव कर सकते हैं।   

यह भी पढ़ें : UPSC 2024 : अब यूपीएससी के एग्जाम के प्रत्येक चरण में रखना होगा एक जैसा लुक, AI की चुनौतियों को देखते हुए आयोग ने जारी किए नए नियम

1 सितंबर को आयोजित जाएगी परीक्षा 

यूपीएससी NDA 2 का एग्जाम 1 सितंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम के तहत आर्मी, नेवी और एयरफोर्स भारतीय सेना के तीनों वर्गों के लिए अधिकारी रैंक पर भर्ती की जाती है। बता दें कि NDA के लिए आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता विज्ञान और गणित विषयों के साथ 12वीं पास होना होती है। 

यह भी पढ़ें : स्कूल असेंबली के लिए 7 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

एप्लिकेशन फॉर्म में बदलाव/सुधार करने के लिए स्टेप्स 

यहाँ NDA 2 एप्लिकेशन फॉर्म 2024 में बदलाव/सुधार करने के लिए स्टेप्स दिए जा रहे हैं: 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 
  • अब NDA 2 एग्जाम 2024 करेक्शन विंडो के लिंक को क्लिक करें। 
  • अब आपके रजिस्टर्ड फोन और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा। 
  • अब आपको अपने NDA 2 2024 के एप्लिकेशन फॉर्म में जो भी जरूरी बदलाव करने हैं, वे करें। 
  • कैंडिडेट्स चाहे तो भविष्य के लिए एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके उसे अपने कम्प्यूटर में सेव करके रख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : 06 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

ऐसे ही अन्य न्यूज़ अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।   

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*