Live Streaming of Chandrayaan 3 : काॅलेज और यूनिवर्सिटी में भी होगा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण, जानें UGC ने क्या कहा?

1 minute read
Live Streaming of Chandrayaan 3

भारत के तीसरे चंद्र मिशन की लैंडिंग नजदीक आ गई है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने काॅलेज और यूनिवर्सिटीज यानी हायर एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स से 23 अगस्त की शाम को विशेष सभा आयोजित करने और छात्रों के लिए चंद्रयान-3 की लैंडिंग की (Live Streaming of Chandrayaan) करने के लिए कहा है।

उच्च शिक्षा सचिव के संजय मूर्ति द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि उच्च शिक्षा संस्थानों से अनुरोध है कि वह 23 अगस्त की शाम शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की लाइव स्ट्रीमिंग देखें। चंद्रयान-3 की लैंडिंग एक ऐतिहासिक घटना है जो न केवल युवाओं की जिज्ञासा को बढ़ावा देगी बल्कि अन्वेषण (exploration) के प्रति जुनून भी जगाएगी।

चंद्रमा की सतह से इतनी ऊंचाई पर लैंडिंग होने की उम्मीद

UGC ने एक बयान में कहा कि यह इनोवेशन और साइंस रिसर्च के कल्चर को बढ़ावा देने में मदद करेगा। इसलिए चंद्रयान-3 की (Live Streaming of Chandrayaan 3) लाइव स्ट्रीमिंग बहुत जरूरी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक, चंद्रयान-3 23 अगस्त 2023 को शाम करीब 6:04 बजे चंद्रमा पर उतरेगा। चंद्रमा की सतह से लगभग 100 किलोमीटर की ऊंचाई से लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है।

इसरो की ओर से लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आमंत्रण

Live Streaming of Chandrayaan 3 को लेकर इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग एक यादगार क्षण है। यह गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा करता है। देश भर के सभी स्कूलों और एकेडमिक इंस्टिट्यूट्स को छात्रों और शिक्षकों के बीच इस कार्यक्रम को प्रचारित करने और कैंपस में चंद्रयान -3 सॉफ्ट लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

चंद्रयान-3 चंद्रमा पर कहां उतरेगा?

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट-लैंडिंग सही होने के लिए बीते मिशन की तुलना में कई तरह के बदलाव किए गए हैं, लेकिन चंद्रयान-3 चंद्रमा रात होने से पहले अपने चंद्र लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 70 डिग्री अक्षांश पर भेज देगा।

चंद्रयान-3 की घोषणा कब की गई थी?

Chandrayaan-3 को लॉन्च करने की घोषणा 29 मई 2023 को इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने की थी। चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम विक्रम साराभाई (1919-1971) के नाम पर रखा गया है, जिन्हें व्यापक रूप से भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक और हमारे देश की अंतरिक्ष एजेंसी, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का संस्थापक माना जाता है।

चंद्रयान-3 मिशन के डायरेक्टर कौन हैं?

इसरो की ओर से Live Streaming of Chandrayaan 3 के बारे में जानकारी दे दी गई है, लेकिन चंद्रयान-3 की लैंडिंग की जिम्मेदारी इस बार सीनियर साइंटिस्ट डॉ. रितु को सौंपी गई है और वह चंद्रयान-3 की मिशन डायरेक्टर हैं। अभियान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी. वीरा मुथुवेल हैं। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एस मोहना कुमार LVM3-M4/चंद्रयान 3 के मिशन डायरेक्टर हैं। 

सम्बंधित आर्टिकल

चंद्रयान 3 किस जगह व राज्य से लांच हुआ है?चंद्रयान-3 की प्रति सेकंड स्पीड क्या है?
चंद्रयान-3 चाँद पर कब पहुंचेंगे?चंद्रयान-3 मिशन के डायरेक्टर कौन हैं?
चंद्रयान-3 की लैंडिंग डेट क्या है?चंद्रयान-3 क्या है?
चंद्रयान-3 का नाम क्या है?चंद्रयान-3 सफल है या नहीं?
चंद्रयान-3 की टीम में कौन हैं?चंद्रयान-3 में कितने लोग जायेंगें?
चंद्रयान-1 कब लॉन्च हुआ था?चंद्रयान-3 कितनी दूरी तय करेगा?
चंद्रयान-3 कहाँ से लॉन्च किया गया?चंद्रयान-3 क्यों लॉन्च किया गया?
ISRO Full Form in Hindi : इसरो का पूरा नाम क्या है?जानिए ISRO साइंटिस्ट कौन होते हैं और ISRO साइंटिस्ट कैसे बनें?
Gaganyaan Mission in Hindi | गगनयान मिशन क्या है और यह कब लाॅन्च होगा?Chandrayaan-3 | चंद्रयान-3 को पहुँचने में क्यों लगेंगे इतने दिन?
ISRO ने जारी किया लैंडर का नया वीडियो, 23 को आई बाधा तो 27 अगस्त को उतर सकता है चांद पर चंद्रयान-3Chandrayaan 3 Soft Landing Time : 23 अगस्त को इतने समय चांद पर उतरने को तैयार चंद्रयान-3, जानें क्या है इसरो की ताजा अपडेट

FAQs

चंद्रयान 3 की स्पीड कितनी है?

चंद्रयान-3 की शुरुआती रफ्तार 1,627 किमी प्रति घंटा है।

ISRO की फुल फाॅर्म क्या है?

ISRO की फुल फाॅर्म Indian Space Research Organization है।

चंद्रयान 3 से क्या फायदा होगा?

भारत की अंतरिक्ष की ताकत पूरी दुनिया देखेगी और भारत चंद्रमा पर साॅफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बन जाएगा।

चंद्रयान 3 का नाम क्या है?

विक्रम लैंडर।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Live Streaming of Chandrayaan 3 की पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*