Pi Day In Hindi : जानिए पाई दिवस के बारे में और इसका इतिहास

1 minute read
Pi Day In Hindi

आपने स्कूल के दिनों में गणित विषय में पाई π के बारे में ज़रूर पढ़ा होगा। लेकिन क्या आपको पता है क़ि मैथ्स के इस ख़ास टर्म को बाकायदा पाई दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रतिवर्ष 14 मार्च के दिन को पाई दिवस (Pi Day In Hindi) के रूप में मनाया जाता है। विचित्र बात यह है कि इस दिवस को दोपहर 1:59 पर ही मनाया जाता है। एक अन्य तथ्य यह भी है कि पाई दिवस को ही अब अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस (International day of Mathematics in Hindi) के रूप में भी मनाया जाता है। यहाँ पाई दिवस के रूप में विस्तार से बताया जा रहा है।

पाई दिवस का इतिहास

पाई दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव 1988 में सैन फ्रांसिस्को के एक कर्मचारी के द्वारा रखा गया था। इस कर्मचारी का नाम लैरी शॉ था। इसे प्रिंस ऑफ़ पाई के नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद 5 वर्ष पूर्व नवम्बर 2019 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस (International day of Mathematics in Hindi) भी घोषित कर दिया गया। अब 14 मार्च का दिन पूरी तरह से गणित को समर्पित कर दिया गया है। 

पाई के बारे में

पाई ग्रीक वर्णमाला का 16वां अक्षर है। गणित में पाई का मान 22/7 माना गया है। यही कारण है कि इसे रहस्यमयी संख्या भी कहा जाता है। इसका आज तक सही मान नहीं निकाला जा सका है। पाई का इस्तेमाल गणित में विभिन्न गणनाएं करने में किया जाता है। इसमें वृत्त की परधि ज्ञात करना, वृत्त का क्षेत्रफल ज्ञात करना और नदी की लम्बाई ज्ञात करना आदि हैं। 

पाई का इतिहास

पाई को करीब 4000 वर्ष पूर्व से प्रयोग किया जा रहा है। प्राचीन बेबोलीन के लोगों के द्वारा वृत्त की गणना करने के लिए पाई के प्रयोग किए जाने के प्रमाण मिलते हैं। प्राचीनकाल में दुनिया के सबसे महान गणितज्ञों में से एक आर्किमिडीज़ ने पाई पर काफी शोध किया था। उन्होंने यह प्रदर्शित किया था कि पाई (π ) का मान 3 1/7 और 3 10/71 के मध्य है। 

पाई के उपयोग

पाई गणित में विभिन्न गणनाएं करने के काम आती हैं, जो इस प्रकार हैं: 

  • वृत्त की परधि मापने में 
  • वृत्त का क्षेत्रफल जानने के लिए पाई का प्रयोग किया जाता है।  
  • विभिन्न वस्तुओं का क्षेत्रफल ज्ञात करने में 
  • पृथ्वी का आकार निर्धारित करने के लिए 
  • तारों के मध्य की दूरी जानने के लिए 
  • अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी पाई का प्रयोग करती है।  
  • पाई का मान सर्वप्रथम भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट ने दिया था।  

पाई दिवस क्यों मनाया जाता है?

पाई दिवस (Pi Day In Hindi) को मनाए जाने के अनेक कारण हैं-

  • पाई दिवस लोगों को गणित के महत्व के बारे में याद दिलाता है। इस कारण से इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस (International day of Mathematics in Hindi) के रूप में भी मनाया जाता है। 
  • इस दिवस के द्वारा स्टूडेंट्स में मैथ्स के प्रति रूचि लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। 
  • पाई दिवस हमें पाई की अनंतता और गणित का उत्सव मनाने के अवसर प्रदान करता है। 

पाई दिवस कैसे मनाया जाता है?

यहाँ पाई दिवस को मनाए जाने के तरीके के बारे में बताया गया है-

  • पाई खाना : पाई दिवस के दिन लोग विभिन्न तरह की पाई खाना पसंद करते हैं। इस दिन लोग कई तरह की पाई का सेवन करते हैं जैसे सेब पाई, क्रीम पाई और मीट पाई आदि।  
  • गणित प्रतियोगिताओं का आयोजन : पाई दिवस के दिन स्कूल और कॉलेजों में विभिन्न प्रकार की गणित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।  
  • परेड निकालना : कुछ स्थानों पर पाई दिवस के दिन परेड भी निकाली जाती है। 

पाई दिवस के बारे में रोचक तथ्य

यहाँ पाई दिवस (Pi Day In Hindi) के बारे में रोचक तथ्य बताए गए हैं-

  • पाई एक अपरिमेय संख्या है, जिसका अर्थ है इसके दशमलव अंतहीन और बिना दोहराए जाने वाले होंगे।  
  • वर्ष 2019 में, सुपर कम्प्यूटर ने पाई की गणना 62.8 ट्रिलियन अंकों तक की थी।  
  • पाई दिवस को मनाने के लिए दुनिया में विभिन्न वेबसाइट और संगठन समर्पित हैं। 
  • संयुक्त राष्ट्र द्वार्रा वर्ष 2019 में पाई दिवस को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस (International day of Mathematics in Hindi) के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई।

FAQs 

पाई दिवस की स्थापना कब की थी? 

पाई दिवस की स्थापना वर्ष 1988 में की गई थी। 

पाई दिवस की शुरुआत किसने की थी? 

सबसे पहले पाई दिवस मनाए जाने की शुरुआत लैरी शॉ के द्वारा की गई थी।  

पाई का मान कितना होता है?

पाई का मान 22/7 (3.14159) होता है।

पाई का सिंबल क्या है?

पाई का सिंबल π होता है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Pi Day In Hindi (International day of Mathematics in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*