30+ World Tourism Day Quotes : विश्व पर्यटन दिवस पर अनमोल विचार, जो करेंगे पर्यटन के सौंदर्य को परिभाषित

1 minute read
World Tourism Day Quotes in Hindi

“पर्यटन वो माध्यम है जो हमें नए खानपान, विचार और नई संस्कृति से अवगत कराता है।” यह विचार विश्व पर्यटन दिवस पर महत्वपूर्ण विचारों में से एक है। वैश्विक स्तर पर पर्यटन के महत्व इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, आर्थिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से हमें यात्रा का महत्व जानने का अवसर मिलता है, यह दिन हमें हमारी जीवनशैली, सोच, और अनुभवों को गहराई से प्रभावित करता है। इस ब्लॉग में आपको विश्व पर्यटन दिवस पर अनमोल विचार (World Tourism Day Quotes in Hindi) पढ़ने का अवसर मिलेगा।

विश्व पर्यटन दिवस पर अनमोल विचार – World Tourism Day Quotes in Hindi

विश्व पर्यटन दिवस पर अनमोल विचार (World Tourism Day Quotes in Hindi) कुछ इस प्रकार हैं-

  • पर्यटन के माध्यम से ही हम संसार की हर रंग को नजदीक से देख पाते हैं।
  • पर्यटन हमें नई जगह की संस्कृति और वहां के इतिहास से परिचित करवाता है।
  • पर्यटन ही हमें एक ऐसा अवसर देता है, जहाँ हम प्रकृति की गोद में रहकर जीवन का आनंद ले पाते हैं।
  • सही मायनों में पर्यटन ही हमारा बौद्धिक विकास करता है।
  • पर्यटन से ही हमें कठिन से कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की प्रेरणा मिलती है।
  • पर्यटन के माध्यम से ही हम सांस्कृतिक रूप से किसी भी स्थान की विशेषता को जान पाते हैं।
  • पर्यटन मन और आत्मा दोनों के लिए एक सजीव उपचार का अवसर पैदा करता है, जो हमें जीवन की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करता है।
  • मानव को जीवन का वास्तविक ज्ञान यात्रा करने और इसके नवीन अनुभवों से प्राप्त होता है।
  • पर्यटन के माध्यम से मानव खुद में खुद की खोज को सरलता से प्राप्त कर पाता है।
  • पर्यटन ही हमारी आत्मा के शुद्ध स्वरुप को निखारने में मुख्य भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें : खेलों के लिए प्रेरित करने वाले कथन

विश्व पर्यटन दिवस पर प्रसिद्ध हस्तियों के विचार

विश्व पर्यटन दिवस पर प्रसिद्ध हस्तियों के विचार कुछ इस प्रकार हैं :-

“यात्रा पूर्वाग्रह, संकीर्णता और संकीर्ण दिमागीपन को दूर करने का एक अचूक तरीका है।”

– मार्क ट्वेन

“यात्रा आपको विनम्र बनाती है। आप देखते हैं कि दुनिया में आप कितने छोटे हैं।”

– एंथनी बौर्डेन

“यह मंजिल नहीं है, बल्कि यात्रा है जो मायने रखती है।”

– राल्फ वाल्डो एमर्सन

“दुनिया एक किताब है, और जो यात्रा नहीं करते, वे केवल एक पन्ना पढ़ते हैं।”

– सेंट अगस्टीन

“मैं कोई महान पुस्तक नहीं हूँ, मैं कोई महान कलाकार नहीं हूँ, लेकिन मुझे कला और भोजन पसंद है, इसलिए मैं एक आदर्श यात्री हूँ।”

– माइकल पॉलिन

“यात्रा करना, विकास करना है।”

– पियरे बर्नार्डो

“यात्रा में निवेश करना अपने आप में निवेश करना है।”

– मैथ्यू कार्स्टन

“लोग यात्रा नहीं करते, यात्राएं लोगों को ले जाती हैं।”

– जॉन स्टीनबेक

“वर्ष में कम से कम एक बार ऐसी जगह जाएँ जहाँ आप पहले कभी नहीं गए हों।”

– दलाई लामा

यह भी पढ़ें : दोस्ती को परिभाषित करते अनमोल विचार

विश्व पर्यटन दिवस पर प्रेरक विचार – Inspirational World Tourism Day Quotes in Hindi

विश्व पर्यटन दिवस पर प्रेरक विचार (Inspirational World Tourism Day Quotes in Hindi) जो आपको जीवनभर प्रेरित करेंगे, ये विचार कुछ इस प्रकार हैं:

