भारत में तृतीय आम चुनाव कब हुआ था?

1 minute read
भारत में तृतीय आम चुनाव कब हुआ था

भारत में लोकसभा आम चुनाव हर 5 साल में एक बार आयोजित होते हैं। ये चुनाव देश को प्रधानमंत्री और सरकार देते हैं। इन चुनावों में 543 सांसद लोगों द्वारा भारतीय संसद में चुने जाते हैं। यह चुनाव भारत को लोकतांत्रिक देश के रूप में स्थापित करते आ रहे हैं। भारत में प्रथम लोकसभा चुनाव वर्ष 1951-52 में कराए गए थे। तब से लेकर भारत में आम चुनाव होते आ रहे हैं। क्या आपको पता है कि भारत में तृतीय आम चुनाव कब हुआ था? चलिए, इस ब्लॉग में आपको भारत में तृतीय आम चुनाव कब हुआ था के बारे में विस्तार से बताते हैं।

यह भी पढ़ें: Loksabha in Hindi : लोकसभा क्या है और इसकी शक्तियां व कार्य क्या हैं?

जानिए भारत में तृतीय आम चुनाव कब हुआ था?

भारत में तीसरे लोकसभा आम चुनाव वर्ष 1962 में हुए थे। ये चुनाव 19 से 25 फ़रवरी 1962 को कराए गए थे। उस समय लोकसभा में कुल 508 सीटें हुआ करती थीं। जिनमें 498 सीटों पर चुनाव हुए थे। उस समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 361 सीटें जीतकर प्रचंड रूप से सरकार बनाई थी। स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू इन चुनावों में प्रधानमंत्री बने थे। उसके बाद जो दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी वह थी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिसनें 29 सीटें जीती थी।

यह भी पढ़ें: लोकसभा क्या है?

किसको कितनी मिली थी सीटें?

नीचे पार्टियों के हिसाब से सीटों के बारे में बताया गया है-

पार्टीसीटें
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस361
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी29
स्वतंत्रता पार्टी18
प्रजा सोशलिस्ट पार्टी12
अखिल भारतीय जन संघ14

1962 में देश में कितनी पार्टियां थी?

1962 में देश में 27 पार्टियां थीं, जिनके बारे में नीचे बताया गया है-

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय कम्युनिस्ट पार्टीस्वतंत्र पार्टीप्रजा सोशलिस्ट पार्टी
भारतीय जनसंघरिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडियासोशलिस्ट पार्टीद्रविड़ मुनेत्र कड़गम
शिरोमणि अकाली दलऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉकहिंदू महासभाभारतीय किसान एवं श्रमिक पार्टी
अखिल भारतीय रामराज्य परिषदझारखंड पार्टीरिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी)इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
अखिल भारतीय गणतंत्र परिषदलोक सेवक संघनूतन महा गुजरात जनता परिषदहरियाणा लोक समिति
तमिल नेशनल पार्टीऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंससोशलिस्ट लेबर पार्टीरिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरसीपी)
गोरखा लीगपूर्वी भारतीय जनजातीय संघहम तमिल

आशा है कि इस ब्लाॅग भारत में तृतीय आम चुनाव कब हुआ था के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। जीके के अन्य तरह के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*