UP BEd Result 2024: bujhansi.ac.in पर जारी हुआ यूपी बीएड जेईई का रिजल्ट

1 minute read
UP BEd Result 2024

UP BEd Result 2024: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 25 जून, 2024 को उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। वो कैंडिडेट जिन्होंने इस एग्जाम में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जा कर चेक कर सकते हैं। 

UP BED JEE 2024 के लिए एडमिट कार्ड 30 मई 2024 को जारी किए गए थे और यह एग्जाम 9 जून, 2024 को प्रदेश के कई परीक्षा सेंटर्स पर दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 2,23,384 अभ्यर्थी ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 1,02,016 महिलाएं, 1,21,367 पुरुष और 1 ट्रांसजेंडर शामिल थे।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 26 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

राज्य के 51 जिलों के 470 केंद्रों पर आयोजित उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 में कुल 90 प्रतिशत कैंडिडेट्स ने भाग लिया था। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित पहली शिफ्ट में राज्य भर के एग्जाम सेंटर्स पर 193352 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित दूसरी शिफ्ट में कला/विज्ञान/कॉमर्स/कृषि जैसे विषयों की परीक्षा में 193351 कैंडिडेट्स ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (26 June) : स्कूल असेंबली के लिए 26 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

UP BEd Result 2024: इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट

स्टेप 1: सबसे पहले कैंडिडेट UP BED JEE 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के पेज पर जाएं।
स्टेप 3: वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: कैंडिडेट के सामने एक नया पेज खुल जाएगा। कैंडिडेट मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: कैंडिडेट का रिजल्ट उनके सामने होगा, कैंडिडेट इसे डाउनलोड कर लें। 

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करे

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*