  • यात्रा की परिभाषा केवल किसी जगह को देखना नहीं, बल्कि दुनिया के दृष्टिकोण को नए तरीके से समझना होता है।
  • जीवन में की गई हर यात्रा आपको नए उमंग और सकारात्मक रंगों से भर देती है।
  • पर्यटन ही सही मायनों में आपको उन कहानियों से जोड़ता है, जो आपको कभी किताबों में नहीं मिल सकती हैं।
  • दुनिया कितनी बड़ी है, इसे समझने के लिए आपको इसकी यात्रा पर निकलना पड़ता है।
  • वास्तविकता यही है कि जीवन में की गई हर यात्रा आपको अपने आप से मिलवाती है।
  • दुनिया की यात्रा करने से ही हम अपने जीवन को समृद्ध बना सकते हैं।
  • हर जगह की अपनी एक अलग खुशबू और संस्कृति होती है, जिसे यात्राओं के दौरान हम अपने आप में समेट सकते हैं।
  • पर्यटन हमें एक ऐसा अवसर देता है जहाँ हम सांसारिक ज्ञान को जान पाते हैं, जो कभी किताबों में नहीं मिलता।
  • पर्यटन से हमें ये एहसास होता है कि हमारा जीवन कितना छोटा है और दुनिया कितनी बड़ी।
  • यात्रा करने वाला हर यात्री दुनिया को एक अलग और नई नजर से ही देखता है।

यह भी पढ़ें : सफलता पर आधारित प्रेरक विचार, जो आपको प्रेरणा से भर देंगे!

विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष सुविचार – Quotes by World Tourism Day in Hindi

विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष सुविचार (Quotes by World Tourism Day in Hindi) कुछ इस प्रकार हैं:

  • पर्यटन ही हमारा परिचय विविधताओं से भरे इस संसार से करवाता है।
  • पर्यटन हमें एक ऐसा अवसर प्रदान करता है, जहाँ हम अपने बारे में आसानी और गहराई से जान पाते हैं।
  • वास्तव में यात्राएं हमें जीवन की नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित करती हैं।
  • पर्यटन एक ऐसा माध्यम है जो हमारे भीतर नई उम्मीदों का संचार करता है।
  • पर्यटन ही हमारे भीतर छिपे विनम्र स्वाभाव को जाग्रत करता है।

यह भी पढ़ें : नारी सशक्तिकरण पर कोट्स, नारे, शायरी

संबंधित आर्टिकल

फ्रेंडशिप डे पर प्रेरक कथनट्रस्टिंग काइंडनेस कोट्स
महापुरूषों के अनमोल विचारसंघर्षों से पनपती सफलता पर कोट्स
अब्राहम लिंकन के अनमोल विचारविश्व कविता दिवस पर प्रेरक विचार
नारी सशक्तिकरण पर कोट्सअंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सुविचार
प्रेरक विचार जो संघर्ष के समय में आपको प्रेरित करेंगेमानसिक स्वास्थ्य पर आधारित अनमोल विचार
वायु सेना दिवस के अवसर पर प्रेरित करने वाले अनमोल विचारवर्ल्ड कप के आगाज़ से पहले पढ़िए क्रिकेट खेल पर आधारित अनमोल विचार
पढ़िए हज़ारी प्रसाद द्विवेदी जी के अनमोल विचारपढ़िए रवीन्द्रनाथ टैगोर जी के अनमोल विचार
पढ़िए रविदास जयंती पर मानव को प्रेरित करने वाले विचारपढ़िए विश्वकर्मा जयंती पर मानव को प्रेरित करने वाले विचार
पढ़िए होली के उत्साह पर आधारित प्रेरक विचारपढ़िए छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरक विचार
पढ़िए स्वामी रामकृष्ण परमहंस को प्रेरित करने वाले प्रेरक विचारपढ़िए धूम्रपान निषेध के लिए समाज को जागरूक करते प्रेरक विचार और स्लोगन
पढ़िए मदर टेरेसा के कुछ अनमोल विचारपढ़िए उत्कल दिवस का उत्सव मनाने वाले विचार
श्रीमद्भगवत गीता के अनमोल ज्ञान पर आधारित कोट्स प्रेम के प्रतीक राधा-कृष्णा पर आधारित इंट्रस्टिंग कोट्स

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में विश्व पर्यटन दिवस पर अनमोल विचार पढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ होगा। World Tourism Day Quotes in Hindi ही समाज को यात्रा का महत्व बताते हैं। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*