भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी और सबसे ताकतवर सेना है। यह न केवल अपने बहादुरी और शौर्य के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि भारतीय सेना संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षा बल (पीसकीपिंग फोर्स) का भी एक अहम हिस्सा है। भारतीय सेना को यूएन द्वारा दुनिया की सबसे अनुशासनप्रिय सेना के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह अन्य देशों में आपदा के दौरान बचाव कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती है।
हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है, जो भारतीय सेना की स्थापना का प्रतीक है। यही कारण है कि स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं में भारतीय सेना पर निबंध लिखने के लिए आ जाते हैं। इसलिए इस लेख में आपके लिए भारतीय सेना पर निबंध के सैंपल दिए गए हैं, जिनको पढ़कर आप भारतीय सेना के बारे में जान सकेंगे।
This Blog Includes:
भारतीय सेना पर 100 शब्दों में निबंध
वर्ष 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद ब्रिटिश भारतीय सेना को भारत और पाकिस्तान की रक्षा के लिए दो भागों में विभाजित कर दिया गया। भारतीय सेना की अधिकांश यूनिट्स भारत के पास रही। ब्रिटिश सेना की संरचना, वर्दी और परंपराओं को बरकरार रखा गया। 15 जनवरी 1949 को के.एम. करिअप्पा पहले भारतीय सेना अधिकारी बने जिन्होंने स्वतंत्र भारत में लेफ्टिनेंट जनरल का पदभार संभाला। इस दिन को भारतीय सेना का स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सेना के गौरव और संघर्ष को सम्मानित करने का अवसर है। भारतीय सेना हमेशा देश की सुरक्षा में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है।

