World Environment Day Essay : छात्र ऐसे लिखें विश्व पर्यावरण दिवस पर सरल भाषा में निबंध 

1 minute read
World Environment Day Essay in Hindi

विश्व पर्यावरण दिवस हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है। यह वह दिन है जब हम पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूक होते हैं और इस धरती को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने का संकल्प लेते हैं। ऐसा कर पाना केवल तभी संभव है जब हम अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हों। पर्यावरण आज के समय का बहुत ही ज्वलंत मुद्दा है, इसलिए छात्रों को परीक्षा में इसके ऊपर निबंध लिखने के लिए भी दिया जाता है। यहाँ World Environment Day Essay in Hindi दिया जा रहा है, इसकी मदद से छात्र परीक्षा में पर्यावरण दिवस पर निबंध लिख सकते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस कब है और क्यों मनाया जाता है?

पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत 1974 में हुई थी, जिसके बाद से यह दिवस पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक वैश्विक मंच बन गया है।

विश्व पर्यावरण दिवस वृक्षारोपण, सफाई अभियान, जागरूकता अभियान और सेमिनार जैसी विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया जाता है। पर्यावरण की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए जीवन के सभी क्षेत्रों के लोग इन गतिविधियों में भाग लेते हैं।

यह भी पढ़ें : प्रदूषण पर निबंध

World Environment Day Essay in Hindi : विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 शब्दों में निबंध 

छात्र 100 शब्दों में World Environment Day Essay in Hindi इस प्रकार से लिख सकते हैं – 

विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन पर्याववरण को बचाने और पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। यह दिन दुनिया भर को लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों का सामना करने के लिए लोगों को एक साथ लाने का दिन है। 

इस दिन विश्व भर में पर्यावरण के संरक्षण के बारे में चर्चा की जाती है। इसके अतिरिक्त पृथ्वी को हरा भरा बनाने और पारिस्थितिक तंत्र को अधिक संतुलन बनाने जैसे गंभीर विषयों पर भी बात की जाती है। इन मुद्दों पर चर्चा करना बहुत ज़रूरी है क्योंकि इन पर न सिर्फ हमारा भविष्य बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी निर्भर करता है। विश्व पर्यावरण दिवस लोगों को उन मुद्दों के बारे में जागरूक करने का सही अवसर है जिनका हम सामना कर रहे हैं और कोई इसे बचाने में कैसे योगदान दे सकता है। 

यह भी पढ़ें : जानिए कब और क्यों मनाया जाता है पर्यावरण दिवस?

विश्व पर्यावरण दिवस पर 200 शब्दों में निबंध 

छात्र 200 शब्दों में World Environment Day Essay in Hindi इस प्रकार से लिख सकते हैं –

पर्यावरण दिवस पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लेने का दिन है। इस दिन वैश्विक स्तर पर लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करने की कोशिशों के बारे में सोचना चाहिए। वाहनों के कारण होने वाला कार्बन उत्सर्जन भी प्रदूषण का एक बड़ा कारण है। इस बारे में लोगों को और सरकारों को कड़े कदम उठाने चाहिएं। सरकारों को लोगों को निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। लोगों को कचरा इधर उधर ना डालकर हमेशा कचरेदान में ही फेंकना चाहिए। युवा सोशल मीडिया पर पोस्ट और हैशटैग्स आदि के द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने का काम कर सकते हैं। 

इसके अलावा शिक्षक भी इस दिन बच्चों को पर्यावरण का महत्व समझाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इस दिन छात्र बच्चों को पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों का कोई टास्क देकर उन्हें पर्यावरण के महत्व के बारे में समझा सकते हैं। इसी प्रकार से माता पिता भी अपने घर के आँगन, बालकनी या बगीचे में पेड़ पौधे लगाकर उन्हें पर्यावरण के महत्व के बारे में समझा सकते हैं। 

पर्यावरण दिवस को मनाने का सबसे बेहतरीन तरीका यही हो सकता है कि इस दिन लोग अपनी कॉलोनियों, मोहल्लों और सोसाइटियों में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर अपने आसपास को हरियाली से भर दें। 

यह भी पढ़ें : जानिए कैसे तैयार करें विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण

विश्व पर्यावरण दिवस पर 500 शब्दों में निबंध 

छात्र 500 शब्दों में World Environment Day Essay in Hindi इस प्रकार से लिख सकते हैं –

प्रस्तावना

प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिवस 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को प्रकृति की रक्षा के लिए प्रेरित करना है। पर्यावरण संरक्षण आज के समय का सबसे ज्वलंत मुद्दा है। इसके संरक्षण के संबंध में विभिन्न समस्याएं खड़ी हुई हैं, जिनका समाधान किया जाना अतिआवश्यक है। 

पर्यावरणीय चुनौतियां

आज, हम कई गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिनमें जलवायु परिवर्तन, वायु और जल प्रदूषण, जैव विविधता का ह्रास, और वनों की कटाई शामिल हैं। इन चुनौतियों का ग्रह और मानव जीवन पर विनाशकारी प्रभाव पड़ रहा है।

