World Accreditation Day : विश्व प्रत्यायन दिवस का महत्व और इतिहास 

1 minute read
World Accreditation Day in Hindi

विश्व प्रत्यायन दिवस हर साल 9 जून को मनाया जाता है। इसकी स्थापना अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यायन फोरम और अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला प्रत्यायन सहयोग के संयुक्त प्रयासों से ही हुई है। इसका उद्देश्य व्यापार में विस्तार करना और स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे मुद्दों को हल करना है। यह अर्थव्ययवस्था में उत्पादन की सामान्य समग्र गुणवत्ता में सुधार का भी प्रयास करता है। यहाँ World Accreditation Day in Hindi के बारे में विस्तार से  बताया जा रहा है।

विश्व प्रत्यायन दिवस क्या है?

विश्व प्रत्यायन दिवस हर साल 9 जून को मनाया जाता है। इसकी स्थापना अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यायन फोरम (IAF) और अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला प्रत्यायन सहयोग (ILAC) के द्वारा संयुक्त रूप से के गई है। इसकी मुख्य भूमिका सतत पोषणीय लक्ष्यों को प्राप्त करना और पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा की चिंताओं को दूर करना होता है। यह व्यापार को बढ़ावा देने और पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा चिंताओं को दूर करने उद्देश्यों को पूरा करने जैसे उद्देश्यों की भी पूर्ति करता है।  

विश्व प्रत्यायन दिवस का इतिहास 

विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day in Hindi) को पहली बार 2007 में अंतर्राष्ट्रीय पहली बार 9 जून 2008 को मनाया गया था। इसकी स्थापना अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यायन फोरम, और अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यायन सहयोग दोनों की संयुक्त महासभा की ओर से किया गया था। 

विश्व प्रत्यायन दिवस का क्यों मनाया जाता है? 

विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day in Hindi) को मनाने के पीछे का उद्देश्य सतत पोषणीय विकास को सहयोग प्रदान करना और देश में व्यापार को सहयोग प्रदान करना होता है। यह स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को सुलझाने का भी कार्य करता है। 

विश्व प्रत्यायन दिवस का महत्व है 

विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day in Hindi) का महत्व इस प्रकार है : 

  • विश्व प्रत्यायन दिवस विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्यायन के महत्वपूर्ण महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करता है। 
  • प्रत्यायन उपभोक्ताओं, व्यवसायों और विनियामकों के बीच विश्वास जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 
  • यह बाजार तक पहुँच को आसान बनाता है। 
  • यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देता है सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को भी बढ़ावा देता है। 
  • यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को आसान बनाने का भी कार्य करता है। 
  • विश्व प्रत्यायन दिवस मान्यता निकायों, अनुरूपता मूल्यांकन में पेशेवरों और अन्य हितधारकों द्वारा किए गए योगदान को स्वीकार करने और महत्व देने का अवसर प्रदान करता है जो अपने संबंधित क्षेत्रों में गुणवत्ता और अखंडता को अथक रूप से बनाए रखते हैं। 

भारत में प्रत्यायन दिवस 

भारत में क्वालिटी काउंसिल ऑफ़ इंडिया की ओर से विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day in Hindi) मनाया जाता है। इसके अलावा नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज़ और नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड सर्टिफिकेशन बॉडीज़ द्वारा वेबिनार आयोजित किए जाते हैं। 

क्या है क्वालिटी काउंसिल ऑफ़ इंडिया?

क्वालिटी काउंसिल ऑफ़ इंडिया का विवरण इस प्रकार है : 

  • भारतीय गुणवत्ता परिषद की स्थापना वर्ष 1997 में की गई थी। 
  • सामजिक और आर्थिक क्षेत्रों में मानकों को सेट करने के उद्देश्य से इसकी स्थापना की गई थी। 
  • इसे नीदरलैंड मॉडल के आधार पर एक सार्वजनिक निजी भागीदार के रूप में स्थापित किया गया था।  

कैसे मनाया जाता है प्रत्यायन दिवस

विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day in Hindi) विभिन्न प्रकार से मनाया जाता है: 

  • इस दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करके और हैशटैग्स का इस्तेमाल करके इस दिवस के बारे में लोगों को बताने का प्रयास किया जाता है। 
  • इस दिन प्रत्यायन विभाग की ओर से कई प्रकार के सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। 
  • वैश्विक स्तर पर व्यापार मंडलों को एक साथ लाने के लिए कई प्रकार के वेबिनार भी आयोजित किए जाते हैं। 

विश्व प्रत्यायन दिवस 2024 की थीम 

विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day in Hindi) हर साल एक नई थीम पर आधारित होता है। इस वर्ष 2024 में विश्व प्रत्यायन दिवस की थीम “प्रत्यायन: कल को सशक्त बनाना और भविष्य को आकार देना” निर्धारित की गई है। यह डिजिटलाइजेशन, नई तकनीकों और स्थिरता से जुड़ी चिंताओं के बारे में जानकारी जुटाने पर प्रकाश डालती है। 

FAQs

हम विश्व प्रत्यायन दिवस कैसे मना सकते हैं? 

आप सोशल मीडिया साइट्स पर विश्व प्रत्यायन दिवस के बारे में पोस्ट करके और प्रत्यायन समूहों से सेवाएं लेकर एवं उत्पाद खरीदकर विश्व प्रत्यायन दिवस को मना सकते हैं। 

विश्व प्रत्यायनं दिवस कब मनाया जाता है? 

विश्व प्रत्यायन दिवस हर साल 9 जून को मनाया जाता है। 

भारत में प्रत्यायन दिवस का आयोजन कौन करता है?

भारत में प्रत्यायन दिवस का आयोजन क्वालिटी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के द्वारा किया जाता है।

सम्बंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय पक्षी दिवस
विश्व कार्टूनिस्ट दिवसविश्व अस्थमा दिवस 
राष्ट्रीय समुद्री दिवसओडिशा स्थापना दिवस
विश्व अंतर्मुखी दिवस विश्व रेडियो दिवस
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवसराष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
पोंगलराष्ट्रीय युवा दिवस
अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवसविश्व ब्रेल दिवस
राष्ट्रीय पैदल दिवसखान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सीआरपीएफ शौर्य दिवसविश्व होम्योपैथी दिवस
बैसाखीविश्व टीकाकरण सप्ताह का इतिहास, महत्व व कैसे मनाते हैं?

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Accreditation Day in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*