उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री ने छात्रों के लिए INR 680 करोड़ की राशि जारी करने का फैसला लिया 

1 minute read
ucch shiksha ko behtar banane ke liye andhra pradesh sarkar ka bada kadam

आंध्र प्रदेश सरकार इन दिनों प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास में लगी हुई है। इसी मुहिम के तहत मुख्यमंत्री वाय.एस. जगन मोहन रेड्डी ने उच्च शिक्षा के लिए INR 680 करोड़ की बड़ी राशि जारी करने का फैसला लिया है। यह राशि विद्या दीवेना योजना के तहत जारी की जा रही है जिससे राज्य के 9.3 लाख स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा।  

इंजीनियरिंग, मेडिसिन और टेक्निकल डिप्लोमा कोर्सेज के लिए प्रदान की जाएगी स्कॉलरशिप 

मुख्यमंत्री द्वारा यह रकम लगभग 9 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए मददगार साबित होगी। इस धनराशि से वे स्टूडेंट्स जो बीटेक, मेडिसिन और टेक्निकल डिप्लोमा जैसे पॉलिटेक्निक और  ITI आदि कोर्सेज कर रहे हैं, उनके के लिए 100% स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इस स्कॉलरशिप का नाम विद्या दीवेना योजना रखा गया है। मुख्यमंत्री रेड्डी द्वारा चलाई जा रही ऐसी ही एक अन्य योजना ‘जगन्ना विद्या कनुका’ के तहत स्कूली बच्चों को पढ़ाई से सम्बंधित सामग्री जैसे बैग, कॉपी, यूनिफॉर्म और किताबें आदि मुफ्त में प्रदान की जाती हैं।

आंध्र प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का किया जाएगा डिजिटलाइजेशन 

आंध्र प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा का स्तर और बेह्तर करने के प्रयास में जुटी हुई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री वाय.एस. जगन मोहन रेड्डी के द्वारा आंध्र प्रदेश की स्कूली शिक्षा का डिजिटलाइजेशन करने का अभियान शुरू किया जा चुका है। इसी अभियान के अंतर्गत दिसंबर 2023 तक आंध्र प्रदेश के 63,000 क्लासरूम्स में ब्लैक बोर्ड की जगह स्मार्ट टीवी स्क्रीन के द्वारा बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था किए जाने की योजना बनाई गई है। इसी डिजिटल मुहिम के चलते आंध्र प्रदेश में पढ़ने वाले सरकारी स्कूल के आठवीं क्लास के बच्चों को पढ़ाई के लिए टैबलेट प्रदान किए जा रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाय.एस. जगन मोहन रेड्डी को उम्मीद है कि इन सभी प्रयासों से आंध्र प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा।  

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*