भारतीय सेना पर 150 शब्दों में निबंध
भारतीय सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक मानी जाती है। यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना है और सबसे अनुशासनप्रिय सेना के रूप में भी प्रसिद्ध है। भारतीय सेना संयुक्त राष्ट्र की पीस कीपिंग टास्क फ़ोर्स का हिस्सा है और दुनिया के विभिन्न देशों में शांति बनाए रखने के लिए भेजी जाती है। प्राकृतिक आपदाओं के समय भी यह बचाव कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती है। हाल ही में, टर्की में आए भीषण भूकंप के दौरान भारतीय सेना ने मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए अपनी जान की बाज़ी लगाई। टर्की के नागरिकों ने भारतीय सेना के जवानों के बचाव कार्य को सर्वश्रेष्ठ माना। भारतीय सेना ने न केवल देश की सुरक्षा में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी वीरता और सेवाओं का लोहा मनवाया है। भारतीय सेना का साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी। कुल मिलाकर, भारतीय सेना दुनिया की सबसे बेहतरीन सेना है।
यह भी पढ़ें – ऑपरेशन सिंदूर पर निबंध
भारतीय सेना पर 200 शब्दों में निबंध
भारतीय सेना को भारत का गर्व माना जाता है। यह सेना अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। भारतीय सेना देश की सीमाओं की रक्षा के लिए 24 घंटे खड़ी रहती है। राजस्थान में 60 डिग्री सेल्सियस की गर्मी से लेकर हिमालय की पहाड़ियों में माइनस तापमान तक, भारतीय सेना के जवान अपने कर्तव्य के प्रति पूरी निष्ठा से डटे रहते हैं।
भारतीय सेना ने कभी भी युद्ध के नियमों का उल्लंघन नहीं किया। 1947 से लेकर अब तक भारतीय सेना ने पाकिस्तान के साथ चार युद्ध लड़े हैं, और हर बार पाकिस्तान की ओर से पहले हमले हुए, जिनका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना की वीरता और शौर्य का यह प्रतीक है कि भारत पाकिस्तान से एक भी युद्ध में नहीं हारा है।
भारतीय सेना अपने मानवीय मूल्यों के लिए भी प्रसिद्ध है। कारगिल युद्ध के दौरान, जब पाकिस्तान ने अपने सैनिकों के शवों को लेने से मना कर दिया, भारतीय सेना ने पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। युद्धबंदियों के साथ भी भारतीय सेना ने मानवता का व्यवहार किया, जिसके कारण दुश्मन देश के सैनिक भी भारतीय सेना के प्रशंसक बने। कुल मिलाकर, भारतीय सेना दुनिया की सबसे बेहतरीन सेना है।
यह भी पढ़ें – छात्रों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर निबंध
भारतीय सेना पर 500 शब्दों में निबंध
प्रस्तावना
अगर आज हम अपने घरों में चैन से बैठे हुए हैं तो इसकी वजह भारतीय सेना है। भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी, आधुनिक और ताकतवर सेनाओं में से एक है। हमारी सेना विशाल और सशक्त है। जब हमारी सरकार को लगता है कि स्थिति अब काबू से बाहर हो रही है और पुलिस से स्थिति नियंत्रित नहीं हो पा रही है, तब भारतीय सेना को हालात संभालने का काम सौंपा जाता है। भारतीय सेना हर बार की तरह स्थिति को नियंत्रित करती है और नागरिकों की रक्षा करती है। भारतीय सेना भारतीय नागरिकों का गर्व है।
भारतीय सेना की भूमिका
भारतीय सेना देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने का काम करती है। इसके अलावा, भारतीय सेना देश के भीतर शांति बनाए रखने का भी कार्य करती है। जब देश में दंगे या गृहयुद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है, तो भारतीय सेना ही आकर शांति स्थापित करती है। देश में आतंकवादी घटनाओं के समय भी भारतीय सेना अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अलावा, भारतीय सेना प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, सुनामी आदि की स्थिति में बचाव अभियान चलाकर नागरिकों की जान बचाने का कार्य करती है।
भारतीय सेना का महत्व
भारतीय सेना भारत के नागरिकों और भारत की सीमाओं के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करती है। यह दुश्मन से देश की रक्षा करती है और देश में उत्पन्न आंतरिक समस्याओं का समाधान भी करती है। भारतीय सेना केवल दुश्मनों से ही रक्षा नहीं करती, बल्कि गृहयुद्ध और दंगे जैसी स्थितियों में भी बड़ी भूमिका निभाती है। यह आतंकवादी हमलों से देश को बचाती है और आपातकालीन स्थितियों में भी सक्रिय रहती है।
उपसंहार
हम सभी को अपनी देश की सेना का मनोबल बढ़ाने का काम करना चाहिए। नागरिकों को भारतीय सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहिए। भारतीय सेना के बहादुर जवान दिन-रात अपने परिवार को छोड़कर देश की रक्षा में लगे रहते हैं। स्वतंत्रता के बाद से लेकर अब तक भारतीय सेना के लाखों जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की है। भारतीय सेना भारत का कवच है और हमें इस पर गर्व है। भारतीय सेना केवल हमारी सीमाओं की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि यह अंदरूनी मुसीबतों से भी देश को बचाने का कार्य करती है।
कई बार हम ऐसी खबरें सुनते हैं कि भारतीय सेना के किसी जवान ने किसी महिला का पर्स लूटकर भागते चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, या किसी घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। यह भारतीय सेना के मानवीय पहलू को दर्शाता है। भारतीय सेना ने हमेशा अपने दुश्मनों का सम्मान किया है। वर्ष 1971 में युद्धबंदियों के साथ भी भारतीय सेना ने बहुत अच्छा व्यवहार किया और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं और किताबें पढ़ने जैसी बुनियादी सुविधाएं दीं। भारतीय सेना अनेकता में एकता की मजबूत मिसाल है। भारतीय सेना में सभी जाति और धर्म के लोग मिलजुल कर देश की रक्षा करते हैं।
अंत में हम यह कह सकते हैं कि भारतीय सेना हर मायने में विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेना है और हमें इस पर गर्व है। जय हिंद!
यह भी पढ़ें – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर निबंध
FAQs
सेना के तीन मुख्य प्रकार होते हैं: थलसेना, वायुसेना और नौसेना। ये तीनों मिलकर भारतीय सुरक्षा का अहम हिस्सा होते हैं।
भारतीय सेना के कार्यों में देश की सीमाओं की सुरक्षा करना, युद्ध के समय दुश्मन से देश की रक्षा करना, आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना, प्राकृतिक आपदाओं में बचाव कार्य करना और शांति स्थापना के लिए अंतरराष्ट्रीय शांति अभियानों में भाग लेना शामिल हैं।
भारतीय सेना में मुख्य रूप से 10 कोर होते हैं, जैसे: आर्मर्ड कोर, इन्फेंट्री, सिग्नल कोर, इंजीनियर कोर, आर्टिलरी, पैरा कोर, मेडिकल कोर, ऑर्डनेंस कोर, इंटेलिजेंस कोर और सप्लाई कोर।
आशा है कि इस लेख में दिए गए भारतीय सेना पर निबंध के सैंपल आपको पसंद आए होंगे। निबंध लेखन के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।
-
I want to be a great person in my life
One app for all your study abroad needs






60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

1 comment
I want to be a great person in my life