G7 शिखर सम्मेलन : जी-7 क्या है, इसका इतिहास और इसमें भारत की क्या है भूमिका

1 minute read
G7 शिखर सम्मेलन

G7 का पूरा नाम ग्रुप ऑफ़ सेवन होता है, आसान शब्दों में समझें तो यह विश्व के सात उन्नत अर्थव्यवस्था वाले लोकतांत्रिक देशों का एक समूह है। मजबूत अर्थव्यवस्था वाले इन सात देशों का यह समूह मुख्य तौर पर वैश्विक विषयों पर एक स्वस्थ चर्चा करने, वैश्विक समस्याओं का समाधान करने और वित्तीय संकट जैसी परिस्थितयों से निपटने के लिए एक मंच पर आकर चर्चा करता है। UPSC की प्रिप्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के मन में सवाल आया होगा कि G7 kya hai? इसका जवाब आपको इस ब्लॉग में अवश्य मिलेगा। इस ब्लॉग में आपको G7 शिखर सम्मेलन से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलगी। G7 शिखर सम्मेलन के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इस ब्लॉग को अंत एक पढ़ने की आवश्यकता है।

G7 की फुलफॉर्मG7 (ग्रुप ऑफ़ सेवन)
जी-7 की स्थापना कब हुई?वर्ष 1975 में
G7 शिखर सम्मेलन 2024 कहाँ हो रहा है?इटली में
G7 शिखर सम्मेलन 2025 कहां होगा?कनाडा में हो सकता है।

G7 शिखर सम्मेलन क्या है?

G7 शिखर सम्मेलन विश्व की सात सबसे बड़ी विकसित अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं का एक वार्षिक सम्मेलन होता है, जिसमें वैश्विक विषयों पर चर्चा, समर्थन और सहयोग करने के लिए निर्णय लिया जाता है। G7 शिखर सम्मेलन के बारे में जानने के बाद आपको यह जान लेना चाहिए कि G7 kya hai?

सही मायनों में G7 एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसे वर्ष 1975 में उस समय की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं द्वारा एक अनौपचारिक मंच के रूप में गठित किया गया था। G7 की शुरुआत 1970 के दशक के अंत में वैश्विक आर्थिक संकट से लड़ने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा की गई थी।

G7 शिखर सम्मेलन का इतिहास

G7 शिखर सम्मेलन के इतिहास पर प्रकाश डाला जाए तो आप जानेंगे कि वर्ष 1975 में G7 की शुरुआत ग्रुप ऑफ सिक्स (G6) के रूप में हुई थी, जिसमें फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल थे। लेकिन वर्ष 1976 के दौरान इस ग्रुप में कनाडा को भी शामिल किया गया, जिसके बाद से इस ग्रुप को G7 कहा जाने लगा।

वैश्विक अर्थव्यवस्था और राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, G7 के सदस्य देशों के बीच नीति समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देने, वैश्विक मुद्दों पर नेतृत्व और मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से ही G7 का गठन हुआ था।

G7 शिखर सम्मलेन का स्थान और तिथि

G7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी साल दर साल सदस्य देशों के बीच में बदलती रहती है। इस वर्ष 50वां G7 सम्मेलन इटली के अपुलिया के फसानो शहर के बोर्गो एग्नाज़िया में आयोजित किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों के आयोजन के स्थानों की जानकारी नीचे दी गई है-

वर्षस्थानमेजबान देश
2024बोर्गो इग्नाज़िया, इटलीइटली
2023एलमौ, जर्मनीजर्मनी
2022कार्बिस बे, यूनाइटेड किंगडमयूनाइटेड किंगडम
2021सेंट आइव्स, यूनाइटेड किंगडमयूनाइटेड किंगडम
2020वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिकासंयुक्त राज्य अमेरिका

