UPSC 2023: जानिये UPSC में कितने अटैम्प्टस मिलते हैं

1 minute read
18 views

सिविल परीक्षाओं में बैठना और IAS बनना एक ऐसा सपना है जिसको लगभग हर भारतीय अपनी उम्र में कभी न कभी देखता है, जिसके लिए कई विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी इस परीक्षा में अपनी किश्मत आज़माने का प्रयास किया है। इस एग्जाम अपडेट के माध्यम से आपको यह पता चलेगा कि आपको कितने एग्जाम अटैम्प्टस मिलते हैं।

UPSC सिविल सेवा एक सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को सिविल सेवा परीक्षा में शॉट लेने के लिए छह प्रयास और अधिकतम आयु 32 वर्ष देती है। पहले यह 26 साल हुआ करती थी और अधिकतम चार प्रयास होते थे। नीचे दी गई श्रेणियों और निश्चित आयुसीमा के आधार पर ही UPSC अटैम्प्टस निर्धारित किये जाते हैं। जिसको आप नीचे दी गयी तालिका के आधार पर समझ सकते हैं-

श्रेणियां  आयु सीमा  अटैम्प्टस 
सामान्य (जनरल) 32 
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 35 
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) 37  निर्धारित आयुसीमा तक न पहुंचने पर अनलिमिटेड अटैम्प्टस 
शारीरिक रूप से विकलांग 42  जनरल और ओबीसी के लिए 9 और SC/ST के लिए तय आयुसीमा तक अनलिमिटेड अटैम्प्टस 
विकलांग सेवादार कर्तव्य से विकलांग (डिसेबल्ड सर्विसमैन डिसेबल्ड फ्रॉम ड्यूटी) सामान्य के लिए 37 वर्षअन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 38 वर्षअनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 40 वर्ष निर्धारित आयुसीमा तक न पहुंचने पर अनलिमिटेड अटैम्प्टस 
नोट: उपरोक्त सूची में विकलांग सेवादार वह लोग हैं जो कि सर्विस में रहते हुए विकलांग होते हैं।

UPSC एलिजिबिल्टी क्राइटेरिया

सिविल परीक्षा में जाने वाले इच्छुक विद्यार्थियों को इसकी पात्रता मानदंडों के बारें में भी पता होना चाहिए, जो कि  निम्नलिखित है;

  • UPSC परीक्षा देने को इच्छुक छात्रों को समय बर्बाद करके अपने अटैम्प्टस को बेकार नहीं करना चाहिए।
  • समय जितना कम लगेगा उतना अधिक समय आप अपने करियर और अपनी सर्विस को दें पाएंगे।
  • समय को सोचकर खर्च करने से आप खुद को आर्थिक तौर पर भी व्यवस्थित कर पाते हैं।
  • एक तर्क यह भी है कि युवाओं का सिविल सेवाओं में प्रवेश एक अच्छा संकेत है क्योंकि युवा अभी भी प्रभावशाली हैं, जिसके साथ उन्हें अच्छे और नैतिक प्रशासकों के रूप में ढाला जा सकता है।
  • एक तबका ऐसा भी है जो कि आयु सीमा काम करने और प्रयासों की संख्या बढ़ाने के विरुद्ध है जिसमें अधिकांश वह लोग हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं।
  • एक और तर्क यह है कि अधिक आयु वाले लोगों को जीवन में और संभवतः करियर में भी अधिक अनुभव होगा। यह अनुभव उन्हें देश के भावी प्रशासकों के रूप में उनकी नौकरियों में मदद कर सकता है।

ऐसे अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए हमारे साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert