व्यक्तिवाचक संज्ञा: परिभाषा, उदाहरण, नियम

1 minute read
व्यक्तिवाचक संज्ञा

जिस शब्द से किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम का बोध हो उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं जैसे- रमेश, मनीष, टेबल, दिल्ली।

  • व्यक्ति का नाम: संध्या, धर्मेश, सुरेश, सचिन आदि।
  • वस्तु का नाम: गीता, रामायण, कार, घर आदि।
  • स्थान का नाम: कच्छ, गुजरात, मुंबई, दिल्ली आदि।
  • दिशाओं के नाम: उत्तर, पश्चिम, पूर्व, दक्षिण
  • नदियों के नाम: गंगा, जमुना, सरस्वती, कावेरी, नर्मदा आदि।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण

  1. देवांग सीनियर एडिटर हैं।
  2. मैं कल दिल्ली से गुजरात जा रही हूँ।
  3. सूरज पूर्व दिशा से उगता है।
  4. मेरी दादी रोज रामायण पढ़ती हैं
  5. मेरा घर सीकर में हैं।
  6. गंगा सबसे पवित्र नदी है।
  7. नीरज और अंशुल बेस्ट फ्रेंड हैं।
  8. मैं घूमने के लिए ऋषिकेश जा रही हूँ।
  9. सचिन तेंदुलकर सबसे महान बल्लेबाज है।
  10. अमिताभ बच्चन फ़िल्मी दुनिया के बिग बॉस है।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के पहचान चिन्ह

व्यक्तिवाचक संज्ञा के पहचान चिन्ह नीचे टेबल में दिए जा रहे हैं:

व्यक्ति, वस्तु या स्थाननाम 
पुरुषों के नामरमेश, नीरज, कृष्ण, अंशुल, शुभम, मयंक 
देवी देवताओं के नामराम, शिवजी, हनुमान, कृष्ण, ब्रम्हा, विष्णु, सीता, लक्ष्मी, पार्वती 
स्त्रियों के नाम अंकिता, कृतिका, निकिता, रश्मि, शगुन, रेशमा 
राज्यों के नाम राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश 
देश के नाम भारत, अमेरिका, चीन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल
खाड़ी एवं झीलों के नामबंगाल की खाड़ी, नक्की झील,पिछोला झील, 
महाद्वीप के नामएशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया
दुर्ग एवं किलो के नामरणथम्भौर दुर्ग, चित्तौड़ दुर्ग, नाहरगढ़, चुरू का किला, कुम्भलगढ़, गुजरी महल 
एतिहासिक दरवाजे एवं खिड़कियों के नामइंडिया गेट, अजमेरी गेट, सांगानेरी गेट, बीचली खिड़की, 
भाषाओं के नामहिंदी, गुजरती, अंग्रेजी, नेपाली, फ्रेंच, जापानी, उर्दू 
उपाधि एवं पुरस्कारों के नाम डॉक्टर, महाराजा, भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म श्री 
सरकारी योजनाओं के नामजन धन योजना, आयुष्मान भारत योजना
ऐतिहासिक युद्धो के नामहल्दी घाटी का युद्ध, कलिंग का युद्ध, खानवा का युद्ध, तराइन का युद्ध, पानीपत की लड़ाई 
त्योहारों के नामहोली, दीवाली, ईद, क्रिशमस, रक्षाबंधन, दशहरा 
चौकों के नामचाँदनी चौक, भीमराव आंबेडकर चौक 
समाचार पत्रों के नामद हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, हिसार ट्रेंड्स 
पहाड़ों के नामअरावली, हिमालय, एवरेस्ट, के2 
नदियों के नाम गंगा, यमुना, सरस्वती, नर्मदा, भागीरथी, चम्बल, घाघरा 
खेलों के नाम क्रिकेट, चेस, बैटमिंटन, टेनिस, बास्केटबॉल, हॉकी, फुटबॉल 
जिले, तहसील, गाँव के नामचूरू, अजमेर, जयपुर, भोपाल, इंदौर 
दिशाओं के नामपूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण
पठार एवं मैदानों के नाम हाड़ौती का पठार, छप्पन का मैदान

व्यक्तिवाचक संज्ञा के नियम

व्यक्तिवाचक संज्ञा के नियम नीचे दिए जा रहे हैं:

  • व्यक्तिवाचक संज्ञा का प्रयोग एकवचन में किया जाता हैं जिसका बहुवचन नहीं बनाया जा सकता।
  • व्यक्तिवाचक संज्ञा का कोई शब्द जब अपने साथ अन्य नाम का बोध कराता है तो उस अन्य नाम में जातिवाचक संज्ञा होती है।
  • जातिवाचक संज्ञा का कोई शब्द जब किसी व्यक्ति विशेष के अर्थ में होता है तो वहाँ व्यक्तिवाचक संज्ञा होती है।
  • व्यक्तिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा का निर्माण नहीं किया जाता बल्कि वह विशेषण होता हैं।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के कुछ अन्य उदाहरण

  1. भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद थे।
  2. सचिन तेंदुलकर क्रिकेट खेलते हैं।
  3. अखिल कनाडा में रहता है।
  4. मुझे जापानी बोलना बहुत पसंद है।
  5. हवामहल बहुत सुन्दर है।
  6. मेरी दादी रोज गीता पढ़ती है।
  7. मुंशी प्रेमचंद एक उपन्यासकार हैं।
  8. ध्यानचाँद हॉकी के महान खिलाड़ी हैं।
  9. सचिन तेंदुलकर इतिहास के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं।
  10. सरिता गांव गयी है।
  11. अमेज़न नदी विश्व की सबसे लम्बी नदी है
  12. मैंने फ्रेंच भाषा सिखने के लिए कोचिंग शुरू की है।
  13. मुझे गुजराती बोलना बहुत अच्छे से आता है।
  14. जॉन कल लंदन से वापस आ रहा है।
  15. रामायण हिन्दू धर्म के सबसे उत्कृष्ट लेखों में से एक हैं।
  16. भगत सिंह देश को आजाद कराने के लिए शहीद हो गए।
  17. मनीषा ने अपने गांव में एक दुकान खोली है।
  18. कोहिनूर हीरा भारत की शान था।
  19. भारत का संविधान भीमराव आंबेडकर ने लिखा था।
  20. जुन्को तबेई (जापान) माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
  21. महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि से नवाजा गया है।
  22. भारत के संविधान निर्माण में भीमराव अंबेडकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  23. बेंगलुरु ऑटोमोबाइल के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है।
  24. बुर्जखलीफा दुनिया की सबसे लम्बी इमारत है।
  25. दिल्ली काफी व्यस्त शहर है।
  26. शाहरुख खान भारतीय फिल्म जगत के प्रख्यात कलाकार हैं।
  27. सचिन तेंदुलकर को बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद था।
  28. उत्तर प्रदेश की जनसंख्या सबसे ज्यादा है।
  29. संस्कृत भारत की सबसे प्राचीन भाषा है जो ऋषि मुनियों के द्वारा बोली जाती थी।
  30. भगवत गीता में जीवन के सभी समस्याओं का हल है।
  31. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका एक विकसित देश है।
  32. भारत में दीवाली बहुत धूम धाम से मनाई जाती है।
  33. गीता विद्यालय में हमेशा प्रथम आती है।
  34. भारत में बहादुरी के कार्य के लिए परमवीर चक्र दिया जाता है।
  35. गंगा भारत की सबसे लंबी नदी है।
  36. सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ है।
  37. भारत रत्न अवार्ड मिलना एक गौरव की बात होती है।
  38. हमारे घर दैनिक जागरण समाचार पत्र आता है
  39. जन धन योजना के द्वारा देश के कई नागरिकों को लाभ हुआ है।
  40. पानीपत की पहली लड़ाई सुल्तान इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच लड़ी गई थी।

Faq

व्यक्तिवाचक संज्ञा का उदाहरण क्या है?

जयपुर, दिल्ली, भारत, रामायण, अमेरिका, राम, श्याम, अफ्रीका आदि शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण है।

व्यक्तिवाचक संज्ञा क्या है?

जिन शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तु के नाम का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।

व्यक्तिवाचक संज्ञा कैसे पहचाने?

अगर वाक्य में ऐसा कोई शब्द हैं जोकि किसी एक स्थान के नाम, व्यक्ति या वस्तु के बारेमे बताता हैं तो वह नाम व्यक्तिवाचक संज्ञा हैं। व्यक्तिवाचक संज्ञा हमेशा एकवचन में ही होती हैं. बहुवचन में नहीं होती।

उम्मीद है व्यक्तिवाचक संज्ञा का ब्लॉग आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण और रोचक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*