मार्क रफालो का एक उद्दरण है कि “जलवायु परिवर्तन इस ग्रह पर हमारे छोटे से इतिहास में हमारे अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा है। कोई भी इसके प्रभावों से बच निकलने के लिए तैयार नहीं है।”

जलवायु परिवर्तन

जलवायु परिवर्तन सबसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक है। ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन के कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप ग्लेशियरों का पिघलना, समुद्र का स्तर बढ़ना, और चरम मौसम की घटनाएं हो रही हैं।

प्रदूषण

वायु और जल प्रदूषण भी प्रमुख चिंता का विषय हैं। वायु प्रदूषण श्वसन संबंधी बीमारियों का कारण बनता है, जबकि जल प्रदूषण स्वास्थ्य समस्याओं और जल संसाधनों की कमी का कारण बनता है।

जैव विविधता का ह्रास

जैव विविधता का ह्रास एक और गंभीर खतरा है। प्राकृतिक आवासों के विनाश और अत्यधिक शोषण के कारण कई प्रजातियां लुप्त होने के कगार पर हैं।

वनों की कटाई

वनों की कटाई भी एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय समस्या है। पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जो जलवायु परिवर्तन को कम करने और हवा की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करते हैं। वनों की कटाई से मिट्टी का क्षरण, बाढ़ और सूखा जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

रामधारी सिंह दिनकर ने वृक्षों का महत्व अपनी कविता में बताया है जो है –

अंतिम समय जब कोई नहीं जाएगा साथ
एक वृक्ष जाएगा
अपनी गौरैयों-गिलहरियों से बिछुड़कर
साथ जाएगा एक वृक्ष
अग्नि में प्रवेश करेगा वही मुझ से पहले

‘कितनी लकड़ी लगेगी’
शमशान की टालवाला पूछेगा
ग़रीब से ग़रीब भी सात मन तो लेता ही है

लिखता हूँ अंतिम इच्छाओं में
कि बिजली के दाहघर में हो मेरा संस्कार
ताकि मेरे बाद
एक बेटे और एक बेटी के साथ
एक वृक्ष भी बचा रहे संसार में।

पर्यावरण संरक्षण के लिए समाधान

इन चुनौतियों का सामना करने के लिए, हमें तत्काल और ठोस कार्रवाई करने की आवश्यकता है। हमें जीवाश्म ईंधन पर अपनी निर्भरता कम करने, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों में निवेश करने, ऊर्जा दक्षता में सुधार करने, और प्रदूषण को कम करने के लिए काम करने की आवश्यकता है। हमें प्राकृतिक आवासों की रक्षा करने, वनों की कटाई को रोकने और जैव विविधता का संरक्षण करने के लिए भी प्रयास करने होंगे।

पर्यावरण की रक्षा में हर व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हम सभी छोटे-छोटे बदलाव करके पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। हम कम ऊर्जा का उपयोग कर सकते हैं, कम पानी बर्बाद कर सकते हैं, रीसायकल कर सकते हैं, कम प्लास्टिक का उपयोग कर सकते हैं, और सार्वजनिक परिवहन या साइकिल चलाकर वाहनों के उपयोग को कम कर सकते हैं।

संरक्षणवादी, वैज्ञानिक और प्राइमेटोलॉजिस्ट जेन गुडॉल का एक उद्धरण है कि “सौभाग्य से, प्रकृति आश्चर्यजनक रूप से लचीली है : जिन स्थानों को हमने नष्ट कर दिया है, उन्हें समय और सहायता दी जाए तो वे एक बार फिर जीवन का समर्थन कर सकते हैं, और लुप्तप्राय प्रजातियों को दूसरा मौका दिया जा सकता है और ऐसे लोगों की संख्या बढ़ रही है, खासकर युवा लोगों की, जो इन समस्याओं के बारे में जानते हैं और हमारे एकमात्र घर, ग्रह पृथ्वी के अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, हम सभी को उस लड़ाई में शामिल होना चाहिए।”

उपसंहार 

पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। सरकारों, व्यवसायों और व्यक्तियों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। हमें यह याद रखना चाहिए कि धरती हमारा एकमात्र घर है, और इसे बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को याद दिलाने का एक अवसर प्रदान करता है। आइए हम इस दिन को धरती को बचाने के लिए एक संकल्प लेने और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर बनाएं।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व पर्यावरण दिवसकब और क्यों मनाया जाता है पर्यावरण दिवस
प्रदुषण पर छात्र ऐसे लिख सकते हैं निबंधपर्यावरण और हम पर निबंध
पर्यावरण संरक्षण पर्यावरण की पैरवी करने वाले प्रदूषण पर नारे
छात्रों के लिए पर्यावरण पर 10 लाइनविश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण
विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध विश्व पर्यावरण दिवस पर अनमोल विचार 
विश्व पर्यावरण दिवस पर शायरीविश्व पर्यावरण दिवस पर स्लोगन
पर्यावरण के बारे में कितना जानते हैं आप?भारत में पर्यावरण आंदोलन 
पर्यावरण विज्ञान क्या है और यह कोर्स कैसे करें विश्व पर्यावरण दिवस पर कविताएं

आशा है कि आपको हमारा यह  ब्लाॅग World Environment Day Essay in Hindi पसंद आया होगा। इसी प्रकार के अन्य निबंध से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*