भारत में किस वित्त मंत्री ने सबसे ज्यादा बार पेश किया है बजट? 

1 minute read

बजट एक ऐसा दस्तावेज़ है जिसमें सरकार या किसी संगठन की आय और खर्चों का विवरण होता है। आसान शब्दों में कहे तो बजट, एक वित्तीय योजना है जो हमें यह तय करने में मदद करती है कि हमारे पास जो पैसे हैं, उन्हें कैसे और कहां खर्च किया जाएगा ताकि हमारे सभी ज़रूरी काम पूरे हो सकें। भारत में बजट पेश करने की परंपरा अत्यंत पुरानी और महत्वपूर्ण है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के इतिहास में किस वित्त मंत्री ने सबसे ज्यादा बार पेश किया है बजट? अगर नहीं तो ये लेख आपके लिए है। इस ब्लॉग में हम उन वित्त मंत्री के बारे में जानेंगे, जिन्होंने सबसे अधिक बार बजट पेश किया और साथ ही यह भी जानेंगे कि उनकी नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को किस तरह प्रभावित किया।

सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड किस वित्तमंत्री के नाम है?

भारतीय राजनीति में बजट पेश करना एक प्रमुख और सम्मानजनक कार्य है। ऐसे में आपको बता दें कि सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नाम है। इस बार 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने लगातार सातवीं बार बजट पेश कर मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने अपने समय में लगातार छह बार बजट प्रस्तुत किया था। 

भारतीय इतिहास में सबसे छोटा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड किस वित्त मंत्री के नाम पर है?

निर्मला सीतारमण की ओर से साल 2020 में सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड बनाया था। जबकि देश के सबसे छोटे बजट भाषण का रिकॉर्ड हीरूभाई मुलजीभाई पटेल के नाम है। उनका अंतरिम बजट भाषण सिर्फ 800 शब्दों का था, जिसे 1977 में पेश किया गया था। उस समय प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई थे। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

जानिए क्या है बजट और इसका महत्वअंतरिम बजट और पूर्ण बजट
हलवा सेरेमनी के साथ शुरू होता है केंद्रीय बजटबजट किस भाषा का शब्द है?
बजट से जुड़े 50 महत्वपूर्ण सवाल

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको भारत में किस वित्त मंत्री ने सबसे ज्यादा बार पेश किया है बजट?, के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*