Sambandh Vachak Sarvanam: संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा और इसके उदाहरण

1 minute read
Sambandh Vachak Sarvanam

हिंदी व्याकरण में सर्वनाम से परीक्षाओं में अहम सवाल पूछे जाते हैं। यह कम से लेकर बड़े अंकों के रूप में पूछे जाते हैं। सर्वनाम में 7 भेद होते हैं, जिनमें अनिश्चयवाचक सर्वनाम भी होता है। अनिश्चयवाचक सर्वनामक्या होते हैं और इसके उदाहरण क्या-क्या होते हैं, यह आपको बताया जाएगा। आइए इस ब्लॉग में जानते हैं Sambandh Vachak Sarvanam के बारे में विस्तार से।

संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा

संज्ञा के स्थान पर आने वाले जिन दो सर्वनाम शब्दों से संबंध का भाव प्रकट होता है उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे:

  • तुमनें जो अपने जन्मदिन सुपर बाइक मांगी थी, यह वही सुपर बाइक है।
  • तुम जो कबिलकुल होगे मैं वैसा ही करूँगा।

संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण

  • यह वही मोबाइल है, जिसके बारे में तुमने पूछा है।
  • जो आज ऑफिस आएगा, वह इन्क्रीमेंट का हक़दार होगा।
  • जो कोशिश करते हैं, वे कामयाब ही होते हैं।
  • जिसको चलना है, वह हमारे साथ आ सकता है।
  • यह कौन है, जो गा रहा है।
  • जैसी करनी वैसी भरनी।
  • वो बात जगह-जगह फैल गई।
  • जो पाप करेगा वह सजा पाएगा।
  • जिसकी लाठी उसकी भैंस।
  • जो सोवेगा सो खोवेगा।
  • जैसा बोओगे, वैसा काटोगे।
  • मैं वही करूंगा जैसा तुम कहोगे।
  • यही वही लङका है जो घर आया था।
  • जिसकी चीज है, उसी से पूछो।
  • जो सामने खड़ा है वो मेरा मित्र है।
  • यह वही गुड़िया है जो आपने मांगी थी।
  • जैसे को तैसा मिले।
  • जितना पानी पी सको उतना पियो।
  • जो इंसान स्वार्थी है, वह बाद में पछताता है।
  • जो जागेगा सो पाएगा।
  • यह वही पुस्तक है जो मुझे नहीं मिल रही थी।
  • जो बच्चे मेहनत नहीं करेंगे, वह फेल हो जाएंगे।
  • जो देता है, वह लेता है।
  • जिसने जैसा किया उसको वैसा मिला।
  • जो पिछले हफ्ते आया था, वह आज भी आया है।
  • जिसका कोई नहीं, उसका भगवान है।
  • आपने जिसे पढ़ाया उसे ही सफलता मिली।
  • जो पकायेगा वो खायेगा।
  • जो माता है वो ममता की मूर्ति है।
  • जो बोले सो निहाल।

संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण वाक्य क्या हैं?

Sambandh Vachak Sarvanam के उदाहरण वाक्य इस प्रकार हैंः

  1. जिसे देखो, वही दुखी है।
  2. जिसकी जितनी गलती होती है उसे उतनी ही सजा मिलती है।
  3. जहां ताजमहल है वहां मेरा घर है।
  4. मेरा वह गिफ्ट कहीं खो गया जो मुझे जन्मदिन पर मिला था।
  5. वह चोरी कर रहा है जो कि गलत काम है।
  6. जो आया है सो जाएगा भी।
  7. जो कर्मठ है सो ही जीत का हकदार है।
  8. जो सत्य बोलता है वह नहीं डरता।
  9. जो जीता वही सिकंदर।
  10. यह वही इंसान है जिसने मेरा अपमान किया था।

सर्वनाम करक के रूप में संबंधवाचक

कारकएकवचनबहुवचन
कर्ताजो, जिसनेजो, जिन्होंने
कर्मजिसे, जिसकोजिन्हें, जिनको
करणजिससे, जिसके द्वारा जिनसे, जिनके द्वारा
सम्प्रदानजिसको, जिसके लिएजिनको, जिनके लिए
अपादान जिससे (अलग होने)जिनसे (अलग होने)
संबंध जिसका, जिसकी, जिसकेजिनका, जिनकी, जिनके
अधिकरण जिस पर,  जिसमेंजिन पर, जिनमें

आशा है कि इस ब्लॉग से Sambandh Vachak Sarvanam की जानकारी मिली होगी। हिंदी व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*