G7 शिखर सम्मलेन में भाग लेने वाले देश

UPSC की तैयारी में जुटे छात्रों को G7 शिखर सम्मलेन में भाग लेने वाले देशों के नामों की जानकारी जरूर होनी चाहिए, क्योंकि इसके संबंध में परीक्षा में प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं। G7 शिखर सम्मलेन में भाग लेने वाले देशों के नाम कुछ इस प्रकार हैं:

  • जर्मनी
  • कनाडा
  • फ्रांस
  • संयुक्त राज्य अमेरिका
  • यूनाइटेड किंगडम
  • इटली
  • जापान

G7 शिखर सम्मलेन में चर्चा के प्रमुख विषय

G7 शिखर सम्मलेन में चर्चा के प्रमुख विषयों पर विश्व की पैनी नज़र रहती है। देखा जाए तो इटली में हो रहा G7 शिखर सम्मेलन कई कारणों से महत्वपूर्ण है। G7 शिखर सम्मलेन की मुख्य बातें ही इसका आगे का एजेंडा तय करते हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं:

  • अफ्रीका, जलवायु परिवर्तन और विकास
  • मध्य पूर्व में जारी स्थिति
  • यूक्रेन के विरुद्ध रूस का आक्रामक युद्ध
  • प्रवास
  • हिंद-प्रशांत और आर्थिक सुरक्षा
  • कृत्रिम बुद्धि, ऊर्जा, अफ्रीका-भूमध्यसागरीय इत्यादि।

G7 शिखर सम्मलेन में भारत की भूमिका

G7 शिखर सम्मलेन में भारत की भूमिका पर विश्व की विशेष नजर है क्योंकि भारत को 2024 में आयोजित हो रहे G7 शिखर सम्मेलन में अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह चौथी बार हुआ कि जब भारत को अतिथि देश के रूप में सम्मेलन में भाग लेने का अवसर मिला। भारत ने हमेशा वैश्विक मंचों से जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला और डिजिटल तकनीक जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर अपनी बात रखी, जो कि भारत की ओर से रखे जाने वाले महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।

G7 शिखर सम्मलेन के निर्णयों का विश्व पर प्रभाव

G7 शिखर सम्मलेन का आयोजन 13 जून 2024 से 15 जून 2024 तक किया जाएगा, जिसमें अनेक वैश्विक विषयों पर चर्चाएं होंगी। इस सम्मलेन में लिए गए फैसले प्रभावी रूप से वैश्विक अर्थव्यवस्था, भू-राजनीति, जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल तकनीक पर अपना असर डालने का कार्य करेंगे।

संबंधित आर्टिकल

जी-7 की स्थापना कब हुई?G7 Full Form: जी7 की फुल फॉर्म क्या है?
G7 History in Hindi : जानें क्या है G7 का इतिहास और महत्व?G7 Countries in Hindi : UPSC के लिए जी-7 देशों के नाम, देखें यहां 
जी-7 मुख्यालय कहाँ स्थित है?G7 Summit 2024 : इस बार क्या है जी7 सम्मेलन का एजेंडा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
50th G7 Summit : इटली में हो रहा 50वां G7 समिति सम्मेलन, इन मुद्दों पर होगी चर्चाG7 Summit : G7 शिखर सम्मेलन 2025 कहां होगा?

FAQs 

G7 का मुख्यालय कहाँ है?

G7 का कोई औपचारिक संविधान या एक निर्धारित मुख्यालय नहीं है।

G7 शिखर सम्मेलन की स्थापना कब हुई थी?

G7 शिखर सम्मेलन की स्थापना वर्ष 1976 हुई थी।

2025 में जी7 शिखर सम्मेलन कहां है?

वर्ष 2025 में जी7 शिखर सम्मेलन कनाडा में होगा।

अंतिम जी7 शिखर सम्मेलन कब हुआ था?

अंतिम जी7 शिखर सम्मेलन वर्ष 2023 हुआ था।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको G7 शिखर सम्मेलन से संबंधित विस्तृत जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*